Responsive Scrollable Menu

अब दिवालिया कंपनियों की नीलामी में सबसे पहले मिलेगा मजदूरों का बकाया, जानें 5 बड़े बदलाव

Bankruptcy Bill Passed: लोकसभा ने 30 मार्च को IBC संशोधन बिल (Insolvency and Bankruptcy Code (Amendment) Bill 2025) पारित कर दिया है, जिसमें मजदूरों की रुकी हुई सैलरी को भुगतान की प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखा गया है. नए नियमों के तहत डिफॉल्ट साबित होने के 14 दिन के भीतर अर्जी मंजूर करनी होगी और प्रक्रिया में अड़ंगा डालने वालों पर ₹5 करोड़ तक का जुर्माना लगेगा.

The post अब दिवालिया कंपनियों की नीलामी में सबसे पहले मिलेगा मजदूरों का बकाया, जानें 5 बड़े बदलाव appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

कराची बम ब्लास्ट में बाल-बाल बचे थे सिंगर सोनू निगम:कॉन्सर्ट में जाते हुए धमाका हुआ, फिर भी दी परफॉर्मेंस, कहा था- पाकिस्तानियों ने जान बचाई

पॉपुलर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर बताया है कि किस तरह वो साल 2004 में पाकिस्तान के कराची में हुए एक बम धमाके में बाल-बाल बचे थे। सिंगर को कराची में एक परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन वेन्यू पर पहुंचने से ठीक पहले उनकी गाड़ी के पीछे धमाका हो गया, ऐसे में कुछ पाकिस्तानियों ने उनकी जान बचाई थी। सोनू निगम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 10 अप्रैल 2004 में कराची में हुए एक कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। दरअसल, सोनू निगम अप्रैल 2004 में परिवार के साथ कराची पहुंचे थे। वो 6 दिनों तक वहीं रहे, शॉपिंग की और घूमे-फिरे। 10 अप्रैल को उन्हें जियो चैनल के शो में परफॉर्म करना था। वो बस से परिवार और टीम के साथ वेन्यू पर पहुंचे ही थे कि अचानक पार्किंग एरिया में बम ब्लास्ट हो गया। उनकी बस तेजी से ग्राउंड की तरफ गई और शोर मचाने पर सिक्योरिटी ने उन्हें घेर लिया। सिक्योरिटी टीम उन्हें वेन्यू के पास स्थित मरीना होटल ले गई, जहां स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें लॉबी में बैठाकर उनकी खातिरदारी की। सोनू निगम के अकाउंट से जारी किए गए वीडियो में उस शो के ऑर्गेनाइजर का भी बयान है, जो कह रहे हैं, मरीना होटल में जब हमने बताया कि हमें थोड़ी देर के लिए यहां रुकना है, सोनू निगम साथ हैं, तो वो तो बहुत खुश हो गए। स्टाफ ने कहा, अरे, सोनू निगम हैं, आप इन्हें अंदर लेकर आएं। हम सोनू को अंदर लेकर गए, वो लॉबी मैं बैठे, सोनू को रिलेक्स किया गया। वो जाहिर है बहुत परेशान थे। वहां पर इन लोगों ने सिक्योरिटी से कोऑर्डिनेशन किया, तो दो रास्ते थे, एक कि यहीं से सिक्योरिटी लगाकर वापस होटल चले जाएं, और एक कि वेन्यू पर चले जाएं। इस बड़े हादसे के बावजूद सोनू की टीम ने शो कैंसिल करने की बजाए वेन्यू पर जाने का फैसला किया। सिक्योरिटी डबल कर सोनू को वेन्यू तक पहुंचाया गया। उनसे पहले पाक सिंगर अरशद महमूद को 5 गाने गाना था। उनकी परफॉर्मेंस खत्म हो चुकी थी, लेकिन सोनू घबराए हुए थे, तो ऑर्गेनाइजर ने अरशद महमूद को परफॉर्मेंस जारी रखने के लिए कहा। कुछ देर बाद जब बैकस्टेज में रहते हुए सोनू निगम ने 5 हजार लोगों का शोर सुना, तो वो परफॉर्म करने खुद मंच पर पहुंचे। मंच पर सोनू निगम ने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बहुत ही बदकिस्मत रहे हैं भारत-पाकिस्तान के लोग, जो इतना प्यार मिस कर रहे थे और अब जाकर उन्हें ये प्यार मिल रहा है, चाहे पाकिस्तान में हो या भारत में। ये बहुत खूबसूरत है।’ पाकिस्तानी सिंगर अमजब साबरी ने दानियल शेख के पॉडकास्ट में इस हादसे पर बात करते हुए कहा था कि सोनू ने इस कॉन्सर्ट के बाद पाकिस्तान से जाते हुए कहा था, अगर मुझ पर अटैक यहां पर हुआ, तो मुझे बचाया भी पाकिस्तानी ने। बता दें कि कराची में हुए इस ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हुई थी, जबकि 3 बुरी तरह घायल हो गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने धोखा दिया; केरल के खेल मंत्री का गंभीर आरोप

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर केरल के खेल मंत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पैसे लेकर खेलने नहीं आने का आरोप। धोखा देने का आरोप। इतना ही नहीं, केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने यह भी दावा किया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 5 अन्य देशों के साथ भी ऐसा किया है। Thu, 02 Apr 2026 15:29:20 +0530

  Videos
See all

संगीनों के साये में अपने पवित्र पर्व मनाने पर मजबूर है हिन्दुस्थान का हिन्दू |#delhi #hanumanjayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:41:22+00:00

बंदर का कूल-कूल अंदाज हुआ वायरल | #monkey #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:57+00:00

Iran vs America: ट्रंप की वापसी से ईरान में खौफ? IRGC कैसे दे रहा है चुनौती! | Trump 2.0 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:45:05+00:00

Sarbananda Sonowal Exclusive: केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने Aaj Tak से की बातचीत, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers