Responsive Scrollable Menu

Middle East Conflict: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के इस्फहान में दागे बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में हुए एक जबरदस्त धमाके का वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक के बाद एक कई धमाके होते दिखाई दे रहे हैं, जिनसे उठी आग की लपटों ने रात के आसमान को नारंगी रंग में बदल दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना ईरान के प्रमुख शहर Isfahan में मंगलवार तड़के हुई। हालांकि ट्रंप ने वीडियो के साथ कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि यह अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हमले का फुटेज हो सकता है।

बताया जा रहा है कि इस्फहान में स्थित एक बड़े गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया गया। धमाकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के इलाकों में शॉकवेव्स महसूस की गईं और आग के बड़े-बड़े गोले आसमान में उठते दिखे।

‘बंकर बस्टर’ बमों से हमला
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि इस हमले में 2,000 पाउंड (करीब 907 किलोग्राम) के ‘बंकर बस्टर’ बमों का इस्तेमाल किया गया। ये खास तरह के बम जमीन के अंदर बने ठिकानों को तबाह करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

अधिकारी के मुताबिक, हमले में बड़ी संख्या में ‘पेनेट्रेटर’ गोला-बारूद का उपयोग किया गया, जिससे विस्फोटों की लंबी श्रृंखला शुरू हो गई और पूरे इलाके में भारी तबाही मच गई।

क्यों निशाने पर आया इस्फहान?
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ईरान ने हाल ही में लगभग 540 किलोग्राम उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम को इस्फहान की एक भूमिगत सुविधा में शिफ्ट किया था। माना जा रहा है कि इसी कारण यह शहर हमले के केंद्र में आया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के तहत अमेरिका इस इलाके को निशाना बना चुका है। उस समय भी मुख्य उद्देश्य यहां की परमाणु सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना बताया गया था।

Continue reading on the app

Tarot Horoscope Reading April 2026: मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना? पढ़ें टैरो मासिक राशिफल

अप्रैल 2026 का टैरो मासिक राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें कैसा रहेगा पूरा महीना। टैरो कार्ड्स के अनुसार अप्रैल आत्म-चिंतन, अनुशासन और नई शुरुआत का महीना है। पढ़ें प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों पर विस्तृत भविष्यवाणी। इस महीने धैर्य और स्पष्टता आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।

Continue reading on the app

  Sports

रवींद्र जडेजा ने क्यों खलील अहमद को चूम लिया, गुवाहाटी में ये गजब गोलमाल हो गया, वीडियो हो गया वायरल

मैच खत्म होने के बाद भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को एक बेहद भावुक पल साझा करते देखा गया, जब उन्होंने खलील अहमद की जर्सी पर लगे CSK के लोगो को चूमा.  जडेजा, जिन्होंने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 2/18 के आंकड़े दर्ज किए, इस इशारे के जरिए उस फ्रेंचाइजी के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आए, जिसके साथ उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय बिताया Tue, 31 Mar 2026 14:16:18 +0530

  Videos
See all

Ramgopal Yadav Viral Video: दही से मक्खन निकालते सपा सांसद रामगोपाल यादव | UP News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T08:27:57+00:00

ईरान से भारत आने वाला प्लेन को ट्रंप ने किया 'धुआं-धुआं'! Mashhad Airport पर बम बरसा दिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T08:33:41+00:00

Leander Paes joins BJP: West Bengal Election से पहले टैनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस BJP में शामिल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T08:34:18+00:00

Iran America War Update: ईरान का बड़ा हमला, MQ-9 रीपर ड्रोन तबाह | Trump | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T08:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers