Responsive Scrollable Menu

बेस्टि के प्यार पर पड़ा साया, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ीं दो लड़कियां, यूनिवर्सिटी में मचा बवाल

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरह खींच लेते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से सामने आया है, जिसने काफी हलचल मचा दी है. वीडियो में देखा जा सकता है की दो लड़कियां आपस में लड़ लेती है ये दोनों एक-दूसरे की काफी करीबी दोस्त थीं, लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब एक लड़की को अपनी ही दोस्त के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो गया. वायरल वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि two besties at galgotias university, noida after one girl developed a crush on her besties boyfriend यानी नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली दो सहेलियों के बीच तब अनबन हो जाती है जब एक लड़की को अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो जाता है. दोनों लड़कियां यूनिवर्सिटी कैंपस में सीढ़ियों के पास खड़ी हैं और अचानक एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं. वो एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं. जोर-जोर से धक्का-मुक्की कर रही हैं. किसी भी तरह रुकने को तैयार नहीं हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आसपास कई छात्र-छात्राएं मौजूद हैं, लेकिन कोई भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करता. कुछ लोग तो इस पूरे झगड़े को देखकर हंसते, वीडियो बनाते और मजे लेते हुए भी नजर आते हैं.

Continue reading on the app

आंखों पर नहीं होगा यकीन, एक ही बाइक पर दिखे 12 बच्चे, नजारा देख आप भी पकड़ लेंगे माथा!

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही बाइक पर करीब 12 बच्चे सवार नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी-सी बाइक पर इतने सारे बच्चे कैसे एक दूसरे पर चढ़कर बैठे हुए हैं. यह नजारा इतना चौंकाने वाला है कि देखने वाले अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे और बार-बार वीडियो देखने को मजबूर हो रहे हैं. बता दें, कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sorabh5108 नाम के पेज से शेयर किया गया है.लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो...

Continue reading on the app

  Sports

मैदान के बाहर भी 'स्मार्ट' स्टीव स्मिथ: एक फैसले से हुई बल्ले-बल्ले, दिन में कमाए 9.5 करोड़

Steve Smith Investment: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि निवेश के मामले में भी काफी समझदार हैं। स्मिथ ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे उन्हें एक ही दिन में करीब 9.5 करोड़ रुपये (लगभग 1.4 मिलियन डॉलर) का फायदा हुआ।

दरअसल, स्मिथ ने साल 2015 में ऑनलाइन फर्नीचर और बेडिंग कंपनी कोआला में 1 लाख डॉलर का निवेश किया था। उस समय उन्होंने कंपनी में 10% हिस्सेदारी खरीदी थी। समय के साथ उनकी हिस्सेदारी घटकर 3.9% रह गई, लेकिन कंपनी की ग्रोथ ने इस निवेश को बेहद फायदेमंद बना दिया।

हाल ही में कोआला ने ऑस्ट्रेलियन स्टॉक एक्सचेंज (ASX) पर लिस्टिंग की। लिस्टिंग के दिन स्मिथ की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 11.9 मिलियन डॉलर थी, जो दिन खत्म होते-होते बढ़कर 13.2 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई। यानी सिर्फ एक दिन में उनकी नेटवर्थ में करीब 1.4 मिलियन डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपये) का इजाफा हो गया।

स्मिथ सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वे कई स्टार्टअप्स और बिजनेस में निवेश कर चुके हैं। वे बैम्बू नाम की फिनटेक ऐप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जो यूजर्स को डिजिटल करेंसी और कीमती धातुओं में छोटे-छोटे निवेश करने में मदद करती है। इसके अलावा उन्होंने ओट मिल्क गुडनेस की सह-स्थापना की है और ऑनलाइन फोटोग्राफी मार्केटप्लेस स्नेपर में शुरुआती निवेशकों में शामिल रहे हैं।

इधर, क्रिकेट के मोर्चे पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 का इंटरनेशनल कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें मैचों की भरमार है। इस शेड्यूल के चलते खिलाड़ियों को आराम के लिए बहुत कम समय मिलेगा।

इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा भारत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर है। यह सीरीज जनवरी के मध्य या अंत में शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि स्मिथ, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे बड़े खिलाड़ी अब तक भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं, ऐसे में यह दौरा उनके लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मुकाबलों में स्टार गेंदबाजों- मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को आराम दिया जा सकता है, ताकि वे पूरे सीजन और अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के लिए फिट रह सकें।

कुल मिलाकर, स्टीव स्मिथ जहां एक ओर अपने निवेश से सुर्खियों में हैं, वहीं आने वाला क्रिकेट कैलेंडर उनके और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी परीक्षा साबित होने वाला है।

Tue, 31 Mar 2026 20:07:50 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: WSJ का महा-खुलासा... ट्रंप ने ईरान के आगे टेके घुटने? US Iran War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:39:51+00:00

Raja Raghuvanshi Mother Interview: वो सच जो आज तक दुनिया से छुपाया गया! ShockingReveal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:40:00+00:00

Mahoba News : खौफनाक! खेलते-खेलते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, चली गई जान | Viral Video |UP News | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:45:21+00:00

Raja Raghuvanshi Mother: राजा रघुवंशी का दूसरा जन्म? कुंडली ने सबको चौंकाया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:43:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers