Responsive Scrollable Menu

Car Care Tips: अपनी गाड़ी का इंटीरियर ऐसे रखें साफ और चमकदार, जानें 5 आसान उपाय

Car Care Tips: कार का इंटीरियर साफ-सुथरा रखना सिर्फ उसकी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और अच्छी रिसेल वैल्यू के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करें, तो आपकी गाड़ी का केबिन हमेशा नया जैसा दिख सकता है।

रेगुलर सफाई है जरूरी
कई लोग नई कार खरीदने के बाद शुरुआत में तो सफाई का ध्यान रखते हैं, लेकिन समय के साथ यह आदत छूट जाती है। ऐसा न करें। हफ्ते या महीने में एक बार कार के इंटीरियर की सफाई जरूर करें। इसके लिए छोटे वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें, जिससे सीट्स, फ्लोर और कार्पेट पर जमी धूल आसानी से हटाई जा सके।

सीट्स की सही देखभाल
कार की सीट्स लेदर, फैब्रिक या विनाइल की हो सकती हैं, और हर मटेरियल की देखभाल अलग तरीके से करनी होती है।

  •  लेदर सीट्स: लेदर क्लीनर और कंडीशनर का इस्तेमाल करें, जिससे उनकी चमक और सॉफ्टनेस बनी रहे।
  • फैब्रिक सीट्स: अपहोल्स्ट्री क्लीनर से दाग-धब्बों को साफ करें।

कार में ट्रैश बैग रखें
अगर कार में बच्चे सफर करते हैं, तो कचरा जल्दी जमा हो सकता है। ऐसे में एक छोटा ट्रैश बैग कार में जरूर रखें और उसे समय-समय पर खाली करते रहें। इससे केबिन हमेशा साफ रहेगा।

डैशबोर्ड और प्लास्टिक पार्ट्स की सफाई
डैशबोर्ड, स्टीयरिंग और अन्य प्लास्टिक हिस्सों पर धूल और फिंगरप्रिंट जल्दी दिखते हैं। इन्हें साफ रखने के लिए हल्के साबुन वाले पानी या ऑल-पर्पस क्लीनर का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ज्यादा गीले कपड़े का इस्तेमाल न करें, ताकि इलेक्ट्रॉनिक्स सुरक्षित रहें।

पेट एनिमल्स के साथ सफर?
अगर आप अपने पालतू जानवरों को कार में लेकर चलते हैं, तो सीट कवर और फ्लोर मैट का इस्तेमाल करें। उनके बाल हटाने के लिए लिंट रोलर बेहद काम आता है। 

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी कार के इंटीरियर को लंबे समय तक साफ, फ्रेश और आकर्षक बनाए रख सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

New Rules: अप्रैल से पेट्रोल पंपों पर मिलेगा E20 फ्यूल, 3–7% तक गिरेगा पुरानी कारों का माइलेज

New Rules: मार्च का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अप्रैल 2026 से नया वित्त वर्ष (फाइनेंशियल ईयर) शुरू हो रहा है। इसके साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। कीमतों में बढ़ोतरी से लेकर नए फ्यूल नियम तक, इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।

1 अप्रैल से महंगी होंगी गाड़ियां

  • कई प्रमुख ऑटो कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 0.5% तक और कमर्शियल व्हीकल्स में 1.5% तक की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। कंपनी के अनुसार, यह फैसला बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते लिया गया है।
  • वहीं JSW MG Motor India भी अपने पोर्टफोलियो पर अधिकतम 2% तक कीमत बढ़ाने जा रही है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। Honda Cars India पहले ही जनवरी 2026 में कीमतें बढ़ा चुकी है और अप्रैल में फिर संशोधन संभव है। Honda Amaze, City और Elevate जैसे मॉडल इससे प्रभावित हुए हैं।

लग्जरी कारें भी होंगी महंगी
प्रीमियम सेगमेंट में भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। Audi, BMW Group और Mercedes-Benz India ने करीब 2% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है।

E20 फ्यूल होगा अनिवार्य
1 अप्रैल से देशभर में E20 फ्यूल लागू किया जाएगा। इस फ्यूल में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण होता है। सरकार का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात को कम करना और प्रदूषण घटाना है। नई गाड़ियां इस फ्यूल के साथ कम्पैटिबल हैं, लेकिन पुरानी गाड़ियों में 3–7% तक माइलेज कम हो सकता है। साथ ही लंबे समय में इंजन पर अतिरिक्त घिसाव का असर भी देखने को मिल सकता है।

क्या होगा असर?
इन बदलावों के बाद नई कार खरीदना महंगा हो जाएगा, जबकि E20 फ्यूल से पर्यावरण को फायदा मिलने की उम्मीद है। ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी से पहले इन बदलावों को ध्यान में रखना जरूरी होगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

MPL में 244 खिलाड़ियों का ऑक्शन, महाआर्यमन सिंधिया बोले- क्रिकेटिंग टैलेंट को ढूंढने का यह सबसे बड़ा प्लेटफार्म

मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (MPL) के तीसरे सीजन की नीलामी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इंदौर में हुई इस नीलामी में आशुतोष शर्मा ₹15 लाख में मालवा स्टेलियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. अक्षत रघुवंशी और अनिकेत वर्मा जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोलियां लगीं. Tue, 31 Mar 2026 22:56:58 +0530

  Videos
See all

Trump says allies should 'start learning how to fight for yourself' over Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:30:05+00:00

Iran Attack on America: 1 बजते ही ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला? | Trump | War News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:30:00+00:00

Khabardar: लिटानी नदी तक पीछे धकेला Hezbollah, Houthis ने बाब अल मंदेब चोक किया | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:30:04+00:00

Baat Pate ki: बिहार में रह रहे घुसपैठियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम। LPG Shortage। Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers