Responsive Scrollable Menu

PAN Rules: 1 अप्रैल से बदलेंगे PAN के नियम, आवेदन से लेकर इस्तेमाल तक जानें क्या-क्या होगा नया?

PAN Rules: 1 अप्रैल 2026 से टैक्सपेयर्स के लिए पैन नंबर से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे। इन बदलावों का मकसद जहां नियमों को ज्यादा पारदर्शी और सख्त बनाना है, वहीं दस्तावेजी प्रक्रिया को भी ज्यादा बेहतर करना है। नए नियम पैन कार्ड बनवाने से लेकर उसके इस्तेमाल तक असर डालेंगे।

सबसे बड़ा बदलाव पैन कार्ड के आवेदन प्रोसेस को लेकर किया गया है। अब सिर्फ आधार देकर ही पैन नहीं बनेगा। आवेदक को अपनी पहचान और जन्मतिथि साबित करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथ पत्र शामिल हैं।

पैन और आधार पर नाम एक जैसा होना जरूरी
इसके अलावा एक और अहम बदलाव यह है कि अब पैन कार्ड पर नाम पूरी तरह से आधार कार्ड से मैच करना जरूरी होगा। अगर नाम में कोई अंतर हुआ, तो आवेदन में दिक्कत आ सकती।

पैन कार्ड आवेदन के लिए फॉर्म बदला
नए नियमों के तहत पैन आवेदन के फॉर्म भी बदल दिए गए हैं। अब अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग फॉर्म लागू होंगे- व्यक्तियों के लिए फॉर्म 93, कंपनियों के लिए फॉर्म 94, विदेशी व्यक्तियों के लिए फॉर्म 95 और विदेशी संस्थाओं के लिए फॉर्म 96 अनिवार्य किया गया है।

पैन कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े नियम भी बदले
पैन कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं। बैंकिंग लेन-देन में अब पैन की जरूरत तभी होगी जब एक वित्तीय वर्ष में कुल जमा या निकासी 10 लाख रुपये से ज्यादा हो। फिलहाल एक दिन में 50 हजार रुपये जमा करने पर भी पैन देना जरूरी होता है।

5 लाख से कम कीमत की कार के लिए पैन जरूरी नहीं
वाहन खरीद के नियमों में भी राहत दी गई है। अब पैन की जरूरत सिर्फ तब होगी जब वाहन की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक हो। पहले लगभग हर वाहन खरीद पर पैन देना पड़ता था।

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए पैन अब जरूरी
इंश्योरेंस पॉलिसी के मामले में नियम सख्त किए गए हैं। अब हर नई पॉलिसी लेते समय, चाहे प्रीमियम कितना भी हो, पैन देना अनिवार्य होगा। पहले यह नियम सिर्फ 50 हजार रुपये से ज्यादा के प्रीमियम पर लागू था।

प्रॉपर्टी लेन-देन में पैन की अनिवार्यता की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है, जो अभी 10 लाख रुपये है। वहीं होटल, रेस्टोरेंट या इवेंट में कैश पेमेंट के लिए पैन की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

आवेदन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आधार की जानकारी पहले से चेक कर लें, खासकर नाम। सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और सुनिश्चित करें कि वे आपकी पहचान और जन्मतिथि साफ तौर पर साबित करते हों। साथ ही 1 अप्रैल 2026 से लागू नए फॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

इन बदलावों से साफ है कि सरकार पैन सिस्टम को ज्यादा मजबूत और व्यवस्थित बनाना चाहती है, ताकि टैक्स से जुड़े नियमों का बेहतर पालन हो सके।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

UPSC की फ्री कोचिंग: जामिया RCA में कल से शुरू होंगे आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा; जानें पूरी डिटेल

Jamia Free UPSC Coaching: देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने अपनी रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2027 की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रोग्राम का ऐलान कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदायों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों को फ्री कोचिंग और हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल यानी 1 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें और परीक्षा का शेड्यूल
जामिया RCA में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 29 और 30 मई को एडिट विंडो ओपन होगी। प्रवेश परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें दो पेपर होंगे। पहला पेपर (General Studies) सुबह 10 से 11 बजे तक और दूसरा पेपर (Essay) सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

लिखित परीक्षा का संभावित परिणाम 10 जुलाई को आएगा, जिसके बाद 16 जुलाई से इंटरव्यू शुरू होंगे और फाइनल रिजल्ट 7 अगस्त 2026 को घोषित किया जाएगा।

पात्रता और आवेदन शुल्क
इस फ्री कोचिंग प्रोग्राम के लिए उम्मीदवार का स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2027 के लिए पात्र होना चाहिए। ध्यान रहे कि जो छात्र पहले से किसी नियमित कोर्स में नामांकित हैं या कहीं कार्यरत हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए ₹1325 (प्लस बैंक चार्ज) का आवेदन शुल्क देय होगा।

चयन प्रक्रिया और उपलब्ध सीटें
JMI RCA में चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 30 अंकों के इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा। चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी। इस साल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 100 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो इंटरव्यू में अधिक अंक पाने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बावजूद टाई होने पर कम उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।

मिलेंगी ये खास सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को जामिया की ओर से बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें सामान्य अध्ययन (GS), CSAT, वैकल्पिक विषय (Optional), टेस्ट सीरीज, उत्तर मूल्यांकन और निबंध लेखन का अभ्यास शामिल है। इसके अलावा छात्रों को फ्री हॉस्टल सुविधा और 24×7 एयर-कंडीशंड लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए मॉक इंटरव्यू का भी आयोजन किया जाता है, ताकि वे UPSC के अंतिम चरण के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs SRH, IPL 2026 LIVE SCORE: केकेआर ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

KKR vs SRH, IPL 2026 Live Score And Updates: कोलकाता नाइटइराडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल के छठे मैच में आज ईडन गार्डंस में आमने सामने हैं. दोनों पूर्व चैंपियन टीमें जीत से सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी. केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है जबकि सनराइजर्स की कमान ईशान किशन संभाल रहे हैं. कोलकाता ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है . Thu, 2 Apr 2026 19:13:36 +0530

  Videos
See all

Congress कार्यकर्ताओं को मधुमक्खियों ने दौड़ाया | #congress #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T14:11:29+00:00

Shankhnaad: Mamata के गढ़ में Amit Shah की हुंकार | Suvendu Adhikari | TMC Vs BJP | Bengal Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T14:11:04+00:00

धरती पर पैदा हो गए मंगल ग्रह जैसे हालात [Greece's Crete island covered in orange African dust] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T14:14:50+00:00

CM Yogi on Mission Karmayogi: सरकारी कर्मचारियों को सीएम योगी की बड़ी नसीहत! Top News | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T14:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers