Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग ने विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा

बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि आज का विश्व तेजी से बुद्धिमान युग की ओर अग्रसर है, जहां डेटा की मूलभूत संसाधन भूमिका और नवाचार इंजन के रूप में महत्व दिन-प्रतिदिन स्पष्ट हो रहा है।

राष्ट्रपति शी ने कहा कि विश्व डेटा संगठन, जिसका उद्देश्य डेटा विभाजन को पाटना, डेटा के मूल्य को उजागर करना और डिजिटल अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाना है, अंतर्राष्ट्रीय डेटा सहयोग को गहरा करने और वैश्विक डेटा शासन को बेहतर बनाने के लिए एक लाभकारी मंच प्रदान करता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन परामर्श, सहभागिता और साझा लाभ की अवधारणा को अपनाते हुए विश्व डेटा संगठन की भूमिका का समर्थन करेगा। चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर डेटा शासन नियमों पर सहमति बनाने, डिजिटल एवं बुद्धिमान प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देने, डेटा के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित प्रवाह तथा कुशल उपयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास की सेवा करने के लिए तत्पर है, ताकि डेटा का लाभ सभी देशों की जनता को बेहतर ढंग से मिल सके।

बता दें कि विश्व डेटा संगठन का स्थापना सम्मेलन उसी दिन चीन की राजधानी पेइचिंग में डेटा सहयोग मंच का सह-निर्माण, डिजिटल विकास के अवसरों को साझा करना विषय के साथ आयोजित किया गया। इस संगठन के सदस्यों में वैश्विक डेटा क्षेत्र से जुड़े उद्यम, विश्वविद्यालय, थिंक टैंक, अंतर्राष्ट्रीय संगठन और वित्तीय संस्थान शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' से खतरे में पड़ी धुरंधर, केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ बनी भारत की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

रणवीर सिंह स्टारर मूवी धुरंधर 2 ने दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए 11 दिनों में 867 करोड़ नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने KGF Chapter 2 को पीछे छोड़ दिया और भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Continue reading on the app

  Sports

राजस्थान को सबसे बड़ी जीत दिलाकर गदगद रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थके

Riyan Parag Statement: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत के बाद टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी सराहना की. टूर्नामेंट के विजयी आगाज के साथ ही कप्तान ने हुंकार भरी कि लक्ष्य आईपीएल ट्रॉफी जीतना है. Tue, 31 Mar 2026 00:04:48 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat | Iran ने US Army की 'आंख' फोड़ी' | #iranisraelwar #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:30:05+00:00

West Bengal Election News: Mamata Banerjee के गढ़ Bhawanipur में क्या बोले लोग?। #bengalelection2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:30:00+00:00

Artemis II gets ready to head to the Moon | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:30:04+00:00

Major Gaurav Arya ने बताया Trump का अगला मास्टरस्ट्रोक | Command Center | Iran Israel War | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers