Breaking News Today Live Updates: आज गुजरात दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Breaking News Today Live Updates: आज 31 मार्च 2026 और दिन मंगलवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात का दौरा करेंगे, जहां वे साणंद में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से बिहार और कर्नाटक के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगी. वो आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को तिरुवरूर निर्वाचन क्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार के पहले चरण की शुरुआत करेंगे. LPG से भरे दो जहाज होर्मुज से भारत आ रहे हैं. इनमें से एक जहाज आज मुंबई पहुंचेगा.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं', अर्जुन रामपाल 'धुरंधर 2' की सक्सेस से हुए गदगद, बोले- एक दिन सपने जरूर सच होते हैं
फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त कामयाबी ने अर्जुन रामपाल की दुनिया ही बदल दी है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन को देख अर्जुन सातवें आसमान पर हैं. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक के सफर को याद किया. अर्जुन ने कहा कि अगर आप धैर्य और मेहनत के साथ डटे रहें, तो सपने जरूर सच होते हैं. लंबे इंतजार के बाद मिली इस ब्लॉकबस्टर सक्सेस ने उन्हें भावुक कर दिया है और वो अपनी इस खुशी को फैंस के साथ बांटने से खुद को रोक नहीं पाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18















.jpg)





