Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: दुनिया के 3 खतरनाक ऑलराउंडर पंजाब किंग्स के ट्रॉफी जीतने का सपना कर सकते हैं पूरा, विरोधियों के लिए बनेंगे काल

PBKS vs GT: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स भी आईपीएल 2026 के सबसे फेवरेट टीमों में से एक है. पंजाब किंग्स के पास एक से बढ़कर स्टार खिलाड़ी हैं. PBKS में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है. पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही थी, मगर अब आईपीएल 2026 में अय्यर की टीम चैंपियन बनने के लिए पूरी जान लगा देती. पंजाब किंग्स को उनके 3 ऑलराउंडर चैंपियन बना सकते हैं, जो मौजूद वक्त में दुनिया के खतरनाक ऑलराउंडर्स में से एक माने जाते हैं. 

मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis)

पंजाब किंग्स के स्क्वाड ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस शामिल हैं. जो अपनी पॉवर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. मार्कस स्टोइनिस खेल को अकेले खत्म करने की झमता रखते हैं. वो टीम में एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और डेथ ओवरों में तूफानी पारी खेलते हैं. जरूरत पड़ने पर मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी करते हैं. इसके अलावा स्टोयनिस गेंदबाजी में भी घातक साबित होते हैं. वो शुरुआत और मीडिल ऑर्डर में गेंदबाजी करते हैं और विकेट निकालते हैं.

अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai)

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाते हैं. वो अच्छी लाइन-लेंथ के साथ स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और बीच के ओवरों में विकेट निकालते हैं. वहीं मीडिल ऑर्डर में वो तेजी से रन बनाते हैं और पारी को संभालते हैं. अजमतुल्लाह उमरजई टीम में बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बैलेंस बनाते हैं. वो पंजाब किंग्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर साबित हो सकते हैं.

मार्को यानसेन (Marco Jansen)

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स ने साउथ अफ्रीका के खतरनाक ऑलराउंडर मार्को यानसेन को रिटेन किया था. मार्को यानसेन टीम में एक अहम भूमिका निभाते हैं. गेंदबाजी में उनकी लंबाई का फायदा उन्हें अतिरिक्त उछाल दिलाता है, जिससे वो नई गेंद से बल्लेबाजों का काफी परेशान करते हैं. वो शुरुआती और बीच के ओवरों में विकेट निकालते हैं. वहीं नीचले क्रम में आकर वो विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं. वो बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे गेंदबाजी में मुख्य भूमिका निभाते हुए बल्लेबाजी से भी टीम को संतुलन देते हैं, इसलिए वे एक भरोसेमंद ऑलराउंडर माने जाते हैं.

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का शेड्यूल

31 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मुल्लांपुर

2 अप्रैल -  कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, ईडन गार्डन्स

6 अप्रैल -  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, एम.ए चिदंबरम स्टेडियम

11 अप्रैल -  पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर

यह भी पढ़ें:  न शुभमन न सुदर्शन, 35 साल का खिलाड़ी उड़ाएगा पंजाब किंग्स के होश, IPL में ही लगा चुका है 7 शतक

Continue reading on the app

'ईरान के खिलाफ अभियान में आधे से ज्यादा लक्ष्य पूरा', इजरायली पीएम नेतन्याहू ने बताया कब तक चलेगी जंग

US Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का एक महीना पूरा हो चुका है. बावजूद इसके अभी भी दोनों तरफ से ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं. अमेरिका और इजरायल बिना समझौते के रुकने को तैयार नहीं है तो वहीं ईरान भी हार नहीं मान रहा है और लगातार मध्य पूर्व के देशों के साथ-साथ इजरायली शहरों को निशाना बना रहा है.

ये जंग कब थमेगी इसे लेकर अभी भी अनिश्चितता है. हालांकि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे लेकर संकेत दिए हैं. नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है. हालांकि उन्होंने कहा कि ये युद्ध कब खत्म होगा इसकी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं है. सोमवार को दिए गए उनके बयान से ऐसा लगता है कि इजरायल अभी ईरान के खिलाफ जंग खत्म करने के मूड में नहीं है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi : राजस्थान ने उनके लिए रखे थे 10 करोड़ रुपये! 17 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जो किया, आईपीएल में मच गया धमाल

Vaibhav Sooryavanshi : राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट वैभव के खेल से इतना ज्यादा प्रभावित थी कि आईपीएल नीलामी में पहले से ही तय कर लिया था कि वे उसे किसी भी हाल में अपनी टीम में शामिल करेंगे. इसके लिए अगर 10 करोड़ रुपये भी खर्च करने पड़ते, तो वे तैयार थे. उस क्रिकेटर के लिए 10 करोड़ रुपये अलग से रखे गए थे. Tue, 31 Mar 2026 07:37:28 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | ईरान को ट्रंप की क्या है नई धमकी ? | #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:40:00+00:00

Iran Israel US Latest LIVE: ट्रंप का अगला टारगेट सेट! | Trump | Netanyahu | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:34:22+00:00

Delhi News | Delhi Police | Crime News: दिल्ली में बीती रात दो एनकाउंटर | Hindi News | Taza Khabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:39:22+00:00

Iran America War Live Update: तेल का लालच Trump को बर्बाद कर देगा | Oil Crisis | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:31:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers