Responsive Scrollable Menu
  Sports

PBKS vs GT: मुल्लांपुर में पंजाब और गुजरात की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस सीजन दोनों टीमों का ये पहला मैच है और दोनों ही टीमें जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी। पंजाब की टीम के लिए पिछला सीजन काफी बेहतरीन रहा था।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि खिताब जीतने से चूक गई। अब इस सीजन में टीम का साफ लक्ष्य ट्रॉफी जीतकर सूखा खत्म करना है। वहीं शुभमन गिल की कप्तान वाली गुजरात टाइटंस की टीम अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर करेगी, जिसमें गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस- शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
Tue, 31 Mar 2026 19:55:16 +0530

  Videos
See all

Iran Israel-US War: 'इस समय दुनिया में एक ही देश है जहां तेल का दाम नहीं बढ़ा है' | Hormuz | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:10:00+00:00

वाहन में भी काफ़िर मोमिन, इस मजहब ने कर डाला..आखिर इतना कूड़ा करकट, किसने दिमाग मे भर डाला ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:10:53+00:00

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर ने नालंदा हादसे पर क्या कहा ? #shorts #ytshorts #nalanda #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:10:03+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: सऊदी अरब के एयरबेस पर ईरान का अटैक | Saudi Arab | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:12:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers