सरकार LIC में बेचेगी 6.5% तक हिस्सेदारी:OFS के जरिए बिक्री होगी, फ्लोर प्राइस ₹382 तय; रिटेल निवेशकों को ₹15 का डिस्काउंट
केंद्र सरकार LIC में ऑफर फॉर सेल के जरिए 6.5% तक हिस्सेदारी बेचने जा रही है। सरकार ने इस बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस ₹382 प्रति शेयर तय किया है। इस OFS का मुख्य उद्देश्य मई 2027 की समय सीमा से पहले सेबी के न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करना है। कुल 41.11 करोड़ शेयर बेचेगी सरकार LIC की ओर से दी गई एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह ऑफर 2% इक्विटी हिस्सेदारी की बेस सेल के साथ शुरू होगा। इसके तहत वित्त मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रपति 12.65 करोड़ शेयर बेचेंगे। सरकार के पास अतिरिक्त 4.5% हिस्सेदारी यानी 28.46 करोड़ शेयर बेचने का ओवरसब्स्क्रिप्शन विकल्प भी रहेगा। यदि ओवरसब्स्क्रिप्शन विकल्प का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाता है, तो कुल ऑफर साइज बढ़कर 41.11 करोड़ शेयर (6.5% हिस्सेदारी) हो जाएगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोर प्राइस पर पूरे 6.5% हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को लगभग ₹31,410 करोड़ रुपये मिलेंगे। हिस्सेदारी क्यों बेच रही है सरकार? OFS का प्राथमिक उद्देश्य LIC को सेबी के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) नियमों का पालन करने में मदद करना है। दीपम सचिव अरुणिष चावला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह OFS तय समय से पहले MPS के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।" वर्तमान में LIC में पब्लिक शेयरहोल्डिंग लगभग 3.5% है। अगर सरकार पूरी 6.5% हिस्सेदारी बेच देती है, तो बीमा कंपनी की पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 10% हो जाएगी। इससे LIC मई 2027 की समय सीमा से काफी पहले नियामक आवश्यकता को पूरा कर लेगी। IPO के बाद पहला स्टेक सेल LIC मई 2022 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी, जब सरकार ने देश के सबसे बड़े IPO के जरिए 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। उस लिस्टिंग के बाद यह बीमा कंपनी में सरकार का पहला स्टेक सेल है। कब खुलेगा OFS और बिडिंग के नियम एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, OFS गैर-रिटेल यानी संस्थागत निवेशकों के लिए मंगलवार, 4 अगस्त को खुल गया है। रिटेल निवेशक और योग्य कर्मचारी बुधवार, 5 अगस्त को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। जिन गैर-रिटेल निवेशकों की बोलियों को पहले दिन अलॉटमेंट नहीं मिलेगा, वे सेबी के नियमों के मुताबिक दूसरे दिन अपनी बोलियों को आगे बढ़ा सकते हैं या संशोधित कर सकते हैं। फ्लोर प्राइस और बाजार कीमत की तुलना सरकार ने OFS के लिए ₹382 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। सोमवार को कारोबार के अंत में LIC का शेयर 0.9% चढ़कर ₹428.50 पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि तय किया गया फ्लोर प्राइस सोमवार के बंद भाव से लगभग 11% कम है। रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों को ₹15 की छूट OFS में हिस्सा लेने वाले रिटेल निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को तय की गई अंतिम कीमत पर ₹15 प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया जाएगा। नियमों के तहत आवंटन की मुख्य बातें: नॉलेज बॉक्स:
370 Biryani Controversy: 'गालियां रुकनी नहीं चाहिए...' मल्लिका दुआ ने Pranit More की लगाई क्लास, फूहड़ कॉमेडी पर भड़कीं
370 Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में शुरू हुए '370 बिरयानी' और 'फीमेल डॉक्टर' वाले विवाद को लेकर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा है। सोशल मीडिया पर कई स्टार्स, इन्फ्लूएंसर्स और नामचीन लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आलोचना की है। इसी बीच कॉमेडियन और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर इन विवादों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
'कॉमेडी के नाम पर फूहड़पन'- मल्लिका
मल्लिका दुआ ने अपने पोस्ट में उन लोगों का जिक्र किया जो हालिया विवादों के रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए कुछ लोग विवादित और आपत्तिजनक कंटेंट का सहारा लेते हैं, जिससे गलत संदेश जाता है।
उनका मानना है कि ऐसे मामलों में लोगों की आलोचना को केवल ऑनलाइन ट्रोलिंग कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार वायरल होने की चाहत में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पीछे छूट जाती है।
महिला डॉक्टर को लेकर भी जताई नाराजगी
मल्लिका ने उस महिला डॉक्टर पर भी प्रतिक्रिया दी, जो हाल ही में एक विवादित टिप्पणी के कारण चर्चा में आई थीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जैसे पेशे में केवल तकनीकी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण भी बेहद जरूरी है।
अपने पोस्ट में मल्लिका दुआ ने प्रणित के स्टैंड-अप कॉमेडी के 'क्राउड वर्क कॉमेडी' पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कई कॉमेडियन इसे आसान लोकप्रियता हासिल करने के साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
Not the first time pranit more gave platform to these Trash, he doesn't host a comedy show but made this platform where ppl come nd objectifying Human even death body & patient as well, and ppl normalise it until koi famous na ho Jaye like Biryani boy
— ????αηу???? (@its_SanyHere) June 10, 2026
pic.twitter.com/Ljgyqpl1xI
Stand-up comedian Pranit More mocked on girls when a person told that he served a girl biryani of ₹370.
— Shailesh UP60 (@Shailes34135660) June 7, 2026
₹370 Ka Biryani Khila Di Toh Vasool karne Ka Haq Mil Gya.
Yahi Soch Problem Hai... pic.twitter.com/YBN3PrYGfV
प्रणीत मोरे मामले में दर्ज हुई FIR
इसी बीच, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे और अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में FIR दर्ज की है। इस कार्रवाई के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi









