'छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार ने पढ़े-लिखे लोगों को लेकर कह डाली ऐसी बात
Akshay Kumar on Educated People: बॉलीवुड के एक्शन कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. इसके साथ ही वो 'व्हील ऑफ द फॉर्च्यून' शो भी होस्ट करते नजर आ रह हैं. इसी शो के दौरान उन्होंने अपने जीवन के एक ऐसे पहलू के बारे में बात की. जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा-
अक्षय ने शो की एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहा कि जब वो किसी पढ़ें-लिखें शख्स से मिलते हैं तो उन्हें बहुत अफसोस होता है. एक्टर ने कहा, 'कोई भी शख्स, विशेषकर मेरा जैसा जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, मैं कभी-कभी बहुत छोटा महसूस करता हूं आप जैसे पढ़े-लिखे लोगों के सामने. कभी-कभी मैं सोचता हूं. मुझे पढ़ना चाहिए. अब महसूस होता है कि काश मैं पढ़ा होता. लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं तब भी नहीं पढ़ सकता, क्योंकि मुझे पढ़ना पंसद नहीं है.'
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वो पढ़ने की कोशिश करते हैं तो उनकी आंखों से आंसू निकलते हैं. उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना राइटर हैं. उन्होंने चार किताबें लिखी हैं लेकिन उन्होंने आज तक एक किताब भी नहीं पढ़ी. उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने को लेकर कहा कि इसलिए मेरे जैसे लोगों को फॉलो मत कीजिए सोनाली जैसे पढ़े-लिखे लोगों को फॉलो करो.
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं...', 'Dhurandhar 2' में टेररिस्ट बने इस एक्टर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
पढ़कर आर्मी में जाना चाहते थे अक्षय
रजत शर्मा के फेमस शो आपकी अदालत में अक्षय कुमार ने अपनी पढ़ाई को लेकर बताया था कि वो पढ़ लिखकर आर्मी में जाना चाहते थे लेकिन ज्यादा पढ़ नहीं पाए. उन्होंने बताया कि उनका पढ़ने में मन नहीं लगता था उनके पिता ने बोला था अगर आपका पढ़ने में मन नहीं लगता तो 12वीं क्लास तक पढ़ाई पूरी कर लो. उसके बाद जो करना वो कर लेना. उन्होंने आगे बताया कि वो उस समय ब्रूस ली की फिल्में बहुत देखते थे जिसके बाद मार्शल आर्ट्स सीखने की रूचि पैदा हो गई और उसके लिए बैंकॉक भी गए.
जानें 'भूत बंगला' फिल्म कब होगी रिलीज
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला आ रही है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियर्दशन ने किया है. उन्होंने कई हॉरर-कॉमेडी फिल्म बनाई हैं. इससे पहले दोनों ने कई सालों पहले 2010 में एक साथ खट्टा-मीठा फिल्म में काम किया था. अब दोबारा 16 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं जबकि उनके अपॉजिट तब्बू और वामिका गब्बी हैं. इनके अलावा फिल्म में परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं.
कई बार टली रिलीज डेट
रणवीर कपूर की धुरंधर 2 से टकराव से बचने के लिए फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट कई बार टाली. शुरुआत में ये फिल्म 3 अप्रैल को आने वाली थी. लेकिन धुरंधर 2 के बेहरीन प्रदर्शन और हाउसफुल शो की वजह से इसकी डेट 15 मई रखी गई. बाद में तीसरी बार इसकी रिलीज डेट में बदलाव करते हुए 10 अप्रैल को चुना गया लेकिन उसे भी बदलकर अब आखिरकार 17 अप्रैल की तारीख को लॉक किया गया है.
युद्धपोत आईएनएस त्रिकंड मापुटो बंदरगाह से रवाना, मोजाम्बिक को सौंपी मदद
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड ने मोजाम्बिक की यात्रा पूरी कर ली है। यह भारतीय युद्धपोत मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह की अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान कर चुका है।
मंगलवार को इस विषय में जानकारी देते भारतीय नौसेना ने बताया कि यहां भारत और मोजाम्बिक की नौसेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण और पेशेवर गतिविधियां आयोजित की गईं।
दरअसल भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंड हाल ही में अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह की यात्रा पर गया था। 29 मार्च को यह यात्रा पूरी हुई जिसके बाद युद्धपोत वहां से रवाना हो गया।
नौसेना का मानना है कि यह सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने का एक अहम मौका था। जब जहाज मापुटो में रुका हुआ था, तब भारतीय नौसेना और मोजाम्बिक नौसेना के बीच कई तरह की ट्रेनिंग और साझा गतिविधियां हुईं। इनका मकसद यह था कि दोनों देश मिलकर समुद्र में सुरक्षा के मामलों में बेहतर तालमेल बना सकें और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के साथ आसानी से काम कर सकें।
इस यात्रा में भारत की तरफ से मोजाम्बिक को मदद भी दी गई। मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत जरूरी सामान सौंपे गए। यह कार्यक्रम बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें मोजाम्बिक के स्वास्थ्य मंत्री, भारत के उच्चायुक्त और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
इसके अलावा, एक मेडिकल कैम्प भी लगाया गया, जहां स्थानीय लोगों को इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। वहीं जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने भी भारत के उच्चायुक्त से मुलाकात की और दोनों देशों के रिश्तों को लेकर बातचीत की। वापस लौटने से पहले आईएनएस त्रिकंड ने मोजाम्बिक नौसेना के कुछ जवानों को अपने साथ लेकर समुद्र में संयुक्त अभ्यास किया। इसमें समुद्र के विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी और अन्य ट्रेनिंग शामिल थी। इससे दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच भरोसा और समझ और मजबूत हुई।
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक यह दौरा भारत की उस सोच का प्रतीक है जिसमें वह हिंद महासागर क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ मिलकर सुरक्षा और विकास के लिए काम करना चाहता है। भारत खुद को एक भरोसेमंद साथी और मुश्किल समय में सबसे पहले मदद करने वाले देश के रूप में स्थापित कर रहा है। यह यात्रा उसी दिशा में एक और मजबूत कदम है।
--आईएएनएस
जीसीबी/एसके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















