IPL 2026: पंजाब किंग्स या गुजरात टाइटंस, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से जानिए किसका पलड़ा है भारी
IPL 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो PBKS का सेकेंड होम ग्राउंड है. दोनों टीमें सीजन का पहला-पहला मैच खेलने मैदान पर उतरने वाली हैं, जहां एक ओर होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम, तो वहीं उनके सामने उतरेगी शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम. तो आइए इस हाईवोल्टेज मैच से पहले आपको बताते हैं कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है?
GT VS PBKS HEAD TO HEAD
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें GT ने 3 मैच जीते और 3 मैच हारे हैं. हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर हैं.
पिछले 5 मैचों में KY किसने मारी बाजी?
PBKS VS GT के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें, तो 2025 में जब दोनों टीमों का सामना हुआ, तब पंजाब ने बाजी मारी थी. वहीं, 2024 में दोनों टीमें 2 बार भिड़ीं थीं, जिसमें एक बार पंजाब ने जीत दर्ज की थी और एक मैच गुजरात ने जीता था. वहीं, 2023 में जब दोनों टीमें आमने-सामने आईं, तब गुजरात ने बाजी मारी थी. 2022 में 2 बार ये टीमें भिड़ीं, जिसमें एक बार गुजरात ने जीत दर्ज की और एक बार पंजाब ने जीत अपने नाम की.
Building resilience on and off the field with this partnership ????
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 30, 2026
Proud to continue with @HCGHospitals as our Official Hospital Partner ???? pic.twitter.com/QlFItJqno9
PBKS के खिलाफ कैसे हैं शुभमन गिल के रिकॉर्ड?
शुभमन गिल आईपीएल में खूब रन बनाते हैं. PBKS के खिलाफ शुभमन ने अब तक इस खिलाड़ी ने 14 मैच खेले हैं और इसकी 13 पारियों में 61.55 की शानदार औसत के साथ 554 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 146.94 की रही है. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है. वह 4 पारियों में PBKS के खिलाफ नाबाद भी रहे हैं.
No more playing the waiting game! ⏳
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 30, 2026
Visit @bookmyshow now, pre-register and witness live action at Gujaratno Gadh: https://t.co/jEg7TpL7IZ ????️ pic.twitter.com/ZbkEIGIyjm
GT के खिलाफ कैसा है श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड?
गुजरात टाइटंस के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने अब तक 2 ही मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 109 के औसत और 191.23 की स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 97* रनों का है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, हरप्रीत बरार, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
IPL 2026 में ऐसी हैं दोनों टीमें
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, इशांत शर्मा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, यश ठाकुर। विशाक विजयकुमार, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद
ये भी पढ़ें: अगर बारिश में धुला RR VS CSK मैच, तो क्या होगा? फॉरकास्ट में तो है बारिश की काफी अधिक संभावना
इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज फंसे
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 32वां दिन हैं। लेबनान के ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने सोमवार को इजराइल के उत्तरी शहर हाइफा में ऑयल रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल से हमला किया। हमले के बाद रिफाइनरी परिसर में एक पेट्रोल टैंक में आग लग गई, जिससे इलाके में घना धुआं फैल गया। अभी तक यह साफ नहीं है कि आग मिसाइल हमले से लगी या इंटरसेप्ट किए गए मलबे के कारण। एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों की खिड़कियां बंद रखने और बाहर न निकलने की सलाह दी थी। वहीं, ईरान जंग के बीच फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज और 485 भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि ये सभी सुरक्षित हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अमेरिकी हमले में ईरान का विमान डैमेज ईरान में सोमवार को महान एयरलाइंस का एक प्लेन अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। यह विमान मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा था और नई दिल्ली आने वाला था। इसका मकसद भारत से दवाइयों और दूसरी जरूरी राहत सामग्री लेकर जाना था। हालांकि, इस हमले को लेकर अमेरिका की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















