Responsive Scrollable Menu

क्या व्रत में खा सकते हैं पनीर? एनर्जी के साथ-साथ चाहिए भरपूर प्रोटीन तो ये 5 डिश हैं परफेक्ट

व्रत के दौरान अक्सर लोगों को कमजोरी और भूख ज्यादा महसूस होती है, क्योंकि खाने के विकल्प सीमित हो जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसी चीजें चुनें जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ भरपूर पोषण भी दें. पनीर एक ऐसा ही सुपरफूड है, जो प्रोटीन से भरपूर होने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखता है. अगर सही तरीके से इसे डाइट में शामिल किया जाए, तो व्रत के दौरान भी आप खुद को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं.

Continue reading on the app

'मेरा अब तक का हॉटेस्ट रोल', 'कॉकटेल 2' में कृति सेनन ने की हद पार! रश्मिका संग लव ट्रायंगल में उलझी कहानी

कृति सेनन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर सुर्खियों में हैं. कई रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि वे रश्मिका मंदाना के साथ लेस्बियन का किरदार निभा रही हैं. कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनका अब तक न देखा गया 'हॉट' अवतार है. फिल्म में शाहिद कपूर का भी खास रोल है. फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2024 में बड़ा बवाल, Shaheen Afridi ने तोड़ा Security Protocol, लगा 10 लाख का जुर्माना

पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जहां सुरक्षा नियमों को लेकर सख्ती दिखाते हुए लाहौर की टीम ने अपने ही प्रमुख खिलाड़ी पर कार्रवाई की है। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर उनकी टीम लाहौर क़लंदर्स ने जुर्माना लगाया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मामला टीम होटल में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अफरीदी और उनके साथी खिलाड़ी सिकंदर रज़ा ने कुछ लोगों को होटल के कमरे तक ले जाने की कोशिश की, जिसके लिए पहले अनुमति मांगी गई थी लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी। इसके बावजूद चार लोगों को कमरे तक ले जाया गया और वे कुछ समय तक वहां रुके रहे हैं।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने इस मामले को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन बताया है और इस संबंध में लीग प्रबंधन को जानकारी दी गई है। टीम प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनुशासन बनाए रखने और जवाबदेही तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसी के तहत अफरीदी पर करीब 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

गौरतलब है कि टीम ने इस पूरे घटनाक्रम को जानबूझकर किया गया उल्लंघन नहीं बल्कि एक गलतफहमी बताया है। साथ ही सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दूसरी ओर, सिकंदर रज़ा ने इस मामले में पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा कि उन्होंने ही अपने परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए मदद मांगी थी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अफरीदी ने किसी पर दबाव नहीं बनाया था और नियमों की जानकारी पूरी तरह स्पष्ट नहीं थी।

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया नियमों के अनुसार तय की जाएगी। कुल मिलाकर, लीग के बीच यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती और खिलाड़ियों की जिम्मेदारी पर एक बार फिर ध्यान खींच रही है।
Tue, 31 Mar 2026 21:58:59 +0530

  Videos
See all

Raja Raghuvanshi Rebirth News Viral Video :राजा रघुवंशी की तरह दिखता है ये बच्चा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:08:13+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 01 April 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi |LPG Crisis | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:05:08+00:00

कल से क्या बदलेगा...आपका फायदा क्या है?| 1 April se Kya Kya Badlega | Sumit Awasthi | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:07:58+00:00

Black and White: ईरान की सैन्य ताकत का प्रदर्शन | US Iran War | Anjana Om Kashyap | Iran Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:04:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers