Responsive Scrollable Menu

चांदी ₹1,348 बढ़कर ₹2.19 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹309 महंगा होकर ₹1.43 लाख का हुआ, इस साल ₹10 हजार महंगा हो चुका

सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 4 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 1,348 रुपए बढ़कर 2.19 लाख रुपए पर पहुंच गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 309 रुपए बढ़कर 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल सोने में अब तक तेजी रही इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 11 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.19 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। सोने-चांदी में ETF के जरिए कर सकते हैं निवेश एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने और चांदी के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। गोल्ड ETF या सिल्वर ETF की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना या चांदी नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने-चांदी के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा। इसमें 500 रुपए से भी कम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश? ETF खरीदने के लिए आपको अपने ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही ETF को बेचा जाता है।

Continue reading on the app

बेगूसराय में बजरंग दल नेता पर जानलेवा हमला, अगवा कर रॉड-पाइप से पीटा; 5 पर FIR..

Begusarai News : बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक साजन कुमार को अगवा कर लोहे की रॉड और पाइप से पीटने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके में हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा करने और दंगा भड़काने के उद्देश्य से इस [...]

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत के करियर को ले डूबेगी उनकी लापरवाही, खुद के पैर पर मार रहे हैं कुल्हाड़ी, कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच में बुरी तरह फेल रहे. दोनों पारियों को मिलाकर पंत सिर्फ 28 रन ही बना पाए. इस दौरान पंत की बल्लेबाजी में बिल्कुल भी गंभीरता नजर आई. बाहर जाती हुई गेंद पर पंत अपना फुटबॉल स्किल दिखाने व्यस्त रहे. इस तरह कूल बनने के चक्कर में वह बैटिंग नहीं कर पाए. Mon, 10 Aug 2026 08:55:41 +0530

  Videos
See all

Balochistan Declares Independence LIVE Updates: बलोचों में जश्न शुरू! | Asim Munir | PoK Unrest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:47:07+00:00

CWG 2026: Mirabai Chanu के आंसू देख PM Modi बोले- ‘मानो आंसुओं की हर बूंद से Gold Medal टपक रहा हो’ #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers