इस महीने 14 दिन बैंकों में काम-काज नहीं:अगस्त में 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 7 दिन बैंक बंद
अगस्त महीना शुरू हो चुका है। इस महीने अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में काम-काज नहीं होगा। महीने का पहला रविवार 2 अगस्त को गुजर चुका। इस महीने 28 अगस्त को रक्षा बंधक पर भी बैंक बंद रहेंगे। अब ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? रविवार की छुट्टियां? ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
Indians at Wimbledon 2026: सचिन, शुभमन गिल से अनन्या पांडे तक... विंबलडन में छाया भारतीय सेलेब्स का फैशन; देखें तस्वीरें
Indians at Wimbledon 2026: विंबलडन दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। इसकी टिकट खरीदने के लिए दुनियभर के मंहगे से मंहगे सेलिब्रिटीज लाइन में रहते हैं। ये मौका और भी खास हो जाता है जब इस टेनिस टूरिनामेंट में फैशन और स्टाइल का संगम देखने को मिलता है। हर बार की तरह इस साल भी विंबलडन 2026 में स्पोर्ट्स, फिल्म और फैशन से जुड़े दुनियाभर के सेलेब्स ने अपनमा रंग बिखेरा।
विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में जहां टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, वहीं स्टैंड्स में मौजूद भारतीय हस्तियों ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनन्या पांडे तक स्पोर्ट्स और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई चर्चित भारतीय चेहरे ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में नजर आए और अपने स्टाइलिश अंदाज से छा गए।
रॉयल बॉक्स में साथ दिखे सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल
इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां क्रिकेट के दो बड़े नामों ने बटोरीं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रॉयल बॉक्स में मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर ने नेवी ब्लू पिनस्ट्राइप सूट पहनकर अपनी सादगी और क्लास का परिचय दिया। वहीं अंजलि तेंदुलकर ग्रीन मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी नजर आए।
तीनों ने मेन सिंगल्स सेमीफाइनल में जानिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद लिया। रॉयल बॉक्स में इनकी मौजूदगी ने क्रिकेट और टेनिस प्रेमियों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया।
शुभमन गिल के क्लासिक लुक ने लूटी महफिल
विंबलडन की शाही परंपरा के अनुरूप शुभमन गिल ने बेहद सधे हुए फॉर्मल लुक को चुना। उन्होंने बेज रंग का टेलर्ड ब्लेज़र, आइवरी ट्राउजर, हल्के नीले रंग की शर्ट और पर्पल टाई के साथ अपना लुक पूरा किया। क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का यह मिश्रण सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया गया।
प्रियंका चोपड़ा का शानदार Dior लुक
प्रियंका चोपड़ा भी इस टूर्नामेंट में शामिल हुईं। उन्होंने लाइट क्रीम रंग की मिडी-लेंथ ड्रेस पहनी थी। इसमें स्ट्रक्चर्ड कॉलर, सामने बटन क्लोज़र, कम्फर्ट स्लीव्स और मैचिंग वेस्ट बेल्ट थी, जिससे उन्हें एक बेहतरीन लुक मिला। साथ में बंडाना लुक कैरी किया जो और भी स्टाइलिश लुक दे रहा था।
अनन्या पांडे ने रेड ड्रेस में खींचा सबका ध्यान
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी इस खास मौके पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पारंपरिक सफेद रंग से अलग हटकर लाल रंग की कॉटन-ब्लेंड पॉपलिन ड्रेस पहनी, जिसने उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाई। उनका समर-फ्रेंडली लुक फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
Ananya Panday ❤️❤️❤️#Ananya #AnanyaPanday pic.twitter.com/EQsCAJiNrs
— ScoopSnax (@ScoopSnax) July 10, 2026
भविता मंडावा ने ग्लोबल मंच पर दिखाया भारतीय फैशन का जलवा
मॉडल और चैनल हाउस एम्बेसडर भविता मंडावा ने भी अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सफेद रंग का खूबसूरत को-ऑर्ड सेट पहना, जिसमें स्ट्रक्चर्ड कैमिसोल टॉप और बारीक कढ़ाई वाली मिडी स्कर्ट शामिल थी। उनका मोनोक्रोम लुक दिन के सबसे आकर्षक फैशन स्टेटमेंट्स में गिना गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi








