Responsive Scrollable Menu

सऊदी-PAK और तुर्किए की ‘मक्का डील’…बदलेगा पश्चिम एशिया का समीकरण?

सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने एक संयुक्त रक्षा समझौते 'मक्का डील' पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और संघर्षों के बीच सुरक्षा सहयोग को और गहरा किया जा सके.

Continue reading on the app

Tesla Service: टेस्ला ने पुणे में खोली पहली अप्रूव्ड बॉडी शॉप, ग्राहकों को मिलेगा सर्विस सपोर्ट

Tesla Service: टेस्ला इंडिया (Tesla India) ने भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र के ग्राहकों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पुणे में अपनी पहली टेस्ला-अप्रूव्ड बॉडी शॉप और सर्विस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है। इस नई सुविधा के आने से टेस्ला मालिकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट, ऑरिजिनल पार्ट्स और कंपनी के तय मानकों के अनुसार रिपेयर सर्विस मिल सकेगी।

Tesla अप्रूव्ड बॉडी शॉप में मिलेंगी ये सुविधाएं
Tesla की नई बॉडी शॉप को कंपनी के ग्लोबल सर्विस स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां ग्राहकों को कॉलिजन रिपेयर, बॉडी वर्क, ऑरिजिनल Tesla पार्ट्स और अप्रूव्ड रिपेयर प्रोसेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा अनुभवी और प्रशिक्षित टेक्नीशियन वाहनों की सॉफ्टवेयर-बेस्ड डायग्नोस्टिक्स और सर्विसिंग करेंगे। इससे Tesla कारों की सुरक्षा, परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र के Tesla ग्राहकों को मिलेगा फायदा
पुणे में इस नई सुविधा के शुरू होने से महाराष्ट्र के Tesla मालिकों को अपनी कारों की सर्विस और रिपेयर के लिए स्थानीय विकल्प मिल जाएगा। इससे वाहन की मरम्मत में लगने वाला समय कम होगा और ग्राहकों को कंपनी के आधिकारिक मानकों के अनुसार बेहतर देखभाल मिल सकेगी।

Tesla Model Y Premium के फीचर्स और कीमत
भारत में उपलब्ध 2026 Tesla Model Y Premium Rear-Wheel Drive में 5 यात्रियों के बैठने की सुविधा दी गई है। इसमें पावर-फोल्डिंग सीट्स के साथ 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक SUV केवल 5.9 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के अनुसार यह WLTP सर्टिफिकेशन के आधार पर 500 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।

भारत में Tesla Model Y Premium की कीमत ₹50.89 लाख है। ग्राहक इसे ₹6 लाख डाउन पेमेंट और ₹39,900 प्रति माह से शुरू होने वाली EMI विकल्प के साथ खरीद सकते हैं।

Tesla Model Y L SUV भी विकल्प में शामिल
Tesla ने ग्राहकों के लिए Model Y L SUV का विकल्प भी पेश किया है। यह एक ऑल-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे खास तौर पर फैमिली उपयोग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इसमें 3-रो सीटिंग के साथ 6-सीटर कॉन्फिगरेशन मिलता है, जिससे यात्रियों को बेहतर हेडरूम और लेगरूम मिलता है। यह मॉडल WLTP के अनुसार 681 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है और केवल 5 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड हासिल कर सकता है।

Tesla Model Y L की कीमत ₹61.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे ग्राहक ₹6.50 लाख डाउन पेमेंट और ₹49,990 प्रति माह से शुरू होने वाली EMI के विकल्प के साथ खरीद सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन

अरिहा पंगंबम को एरोबिक जिम्नास्टिक्स में एशियाई चैंपियन बना दिया। इस 22 वर्षीय जिम्नास्ट ने शुक्रवार को फिलीपींस के टगाएटे शहर में एशियाई चैंपियनशिप की सीनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। Sat, 08 Aug 2026 07:04:10 +0530

  Videos
See all

UP Operation Langda: UP में बदमाशों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! | CM Yogi | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T02:15:19+00:00

CM Yogi Kanwar Yatra : कांवड़ियों पर CM योगी करेंगे पुष्प वर्षा, शिवभक्तों का होगा भव्य स्वागत | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T02:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers