Responsive Scrollable Menu

'यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, जो हथियार उठाएगा...'; नक्सलवाद पर अमित शाह ने किसे चेताया

लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह साफ-साफ कहा कि देश में वामपंथी उग्रवाद का मूल कारण विकास की कमी, गरीबी या अन्याय नहीं, बल्कि एक खास विचारधारा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नक्सल समस्या को हल करने के लिए मोदी सरकार विकास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा नीति पर जोर दे रही है।

Continue reading on the app

यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय का दावा, 'असम में बनेगी पार्टी की सरकार'

लखनऊ, 30 मार्च (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच गारंटी की घोषणा की है। इस घोषणा को लेकर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने दावा किया कि असम विधानसभा का चुनाव कांग्रेस जीतने जा रही है और वहां हमारी सरकार बनेगी।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि असम में निश्चित तौर से हमारी सरकार बनेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो कहा है, हम उसे पूरा करेंगे। कांग्रेस हमेशा जो कहती है, उसे पूरा करती है। चाहे वह असम हो, चाहे केरल हो, हम जो चुनावी वादे करेंगे, सरकार बनने के बाद उसे पूरा करेंगे।

बिहार विधान परिषद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अजय राय ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो होना ही था। क्योंकि, भाजपा धीरे-धीरे अपनी सहयोगी पार्टियों को खत्म कर देती है।

ओडिशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भाजपा ने बीजेडी को खत्म कर दिया। महाराष्ट्र में भाजपा के पुराने और मजबूत सहयोगी बाल ठाकरे थे, उनकी पार्टी को भी तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि आप किसी भी राज्य को देख लीजिए भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म कर देती है। वही हाल अब यह बिहार में करने जा रही है। भाजपा नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी को खत्म करने जा रही है।

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर अजय राय ने कहा कि जहां भी विपक्ष की सरकार होती है, भाजपा उसे खत्म करने का भरपूर प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को जहां भी लगता है कि वह कमजोर है, चाहे वो बंगाल हो, चाहे केरल हो, हर जगह जहां विपक्षी सरकार है, चाहे तमिलनाडु हो, वहां पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी अपने विपक्ष के लोगों को समाप्त करने का काम करती है। लेकिन, अब जनता जागरूक हो गई है। इनके जाने की बारी आ गई है। यह पूरी तरह से खत्म होने वाले हैं।

ममता बनर्जी के मांसाहारी भोजन वाले बयान पर अजय राय ने कहा कि भाजपा का काम ही यह है कि जहां लोग आराम से भोजन कर रहे हों, उनका भोजन बंद करा दो। उनका चैन छीन लो, उनकी नींद हराम कर दो।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'कई सारी गलतियां...' राजस्थान से CSK को मिली हार का असली गुनहगार कौन? रुतुराज गायकवाड़ ने बयान में लिया दो खिलाड़ियों का नाम

ruturaj gaikwad statement: राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि शुरुआत में विकेट बल्लेबाजी के लिए कठिन था. सीएसके के कप्तान ने माना कि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने अच्छी बॉलिंग की, जिसका फायदा उन्हें मिला. रुतुराज ने यह भी कहा कि टीम से काफी गलतियां हुईं, जिसका खामियाजा हार से चुकाना पड़ा. Mon, 30 Mar 2026 23:43:42 +0530

  Videos
See all

'Love jIhad’ के नाम पर दबंगई! वीडियो वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T18:28:36+00:00

IPS KK Bishnoi | लहरिया रिसोर्ट में IPS कपल का रिसेपश्न #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T18:27:33+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat | जंग के कारण महंगा हो सकता है सफर | #iranisraelwar #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T18:31:09+00:00

Travelodge investigating more reports of strangers accessing rooms | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T18:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers