Responsive Scrollable Menu

चीन की 25 वर्षीय युवती का अनोखा टैलेंट: दांतों से गाजर पर उकेरती हैं बारीक मूर्तियां, सोशल मीडिया पर बनीं सनसनी

चीन की 25 वर्षीय युवती का अनोखा टैलेंट: दांतों से गाजर पर उकेरती हैं बारीक मूर्तियां, सोशल मीडिया पर बनीं सनसनी

Continue reading on the app

मासूम शर्मा की नई फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी में घिरी:दावा- बैन सॉन्ग 'खटोला' जैसे लिरिक्स-ट्यून इस्तेमाल किए, टीजर में पिस्टल थामे नजर आए सिंगर

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गए हैं। दावा किया जा रहा है कि उनकी न्यू रिलीज फिल्म ‘लाइसेंस’ में उनका बैन सॉन्ग खटोला फिल्माया गया है। फिल्म के टीजर में भी 'खटोला' से मिलते- जुलते लिरिक्स और ट्यून है। मासूम फिल्म में खुद लीड रोल में हैं, जबकि उनके अपोजिट बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा है। फिल्म की स्क्रिप्ट 'गन लाइसेंस' के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। फिल्म में अन्य कई हरियाणवी कलाकारों ने भी रोल निभाया है। फिल्म को लेकर सिंगर मासूम शर्मा हरियाणा सहित कई जगह पर प्रमोशन कर चुके हैं। 18 मार्च को सिरसा में फिल्म प्रमोशन के दौरान मासूम ने बैन सॉन्ग खटोला गाया था। अब मासूम की एक अजय हुड्डा और सिंगर केडी के साथ एक वीडियो कॉल क्लिप भी वायरल हो रही है। जिसमें सिंगर केडी कहते हैं… फिल्म देखने सभी को जाना है। अगर पसंद न आए, थिएटर से बाहर आकर कह देना- 70 मासूम हांडै हैं। पहले पढ़िए फिल्म को लेकर विवाद क्यों… अब जानिए…बैन सॉन्ग को लेकर क्या बोली यूनिट केडी भाई से मिला ‘देसी कलाकार’ शब्द वीडियो कॉल क्लिप में मासूम शर्मा करते हैं कि कुछ लोग पूछते हैं, आप ये देसी कलाकार क्यों बोलते हो, आपको कहां से मिला ये। मासूम ने आगे कहा- मुझे ये केडी भाई से मिला है, वो बोलते थे। अब इसे मैंने पकड़ लिया, उन्होंने छोड़ दिया। अंग्रेजी में थोड़ा हाथ टाइट इसका जवाब देते हुए केडी ने कहा- अंग्रेजी में थोड़ा हाथ टाइट है, वर्ना हम अंग्रेजी कलाकार भी बोल देते। इसी बीच मासूम के साथ गाड़ी में पीछे बैठे उनके साथी कहते हैं कि अंग्रेजी बोलते हैं, 8 बजे के बाद में। इसी पर केडी हंसते हुए कह रहे हैं कि देसी कलाकार शाम 6 बजे तक हैं। फिल्म के बारे में केडी ने कहा- सबको इसे देखना है। सभी को फिल्म पसंद आएगी। अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं आई तो थियेटर के बाहर ही कर देना- 70 मासूम हांडै हैं। (70 मासूम घूमते हैं) --------------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा नई कंट्रोवर्सी में फंसे: बैन सॉन्ग चंबल के डाकू-खटोला गाया, पंजाबियों पर कमेंट; सिरसा में ऑडियंस बेकाबू होकर स्टेज तक पहुंची हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर नई कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। जींद में पूर्व सरपंच के साथ हुए स्टेज विवाद के बाद वो पहली बार सिरसा में लाइव शो करने पहुंचे। यहां शो के दौरान सिंगर ने परफॉर्मेंस देते हुए हरियाणा सरकार की ओर से बैन किए गए अपने कई सॉन्ग गाए। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

बिहार कांग्रेस ने की कई जिलों में नए DCC अध्यक्ष की नियुक्ति, कमजोर प्रदर्शन के बाद संगठन मजबूत करने की पहल

कांग्रेस ने बिहार में अपनी पकड़ ढीली पड़ने के बाद कुछ ठोस कदम उठाए हैं। दरअसल पार्टी ने ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत यह पुनर्गठन किया है। इसका उद्देश्य पार्टी को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जन-जन से जोड़ना है। हाल के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन चिंताजनक रहा है। 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी … Tue, 31 Mar 2026 07:35:42 GMT

  Videos
See all

Iran Israel US War: अमेरिका Vs ईरान दावों पर घमासान | Trump | Israel Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:15:00+00:00

The Khamenei Era: वो एक दुश्मन, जिसने हिला दी पूरी सल्तनत! 45 साल का वो 'खौफनाक' सच! Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:15:26+00:00

Iran On Pakistan LIVE: ईरान का PAK पर सबसे बड़ा आर्डर! | Iran Israel War | Munir | Shehbaz Shariff #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:15:03+00:00

News Ki Pathshala | अपने ही घर में घिर गए हैं ट्रंप ! | #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers