Responsive Scrollable Menu

सख्त कारवाई...सैनिकों पर हमले के बाद UN में तगड़ा भड़का भारत, दे डाली धमकी

लेबनान से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई। जहां इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जारी संघर्ष के दौरान यूनाइटेड नेशंस के शांति सैनिकों यानी कि यूएन पीसकीपर्स पर हमला हो गया। और अब इस हमले को लेकर भारत का कड़ा रुख सामने आया है। जहां भारत ने इस हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है और इस हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग भारत ने की है। दरअसल 29 मार्च को दक्षिणी लेबनान में यूएन मिशन के तहत तैनात सैनिकों पर एक प्रोजेक्टाइल का हमला हुआ। यह हमला यूनिफिल के एक पोस्ट पर हुआ जिसमें एक इंडोनेशियाई सैनिक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी। जहां शांति के लिए तैनात सैनिकों को निशाना बनाना एक चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें: UN में Iran की US-Israel को सीधी चेतावनी, जब तक जरूरी, रक्षा जारी रहेगी

आपको बता दें ये घटना इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जारी भीषण संघर्ष के दौरान हुआ है। भारत ने इस हमले पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इसे कायराना और अस्वीकार्य बताया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम यूएन शांति सैनिकों पर इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वह शांति सैनिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। साथ ही में भारत ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी है। आपको बता दें कि इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेज ने कड़ी निंदा की और उन्होंने कहा कि यूएन कर्मियों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और इसे वॉर क्राइम यानी कि युद्ध अपराध भी माना जा सकता है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है और सभी पक्षों से हिंसा रोकने की अपील की है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इज़राइल और हिज़बुल्ला के बीच तनाव लगातार बढ़ा है और इस बढ़ते संघर्ष का सीधा असर यूएन शांति मिशनों पर देखने को मिल रहा है। जिससे वहां तैनात सैनिकों की सुरक्षा खतरे में है।

इसे भी पढ़ें: UN चीफ Guterres की बड़ी चेतावनी, Middle East में हालात बेकाबू, बड़े War का खतरा मंडराया

भारत ने इस मौके पर अपनी भूमिका को याद दिलाया है। आपको बता दें कि भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जो सबसे ज्यादा यूएन पीस कीपर्स भेजता है। अभी यूएन फील्ड में करीब 7500 सैनिक 48 देशों से तैनात हैं। जिनमें से 600 से भी ज्यादा भारतीय सैनिक शामिल है। जो यह दिखाता है कि भारत वैश्विक शांति को बनाए रखने में कितना बड़ा योगदान देता है। भारत ने खासतौर पर यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल के रेोल्यूशन 2589 का भी जिक्र किया जिसे साल 2021 में भारत की अध्यक्षता के दौरान पास किया गया था। इस प्रस्ताव में साफ कहा गया कि शांति सैनिकों पर हमला करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भारत के प्रतिनिधि पर्वत नैनी हरीश ने कहा कि शांति सैनिक बहुत कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं और वे मल्टीटरिज्म इन एक्शन यानी कि वैश्विक सहयोग का सबसे बड़ा उदाहरण है।

Continue reading on the app

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गोल्डन टेंपल पहुंची:लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजने की सेवा की; दुपट्‌टे से सिर ढका, गुरबाणी सुनी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंची। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने लंगर हॉल में जाकर जूठे बर्तन धोने की सेवा की। इसके अलावा लंगर हॉल के बाकी कामों में भी सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कुछ देर बैठकर गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल की मर्यादा का खास ख्याल रखा। वह रोज गोल्ड कलर का शूट पहने नजर आई। गोल्डन टेंपल में एंट्री करते ही उनका सिर दुपट्‌टे से ढका हुआ रहा। प्रिंयका चोपड़ा आम श्रद्धालु की तरह यहां रही। इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। मीडिया ने भी सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। वह सेवा करने के बाद वहां से चली गईं। वह साढ़े 4 बजे गोल्डन टेंपल पहुंची थीं। वह करीब आधा घंटा गोल्डन टेंपल में रहीं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू मैच में चमके विलियम्स, आकाश के गोल से एशियन कप क्वालीफायर के आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को रौंदा

India beat Hong Kong: एएफसी एशियन कप क्वालीफायर 2027 के अपने आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को 2-1 से हरा दिया. मैच की शुरुआत में ही रयान विलियम्स ने अपने डेब्यू पर एक शानदार गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी. इसके बाद आकाश मिश्रा ने भी अपना पहला इंटरनेशनल गोल किया. मैच के आखिरी समय में एवर्टन कमार्गो ने हांगकांग के लिए एक गोल कर उम्मीद जगाई थी, लेकिन भारतीय टीम मेहमानों पर भारी पड़ी. Tue, 31 Mar 2026 22:32:30 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: चांदी के दाम ने चौंकाया! #shorts #sushantsinha #silverrate #middleeastconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:38:01+00:00

Vivek Srivastava On Naxalites: 'अमित शाह बहुत महान है..', Live डिबेट में विवेक ने क्या कहकर चौंकाया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:30:19+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ममता बनर्जी की चुनाव आयोग को चिट्ठी | #mamatabanerjee #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:36:50+00:00

जब समुद्र में डूबने लगीं Lara Dutta, Akshay Kumar बने लाइफसेवर #akshaykumar #laradutta #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers