Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मध्य भारत में गिर सकती है बिजली
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) अपना असर दिखाने वाले हैं. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि 3 और 4 अप्रैल को मौसम की गतिविधि सबसे ज्यादा तेज होगी. इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में न केवल बारिश होगी, बल्कि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (ओले गिरना) भी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 3 और 4 अप्रैल को धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
मध्य और पूर्वी भारत में आंधी-तूफान का कहर
देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं. छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में 6 अप्रैल तक तीव्र गरज-चमक और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. 31 मार्च और 1 अप्रैल को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादा हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
गर्मी से मिलेगी राहत
राहत की बात यह है कि इस खराब मौसम के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो सामान्य के करीब या उससे कम है. हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर है. बीते 24 घंटों में ओडिशा के टिटलागढ़ में सबसे ज्यादा 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश और गुजरात में भी अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी से फिलहाल बचाव रहेगा.
दक्षिण भारत और तटीय क्षेत्रों का हाल
दक्षिण भारतीय राज्यों में भी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. केरल और माहे में 31 मार्च को छिटपुट भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. तेलंगाना में तो 1 अप्रैल तक ओले गिरने की भी आशंका है. तटीय महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले 3-4 दिनों तक बिजली कड़कने और हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लिए विशेष निगरानी रखने को कहा है.
मछुआरों के लिए विशेष सावधानी और चेतावनी
खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के इलाकों में न जाएं. इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार काफी ज्यादा हो सकती है, जो समुद्र में नाव चलाने के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. हालांकि, अरब सागर के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम के अपडेट्स पर नजर रखें और आंधी-तूफान के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें.
ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Ka Mausam: राजधानी समेत कई हिस्सों में अचानक बदला मौसम, बारिश और आंधी का अलर्ट
PBKS vs GT मैच में गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में बना दिए इतने रन, कप्तान शुभमन गिल खेल रहे हैं तूफानी पारी
IPL 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट पर 54 रन बना दिए हैं. देखा जाए तो यह पावरप्ले में बड़ा स्कोर नहीं है, लेकिन GT के लिए अच्छी बात है कि टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाया है.
पावरप्ले में गुजरात टाइटंस ने गंवाए एक विकेट
पंजाब किंग्स के साथ खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने तोबड़तोड़ शुरुआत की, लेकिन ये ओपनिंग जोड़ी बड़ी साझेदारी करने में कामयाब नहीं हो सकी. पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसन ने गुजरात टाइटंस को 37 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया. उन्होंने साई सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. साई सुदर्शन 11 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए.
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं शुभमन गिल-जोस बटलर
इसके बाज जोस बटलर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और वो अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं कप्तान शुभमन गिल भी तूफानी पारी खेल रहे हैं. गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले यानी 6 ओवर खत्म होने तक एक विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि जोस बटलर 9 गेंद पर 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
Made us say "???????????????? ???????? ???????? ???????????? ????????????????????????" instantly! ???? pic.twitter.com/nciwSGt0Jf
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 31, 2026
Early success for @punjabkingsipl☝️@ShubmanGill going strong for @gujarat_titans ????????#GT 54/1 after 6 overs
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
Updates ➡️ https://t.co/75rCxTCOL1#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/GnHFGA5MkO
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, ज़ेवियर बार्टलेट, व्यशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह और युज़वेंद्र चहल.
पंजाब किंग्स की इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस की इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इस वजह से नहीं काटा बर्थडे केक, CSK को हराने के बाद किया दिलचस्प खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






