Responsive Scrollable Menu

Prabhasakshi NewsRoom: Biju Patnaik पर Nishikant Dubey के विवादित बयान से BJP में मचा घमासान, विरोध में उतरे Baijayant Panda

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे ने न केवल विपक्ष बल्कि भाजपा के भीतर भी मतभेद उजागर कर दिए हैं। पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब निशिकांत दुबे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बीजू पटनायक को जवाहरलाल नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के बीच कड़ी बताया। इस बयान को बीजू जनता दल ने बेहद आपत्तिजनक और असत्य करार दिया। पार्टी का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से बीजू पटनायक की देशभक्ति पर सवाल उठाने की कोशिश की गई है।

उल्लेखनीय है कि बीजू पटनायक को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल पायलट और दूरदर्शी नेता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उनके बारे में इस तरह के आरोपों ने राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Biju Patnaik पर CIA टिप्पणी से भड़के Naveen Patnaik, बोले- BJP MP को मानसिक इलाज की जरूरत

इस पूरे विवाद में सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि भाजपा के ही वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने खुले तौर पर निशिकांत दुबे के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजू पटनायक केवल ओडिशा ही नहीं बल्कि पूरे देश के महान नेता थे और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाना पूरी तरह अनुचित और हास्यास्पद है। पांडा ने अपने बयान में बीजू पटनायक को आधुनिक भारत के सबसे बड़े देशभक्तों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में देश की सेवा कई भूमिकाओं में की, चाहे वह पायलट के रूप में हो, उद्योगपति के रूप में या फिर राजनीतिक नेता के रूप में।

हम आपको यह भी बता दें कि इस मामले को लेकर संसद में भी हंगामा देखने को मिला। बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने सोमवार को राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि निशिकांत दुबे द्वारा दिए गए बयान पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया और विरोध स्वरूप पार्टी ने सदन से वाकआउट किया। सस्मित पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को सीआईए एजेंट तक कह दिया, जो कि एक गंभीर और अपमानजनक आरोप है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने एक संसदीय समिति से भी इस्तीफा दे दिया।

उधर, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने भी इस विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने निशिकांत दुबे के बयान को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ऐसा बयान देने वाले को मानसिक चिकित्सक की जरूरत है। नवीन पटनायक ने यह भी याद दिलाया कि चीन युद्ध के समय जवाहरलाल नेहरू ने बीजू पटनायक को दिल्ली में अपने पास कार्यालय दिया था ताकि वह रणनीतिक मामलों में सहयोग कर सकें। इससे उनकी भूमिका और देश के प्रति योगदान साफ होता है।

दूसरी ओर, विवाद बढ़ने के बाद निशिकांत दुबे ने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य बीजू पटनायक का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि वह केवल नेहरू गांधी परिवार के कार्यों पर सवाल उठा रहे थे और उसी संदर्भ में उन्होंने बात कही थी। निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि भाजपा और जनसंघ हमेशा बीजू पटनायक का सम्मान करते रहे हैं, खासकर उस समय जब कांग्रेस ने उनके साथ अन्याय किया था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर किसी को उनकी बात से ठेस पहुंची है तो वह अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए तैयार हैं।

हम आपको बता दें कि बीजू पटनायक भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे जिनकी पहचान केवल एक राज्य तक सीमित नहीं थी। उन्होंने इंडोनेशिया के स्वतंत्रता आंदोलन में मदद की, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण मिशनों में भाग लिया और ओडिशा के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनकी छवि एक साहसी और राष्ट्रवादी नेता की रही है। यही कारण है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी पर व्यापक प्रतिक्रिया सामने आती है।

बहरहाल, यह पूरा विवाद भारतीय राजनीति में बयानबाजी की सीमा और जिम्मेदारी को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। जहां एक ओर राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। इस मुद्दे ने यह भी दिखा दिया कि किसी भी बयान का असर केवल विपक्ष तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पार्टी के भीतर भी मतभेद पैदा कर सकता है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद किस दिशा में जाता है और क्या इससे राजनीतिक संवाद की शैली में कोई बदलाव आता है। फिलहाल तो दिल्ली से लेकर भुवनेश्वर तक का सियासी माहौल गर्माया हुआ है।

Continue reading on the app

न्यू लेबर कोड कर्मचारी और एम्प्लॉयर पर 1 अप्रैल से कैसे और कितना डालेंगे असर, 10 प्वाइंट में समझें

New Labour Codes: 1 अप्रैल 2026 से चार नए लेबर कोड लागू होंगे। इसका असर करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी से लेकर काम के घंटों तक पर देखने को मिलेगा। एम्प्लॉयर्स पर भी इसका असर पड़ेगा। आइए 10 प्वाइंट में समझें किस पर कितना होगा असर…

Continue reading on the app

  Sports

IPL में आज CSK vs PBKS:चेपॉक में पिछले तीनों मैच पंजाब ने जीते, आज भी धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई

IPL के इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस 7 बजे होगा। पंजाब ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता। वहीं चेन्नई को राजस्थान के खिलाफ हार मिली। CSK आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना उतरेगी। दोनों इंजरी के कारण बाहर हैं। पिछले सीजन दोनों मैच पंजाब ने जीते चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबले हमेशा से ही रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमें 33 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आई हैं। इसमें CSK ने 17 और PBKS ने 15 मैच जीते। जबकि एक मैच टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने जीता था। पिछले सीजन दोनों मैचों में पंजाब ने चेन्नई को हराया था। चेपॉक में दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हुईं, चेन्नई को 4 और पंजाब को 5 में जीत मिली। यहां पिछले तीनों मैच PBKS ने ही जीते। धोनी-ब्रेविस नहीं खेलेंगे CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जबकि धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे। कोनोली ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया पंजाब किंग्स को ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है। उन्होंने पिछले मैच में टीम को खराब शुरुआत से उबारकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टाइटंस के खिलाफ अपनी लाइन और गति से प्रभावित किया। उन्होंने मिडिल ओवर्स में रनों पर रोक लगाई और 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। उन्हें तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख का अच्छा साथ मिला था। पहले मैच में CSK की बैटिंग-बॉलिंग दोनों फीकी रही CSK के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राजस्थान के खिलाफ संजू सैमसन CSK के लिए अपने पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण सरफराज खान को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा गया, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। बॉलिंग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे गेंदबाज फीके पड़ गए। चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती आई है। यहां बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन एक बार टिकने के बाद बड़ी पारी खेली जा सकती है। यहां का सरफेस सूखा (लाल मिट्टी) होता है, जो मैच आगे बढ़ने के साथ और धीमा होता जाता है और गेंद टर्न लेने लगती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी थोड़ी आसान रहती है क्योंकि नई गेंद अच्छे से बैट पर आती है, लेकिन 7-8 ओवर के बाद पिच धीमी पड़ने लगती है और स्पिनर्स का दबदबा बढ़ जाता है। मिडिल और डेथ ओवर्स में रन बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस मैदान पर अब तक 91 मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 51 मैच जीते, जबकि 40 मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। उमस भरा रहेगा मौसम मैच वाले दिन चेन्नई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। यहां का तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच में बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या। Thu, 02 Apr 2026 23:40:00

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:29+00:00

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मेष राशि । ARIES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:20+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran | अमेरिका का ईरान के खिलाफ युद्ध का मकसद पूरा होने वाला है ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:18+00:00

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers