MPL के सबसे महंगे खिलाड़ी शिवांग कुमार:बुंदेलखंड बुल्स ने 13 लाख में खरीदा; आवेश खान 8.20 लाख, शिवम शुक्ला 6.60 लाख में बिके
शिवांग कुमार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें बुंदेलखंड बुल्स ने 13 लाख कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख जबकि शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख में खरीदा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा।
एक भी डिस्ट्रीब्यूटर मूवी खरीदने को नहीं था तैयार, जब 14 साल बाद हुई रिलीज, तो 1 मौत ने फिल्म को बना दिया अमर
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की आज डेथ एनिवर्सरी है. यह दिन न सिर्फ एक बेमिसाल एक्ट्रेस को याद करने का है, बल्कि दुनिया जिसे 'पाकीजा' के नाम से जानती है, उसकी 'तपस्या' को भी श्रद्धांजलि देने का है. 14 साल के संघर्ष, पर्सनल रिश्तों के उतार-चढ़ाव और एक गंभीर बीमारी के बाद बनी 'पाकीजा' बॉलीवुड हिस्ट्री की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमाल अमरोही के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को एक समय डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 'आउटडेटेड' कहकर रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन मीना कुमारी की मौत ने फिल्म को ऐसी ऊंचाई पर पहुंचा दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. अपनी रिलीज के लिए खरीदार ढूंढने के लिए संघर्ष कर रही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18















.jpg)





