Responsive Scrollable Menu

तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई:रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर हुआ, सोना ₹4 हजार बढ़कर ₹1.47 लाख पर पहुंचा

कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। पश्चिम एशिया में तनाव से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रेटिंग एजेंसी केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ोतरी से भारत में रिटेल महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स (0.60%) तक बढ़ सकती है। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्चा तेल 116 डॉलर पार पश्चिम एशिया में तनाव से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रेटिंग एजेंसी केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ोतरी से भारत में रिटेल महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स (0.60%) तक बढ़ सकती है। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करना है। उनके इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड आज 116 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंच गया। केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर: पहली बार 1 डॉलर ₹95.22 का हुआ; मोबाइल, सोना, तेल, विदेशी सामान खरीदना महंगा ईरान जंग की वजह से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज यानी 30 मार्च को पहली बार 95 के पार पहुंच गया। कारोबार के दौरान ये 95.22 के सबसे निचले स्तर पर गिर गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा संभला और कारोबार खत्म होने पर 94.78 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव 94.85 के मुकाबले डॉलर के सामने 7 पैसे की मामूली मजबूती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कंपनी डिफॉल्ट हुई तो सबसे पहले मजदूरों को मिलेगा बकाया: बैंक करप्सी संशोधन बिल पास, 14 दिन में मंजूर होगी दिवालिया अर्जी लोकसभा ने 30 मार्च को दिवालियापन कानून में बदलाव वाला बिल पास कर दिया। अब कोई कंपनी दिवालिया होने पर उसकी संपत्ति बेचकर जो पैसा मिलेगा, उसमें सबसे पहले मजदूरों और कर्मचारियों की रुकी हुई सैलरी और बकाया चुकाया जाएगा। इसके बाद ही बाकी लोगों को भुगतान होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह नया सिस्टम पुराने फास्ट-ट्रैक प्रोसेस की जगह लेगा, क्योंकि पुरानी व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसके अलावा, अब एक ही ग्रुप की कई कंपनियों और विदेशों में फंसी उनकी संपत्तियों से जुड़े विवादों को सुलझाना भी आसान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. धोनी ने AI स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू में निवेश किया: शॉर्ट्स-ड्रामा एप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे शहरों से निकले फाउंडर्स का विजन पसंद आया भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (Kuku) में निवेश किया है। इसके साथ ही वे इसके शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा एप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। धोनी का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस तैयार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹4 हजार बढ़कर ₹1.47 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹8 हजार बढ़कर ₹2.30 लाख हुई, देखें अपने शहर में सोने के दाम सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 30 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 8 हजार रुपए बढ़कर 2.30 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टैक्स बचाने के लिए बचे 2 दिन: मिनिमम बैलेंस नहीं डाला तो बंद होगा PPF-सुकन्या खाता; कल तक निपटाएं 3 काम, अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम आज 30 मार्च है। आपके पास अपने वित्तीय कामों को निपटाने के लिए अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

आंधी-तूफान और घनघोर बारिश... अगले 24 घंटे संभलकर रहें, दिल्ली से यूपी-बिहार तक 15 राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Live : मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिन और मौसम इसी तरह सुहाना बना रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, एक के बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और कई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण पूरे भारत में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है.

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

साउथ अफ्रीका के लिए करीब 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके रासी वैन डर डुसेन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। वहीं दो दिन पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रासी वैन डर डुसेन का नाम नहीं था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बल्लेबाज ने इसी कारण से संन्यास का ऐलान किया है। 

रासी वैन डर डुसेन ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और वे अब तक 18 टेस्ट, 71 वनडे इंटरनेशनल और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। आईफीएल का भी उनको अनुभव है। फरवरी में 37 साल के हुए रासी वैन डर डुसेन ने आखिरी इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए पिछले साल अगस्त में खेला था। इसके बाद से उनको टीम में जरूर शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी। 

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि, गर्व और शुक्रगुजार होते हुए मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज जर्सी पहनने के लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है जो आपको परखती है और इनाम भी देती है। अपने देश के लिए खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने अपने फैंस, सपोर्ट स्टाफ, कोच और मैनेजर समेत अपने परिवार को धन्यवाद कहा है। 
Thu, 02 Apr 2026 14:50:56 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव में ममता को मोदी की चुनौती!|#ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:52:18+00:00

Artemis II roars into space on historic Moon mission | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:08:42+00:00

US-Iran War Update: क्या ईरान के आगे नतमस्तक होगा सुपरपावर अमेरिका? Iran America War| Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:55:44+00:00

West Bengal Election 2026: Amit Shah का प्लान-Mamta Banrejee हैरान! BJP का 'मिशन बंगाल' | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers