Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के पीएम से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर की चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से फोन पर बात की। इस बातचीत में भारत-नीदरलैंड संबंधों को और गहराई देने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।

रॉब जेटेन के साथ बताचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तकनीकी, जल, ऊर्जा और प्रतिभा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी व‍िचार क‍िया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, सोमवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमने सेमीकंडक्टर, बड़े जल प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अपनी साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।

पीएम ने ल‍िखा, हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया।

इस बातचीत में हाई-टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।

सेमीकंडक्टर एक रणनीतिक फोकस के तौर पर उभरा, क्योंकि भारत घरेलू चिप निर्माण को बढ़ावा दे रहा है और नीदरलैंड उन्नत सेमीकंडक्टर उपकरणों और टेक्नोलॉजी में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है।

ग्रीन हाइड्रोजन चर्चा का एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र था, जो भारत के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और बुनियादी ढांचे में नीदरलैंड की विशेषज्ञता के अनुरूप है।

पीएम मोदी ने बड़े जल परियोजनाओं पर भी चर्चा की, जहां बाढ़ प्रबंधन, डेल्टा तकनीक और टिकाऊ जल समाधानों में नीदरलैंड अनुभव भारत की जल सुरक्षा और जलवायु लचीलेपन के प्रयासों में महत्वपूर्ण सहयोग दे सकता है।

दोनों देशों के बीच कुशल पेशेवरों और छात्रों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए टैलेंट मोबिलिटी पर भी चर्चा हुई।

आर्थिक और तकनीकी सहयोग के अलावा, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

यह फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत-नीदरलैंड के संबंध कई क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे हैं।

नीदरलैंड व्यापार, निवेश, जल प्रबंधन, कृषि और हाई-टेक क्षेत्रों में भारत का एक मूल्यवान साझेदार रहा है। उम्मीद है कि यह चर्चा नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

यह बातचीत टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी और वैश्विक शांति को आगे बढ़ाने के लिए समान विचारधारा वाले देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाने के भारत के सक्रिय दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।

--आईएएनएस

एवाई/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

1200 रुपये में जुगाडू़ कूलर! 48 डिग्री में एक घंटे चला दो...28 डिग्री पर आ जाएगा कमरे का तापमान

Summer Cooler Tips: खजुराहो में आस्था विलेज में कबाड़ के जुगाड़ से कूलर तैयार किए गए हैं. ये कूलर पर्यटकों के लिए बनाए गए हैं. इनकी हवा के साथ ठंडक का मजा ऐसा है कि ब्रांडेड कूलर भी फेल हो जाएं! जानें दावा...

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा दी. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. मैच के खत्म होने के बाद वैभव ने कहा कि उन्होंने पावर प्ले के लिए जो प्लान बनाया था उसी के तहत बल्लेबाजी की. Mon, 30 Mar 2026 23:09:53 +0530

  Videos
See all

DasTak: ईरान ने बनाया खतरनाक चक्रव्यूह, ग्राउंड ऑपरेशन US के लिए जोखिम भरा | US Iran War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T20:30:10+00:00

Iran America War Update: जंग के बीच मिल गया मोजतबा खामेनेई के जिंदा होने का सबूत ? | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T21:00:00+00:00

Amit Shah On Naxalism: आदिवासी और Congress के लिए क्या बोले गृहमंत्री? #amitshah #naxalites #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T21:08:45+00:00

Amit Shah On Naxalism: माओवादी और Congress के लिए गृहमंत्री ने क्या कहा? #amitshah #naxalites #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T21:02:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers