Responsive Scrollable Menu

CTET Result 2026 Out: डायरेक्ट लिंक- रोल नंबर से चेक करें रिज़ल्ट, जानें scorecard डाउनलोड का तरीका 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 का रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है। इस बार CTET का यह 21वां एडिशन था, जिसका इंतजार लाखों उम्मीदवारों को था। परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के लगभग 140 शहरों में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। वहीं पेपर-2 के कुछ केंद्रों पर 1 मार्च को दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

डायरेक्ट लिंक 

अब उम्मीदवार अपना रिज़ल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और DigiLocker के जरिए सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें CTET 2026 रिज़ल्ट

  • सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में जाएं
  • “CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • “Submit” पर क्लिक करते ही रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • रिज़ल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें

DigiLocker से सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें

  • digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • पहली बार यूजर हैं तो:
  • यूज़रनेम: मोबाइल नंबर
  • पासवर्ड: माँ का नाम (small letters) + रोल नंबर के आखिरी 4 अंक
  • लॉगिन के बाद “Issued Documents” सेक्शन में जाएं
  • CTET मार्कशीट/सर्टिफिकेट चुनें
  • PDF डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें

अगर SMS नहीं मिला है, तो आधार नंबर से भी साइन अप किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विवरण को ध्यान से जांच लें और भविष्य के लिए दस्तावेज़ सुरक्षित रखें।

CTET फरवरी 2026 – आंसर की चैलेंज / OMR शीट डाउनलोड (अंतिम तिथि 15 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उम्मीदवार अपनी OMR शीट (स्कैन कॉपी) देख सकते हैं और आंसर की पर आपत्ति (Challenge) दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि 15 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक है।

एक क्लिक पर करें डाउनलोड 

क्या कर सकते हैं उम्मीदवार?

  • अपनी OMR शीट की स्कैन कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं
  • जारी की गई आंसर की को देख सकते हैं
  • किसी प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज (Challenge) कर सकते हैं

कैसे करें आंसर की चैलेंज?

  • CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  • “Key Challenge / OMR Sheet” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
  • संबंधित प्रश्न चुनें और आपत्ति दर्ज करें
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें
  • सबमिट करने के बाद प्रिंट/रसीद सेव करें

महत्वपूर्ण बातें

  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)
  • निर्धारित समय के बाद कोई भी चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा
  • शुल्क नॉन-रिफंडेबल हो सकता है
  • केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मान्य होगा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी OMR शीट जांच लें और यदि कोई त्रुटि लगे तो निर्धारित समय सीमा के भीतर चैलेंज अवश्य करें।

Continue reading on the app

हनुमान जयंती 2026: बस 4 तस्वीरें बदल देंगी किस्मत की चाल, जानिए आपकी राशि के लिए कौन सी है सही!

Hanuman Jayanti: हर साल आने वाली हनुमान जयंती सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि ऊर्जा, साहस और बदलाव का खास मौका भी होती है. इस बार ग्रहों की चाल कुछ अलग इशारा कर रही है, और ज्योतिष मानता है कि अगर इस दिन सही उपाय किए जाएं तो किस्मत की दिशा तक बदल सकती है. खास बात ये है कि घर में लगाई गई हनुमान जी की तस्वीरें भी आपकी राशि और ग्रहों के अनुसार असर दिखाती हैं. कई लोग इसे सिर्फ आस्था मानते हैं, लेकिन जो लोग इसे अपनाते हैं, वे अक्सर अपने जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव महसूस करते हैं. ऐसे में जानते हैं कि इस हनुमान जयंती पर कौन सी 4 तस्वीरें आपकी जिंदगी में सुख, सुरक्षा और सफलता ला सकती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसे एसआरएच ने 65 रन से जीत लिया। इशान किशन की कप्तानी में एसआरएच की ये पहली जीत है। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी बेहद अहम पारी खेली। 

टॉस जीतकर केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जहां हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में रहाणे की टीम 16 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई और उसे हार मिली। 

इशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद को इस सीजन की पहली जीत मिली और इसके साथ ही इस टीम ने अंकतालिका में भी अपना खाता खोला। इशान का बतौर कप्तान इस लीग में ये पहली जीत भी रही। 

अभिषेक शर्मा ने 48 रन जबकि ट्रेविस हेड ने 46 रन की पारी खेली और दोनों अर्धशतक से चूक गए। इशान किशन नहीं चल पाए और 9 गेंदों में 14 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए तो नितिश कुमार रेड्डी 39 रन जबकि सलिल अरोड़ा डक आउट हुए। क्लासेन 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। 

वहीं केकेआर के लिए फिन एलन ने 28 रन जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने8 रन की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन की पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन पर आउट हो गए। रिंकू सिंह 35 रन बनाकर चलते बने जबकि अनुकूल रॉय डक आउट हुए। सुनील नरेन 12 रन ता कार्तिक त्यागी 5 रन ही बना पाए। 
Thu, 02 Apr 2026 23:38:19 +0530

  Videos
See all

Iran News : ट्रंप से 'ना हो पाएगा'.. नरेंद्र मोदी ही होर्मुज खुलवाएंगे? | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:13:36+00:00

Gir Lion Street Stroll : जब आधी रात जूनागढ़ की गलियों में निकले 6 बब्बर शेर! Lion On Road | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:00:55+00:00

Is Trump right to claim US imports 'almost no oil' via Strait of Hormuz? #StraitOfHormuz #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:15:00+00:00

America Israel Iran War: ईरान के खतरनाक मिसाइल हमले से इजरायल में मची भगदड़! Netanyahu vs Trump Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers