Responsive Scrollable Menu

Maryam Nawaz को 'महारानी' कहना पड़ा महंगा, Naseem Shah पर PCB ने ठोका 2 करोड़ का जुर्माना।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को तेज गेंदबाज नसीम शाह पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये (72,000 डॉलर) का भारी जुर्माना लगाया लेकिन अब इस पोस्ट को हटा दिया गया है। इस पोस्ट में क्षेत्रीय संकट के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के उद्घाटन मैच में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की मौजूदगी की आलोचना की गई थी। 2026 पीएसएल के पहले मैच के दौरान किए गए इस पोस्ट में गद्दाफी स्टेडियम में मरियम को दिए गए ‘महारानी’ जैसे शाही स्वागत पर व्यंग्य किया गया था।

मरियम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी हैं। मरियम के संदर्भ में नसीम ने पोस्ट किया था, ‘‘उन्हें लॉर्ड्स की महारानी की तरह व्यवहार क्यों किया जा रहा है? ’’ यह घटना तब हुई जब पीसीबी ने खाड़ी युद्ध के मद्देनजर ईंधन बचाने और सरकारी खर्च में कटौती के उपायों का पालन करने के लिए लाहौर और कराची में पीएसएल मैचों में प्रशंसकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पीसीबी ने घोषणा की कि उसकी अनुशासन समिति ने नसीम को अपने केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने का दोषी पाया है।

मरियम के पीएसएल के उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर गद्दाफी स्टेडियम पहुंचने के तुरंत बाद नसीम को 27 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। ट्वीट को तुरंत हटा दिया गया था और यह दावा किया गया था कि अकाउंट हैक हो गया था लेकिन पीसीबी ने इस स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया। बोर्ड ने कहा कि नसीम ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया था और अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी भी मांगी थी, लेकिन अनुशासन समिति ने उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी पाया।

बोर्ड ने कहा, ‘‘नसीम के जवाब की समिति ने समीक्षा की और हर चीज का मूल्यांकन करने के बाद यह तय किया गया है कि नसीम ने अपने केंद्रीय अनुबंध की कई शर्तों का उल्लंघन किया है और उन पर दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ’’ नसीम के सोशल मीडिया सलाहकार को पीसीबी द्वारा पहले ही हटा दिया गया और उन्हें ‘ब्लैकलिस्ट’ कर दिया गया।

Continue reading on the app

Vaibhav Suryavanshi का बड़ा खुलासा, बताया कैसे Powerplay में CSK को रौंदकर दिलाई RR को बड़ी जीत

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनकी योजना पावरप्ले में ही मैच का रुख तय करने की थी। महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सूर्यवंशी ने 17 गेंदों की पारी में 52 रन बनाए, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने 128 रन के लक्ष्य को 12.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हाल ही में अपना 15वां जन्मदिन मनाने वाले सूर्यवंशी ने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ‘‘हमारी योजना पावरप्ले में बड़ा स्कोर खड़ा करने की थी।

शुरुआत में विकेट थोड़ा धीमा था, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो गई। कोचों ने मुझ पर भरोसा जताया है और कहा है कि अपने खेल पर कायम रहूं।’’ उन्होंने साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि इस भारतीय बल्लेबाज के मार्गदर्शन से उन्हें फायदा हुआ। पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘वह मुझे बड़े शॉट खेलने के लिए प्रेरित करते हैं और कहते हैं कि गेंद अच्छे से बल्ले पर आ रही है और उसी तरह खेलते रहो।’’ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने भी सूर्यवंशी की तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसे कहता हूं कि पूरे 14 मैच खेले और बाहरी बातों से प्रभावित न हो। हमने नेट्स में उसका खेल देखा है और वह शानदार है। टीम संयोजन में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संतुलन जरूरी है।’’ पराग ने टॉस को निर्णायक बताते हुए कहा कि गेंदबाजों ने परिस्थितियों का बेहतरीन इस्तेमाल किया। पराग ने कहा, ‘‘टॉस जीतना हमारे लिए थोड़ा भाग्यशाली रहा। बारिश के कारण लाल मिट्टी की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार थी और उन्होंने योजनाओं को अच्छी तरह अमल में लाया। कप्तानी के लिए काफी तैयारी की है और हमारा लक्ष्य खिताब जीतना है। हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और परिस्थितियों के अनुसार ढलना चाहते हैं, जो आज हमने किया।’’

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हासिल करने के बाद कहा कि टीम को जीत दिलाने में योगदान देना और टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करना बेहद संतोषजनक है। बर्गर ने कहा, ‘‘जीत में योगदान देना अच्छा लगता है और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाकर खुशी हो रही है। टॉस जीतना अहम रहा। पिछले मैचों में बड़े स्कोर देखने के बाद हमने उसी के अनुसार योजना बनाई थी, लेकिन यहां उसे लागू करना अच्छा रहा।’’ चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार के बाद कहा कि शुरुआती परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण थीं।

गायकवाड़ ने कहा, ‘‘शुरुआत में परिस्थितियां मुश्किल थीं, खासकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ। मध्यम गति के गेंदबाजों और स्पिनरों को भी मदद मिल रही थी। शायद हम और लंबी बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन आजकल अच्छा स्कोर क्या है, यह तय करना मुश्किल है, इसलिए हमें रन बनाते रहना था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस हार को पीछे छोड़ना होगा। तीन दिन में अगला मैच है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, शुरुआत में थोड़ा दबाव था, लेकिन एक मैच खेलना जरूरी था।

Continue reading on the app

  Sports

ईडेन को नहीं मिला टेस्ट मैच फिर भी क्यों खुश है गांगुली, खुद बताई बड़ी वजह, बीसीसीआई के प्लान को बताया दूरदर्शाी

बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट टीम के 2026-27 घरेलू सत्र का ऐलान करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के टेस्ट कोलकाता और मुंबई जैसे पारंपरिक मैदानों पर नहीं कराने का फैसला किया है. ये मैच 21 जनवरी से 25 फरवरी तक नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. Tue, 31 Mar 2026 14:47:24 +0530

  Videos
See all

Baghdad Attack: बगदाद में अमेरिकी ठिकाने पर बमबारी| #shorts #usbaseattack #baghdad #iraq #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:35:51+00:00

Manoj Kumar Jha in Rajya Sabha: 'आपको घंटी नहीं बजाने दूंगा', मनोज कुमार झा को सुनिए | Sansad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:35:00+00:00

Maulana Salim Arrest: गिरफ्तार होते ही गिड़गिड़ाने लगा मौलाना सलीम | #maulana #upstf #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:40:06+00:00

Varanasi News: वाराणसी में UP-MP सहयोग सम्मेलन में क्या बोले CM मोहन यादव? | Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers