Poonam Pandey Pregnant: मां बनने वाली है पूनम पांडे? सोशल मीडिया पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी; बेबी बंप वाली फोटो वायरल!
Poonam Pandey Pregnant: पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिससे फैंस हैरान और कन्फ्यूज हो गए हैं। बिना ज्यादा जानकारी के सामने आई इस पोस्ट ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या सच में पूनम पांडे प्रेग्नेंट है?
कैप्शन में क्या लिखा?
पूनम ने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया, बल्कि बेबी, दूध की बोतल और प्रेग्नेंसी से जुड़े इमोजी पोस्ट किए। इससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या वह सच में प्रेग्नेंट हैं या मामला कुछ और है।
AI और फेक होने के आरोप
जब ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई, तो इसमे “Made with AI” का टैग भी नजर आया। इसके बाद कई यूजर्स ने इन तस्वीरों को फेक बताया और इसे पब्लिसिटी स्टंट या अप्रैल फूल प्रैंक तक कह दिया।
यह भी पढ़े - 'राम' बनकर छाए रणबीर कपूर! LA स्क्रीनिंग में फैंस बोले- 'हमें आप पर गर्व है'; Video Viral
खुद पूनम ने बताया सच
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पूनम ने साफ किया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यह लुक उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने प्रोस्थेटिक बेबी बंप का इस्तेमाल किया है।
पहले भी रह चुकी हैं विवादों में
पूनम पांडे इससे पहले 2024 में अपनी फेक डेथ की खबर को लेकर विवादों में आ चुकी हैं। ऐसे में उनकी हर पोस्ट को लोग अब संदेह की नजर से देखते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पूनम ने साल 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी।
यह भी पढ़े - हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में नियमों की अनदेखी, एयरपोर्ट सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप; FIR दर्ज
Ramayana Glimpse: 'राम' बनकर छाए रणबीर कपूर! LA स्क्रीनिंग में फैंस बोले- 'हमें आप पर गर्व है'; Video Viral
Ranbir Kapoor Ram look: निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के उत्साह अब नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। लोग इस फिल्म के किरदारों की झलक देखने और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला ग्लिम्प्स ‘राम’ हाल ही में बर्बैंक, लॉस एंजेलिस में एक खास स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया गया, जहां मौजूद दर्शकों ने इसे देखकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी।
लॉस एंजिल्स में खास स्क्रीनिंग, रणबीर कपूर हुए शामिल
इस खास इवेंट में रणबीर कपूर खुद मौजूद थे और उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। IMAX थिएटर में दिखाए गए इस ग्लिम्प्स को देखकर न सिर्फ दर्शक बल्कि होस्ट भी हैरान रह गए। उन्होंने इसे “अब तक के सबसे शानदार वीडियो में से एक” बताया।
Ranbir Kapoor & Nitesh Tiwari seth ji in LA for Ramayana's Glimpse Media Screening
— |.Shh..| ???? (@freakkyyshhhhh) March 31, 2026
My 2 GOATS ???? ❤????????#Ramayana | #RanbirKapoor pic.twitter.com/BXavmPEHc2
‘राम’ बने रणबीर ने जीता दर्शकों का दिल
स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर इस ग्लिम्प्स को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। इवेंट के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब रणबीर कपूर ने सवाल-जवाब सेशन में 'जय सिया राम' कहकर जवाब दिया।
someone in the crowd: "we're proud of you"
— ???? (@premkinaiyyaaa) March 31, 2026
just day one, first glimpse of rama and he’s already getting so much love. this is only the beginning. he’s gonna prove himself big time.
Ranbir Kapoor you’re so loved!! ???????? pic.twitter.com/XfSUGJRDhD
कई दर्शकों ने रणबीर से मुलाकात के दौरान अपनी भावनाएं जाहिर कीं। एक फैन ने कहा, “हमें आप पर गर्व है,” वहीं अन्य लोगों ने भी फिल्म की झलक को शानदार और इमोशनल बताया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी जमकर तारीफें कीं।
2 अप्रैल को आएगी रामायण की दूसरी झलक
बताया जा रहा है कि लॉस एंजेलिस में हुआ यह इवेंट फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन की शुरुआत है। आने वाले महीनों में ऐसे कई बड़े इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिससे फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर पेश किया जा सके।
भारत में दर्शकों को इस ग्लिम्प्स को देखने के लिए 2 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। 2 अप्रैल 2026, यानि हनुमान जयंती के मौके पर इस फिल्म की दूसरी झलक दिखाई जाएगी जिसमें रणबीर के राम, साई पल्लवी के सीता, सनी देओल बतौर हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और यश का रावण का रूप देखने को मिलेगा।
रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























