Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 अपनी रिलीज के बाद से अब तक कितने बना चुकी है रिकॉर्ड्स, जानिए यहां पर विस्तार से

Dhurandhar 2 Made These Records: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revegne) को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं. इस मूवी ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. धुरंधर 2 ने भारत में 100 करोड़ की ओपनिंग कर ये साबित कर दिया था कि ये आने वाले कुछ दिनों में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए रिकॉर्ड बनाएंगी.

वहीं, अगर आज की बात करें तो इसने अपनी ही प्रीक्वल धुरंधर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसी के साथ ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. आपको बता दें कि इस फिल्म ने एस.एस. राजामौली की बाहुबली 2 का नॉर्थ अमेरिका में भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस खबर में हम आपको धुरंधर 2 के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे आइए शुरू करते हैं. ध्यान रहे कि हम यहां पर आपको फिल्म के मुख्य रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं. ऐसा हो सकता है कि इस फिल्म ने कई स्तर पर और भी रिकॉर्ड बनाए हो.

1. पहले दिन तोड़ा पठान और एनिमल का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने अपने आपोनिंग डे पर ही शाहरुख की पठान फिल्म और रणबीर कपूर की एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इस फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारत में कमाई की थी. जबकि पठान ने भारत में पहले दिन 57 करोड़ रुपये का बिजनेज किया और एनिमल ने 64 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

2. सबसे ज्यादा टिकट बेचे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने दूसरे रविवार को 10.5 लाख से ज्यादा टिकट बेचे हैं. जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा सेकंड संडे का रिकॉर्ड है क्योंकि ज्यादातर फिल्में इतना बड़ा आंकड़ा छू नहीं पाती हैं. 

3. पहले चार दिनों में सबसे तेज कमाई

इस फिल्म ने पहले चार दिनों में सबसे तेज कमाई की. पेड़ प्रीव्यू में भी रिकॉर्ड तोड़ 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. 

4. दूसरे शनिवार को रिकॉर्ड कमाई

दूसरे शनिवार को 62 करोड़ से ज्यादा का बिजनेज किया. ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है क्योंकि इतने दिन बाद फिल्मों की कमाई में अक्सर कमी आ जाती है. 

5. रणवीर की सबसे बड़ी हिट

रणवीर सिंह के करियर की धुरंधर 2 अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है.

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, 'वध 2' से 'सितारे जमीन पर' तक, रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज

6. 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में घरेलू नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये हो चुका है,ये भी एक नया रिकॉर्ड है जो इससे पहले किसे के नाम नहीं है.

7. धुरंधर पार्ट 1 का तोड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने अपनी प्रीक्वल का भी लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'धुरंधर पार्ट 1' 1307 करोड़ रुपये लाइफटाइम कलेक्शन था. जबकि धुरंधर 2 ने 1361.95 करोड़ रुपये 11 दिनों में ही कमा लिए. 

8. तेजी से कमाई में टॉप पर

हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे तेज 500 करोड़, 600 करोड़ और 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाने में पहली फिल्म बनी.

9. चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

धुरंधर 2 भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. जबकि पहले पर दंगल, दूसरे पर बाहुबली 2 और तीसरे पर पुष्पा 2 है.

धुरंधर 2 के बारे में जानिए

धुरंधर 2 एक एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का रोल निभाया है. शुरुआत में वो पंजाब में अपने परिवार के साथ नॉर्मल जिंदगी गुजारता है. इसी दौरान उसकी लाइफ में ऐसी घटना घटती है जिसके बाद उसे अपने हाथ में हथियार उठाना पड़ जाता है. ऐसे ही फिल्म आगे बढ़ती है और उसे फांसी की सजा का ऐलान होता है लेकिन किसी तरह उसे देश की सुरक्षा के लिए चुन लिया जाता है और वो भारत की सुरक्षा के लिए आतंक का खात्मा करने के लिए निकल पड़ता है. हालांकि, इस फिल्म में कई ट्विस्ट और सस्पेंस हैं जो मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा. वहीं, धुरंधर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन कपूर अहम किरदार में हैं. 

ये भी पढ़ें 'तेरा तबला बजाएंगी...', प्रिंस नरूला ने रजत दलाल की गुपचुप शादी को लेकर कही ये बात

Continue reading on the app

केपी शर्मा ओली, रमेश लेखक को नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया

नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह दोनों नेताओं के लिए एक बड़ा झटका है, जो 2025 के उन विरोध प्रदर्शनों पर कथित दमनकारी कार्रवाई में अपनी भूमिका के लिए पुलिस हिरासत में हैं, जिसके कारण उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोनों नेताओं को तत्काल कोई राहत नहीं मिलेगी। उन्हें 28 मार्च को तड़के छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था, जो सितंबर 2025 के विद्रोह के बाद पहले चुनावों के बाद बलेंद्र शाह के शपथ ग्रहण के ठीक एक दिन बाद हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर भड़की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, बताया राजनीतिक प्रतिशोध

अदालत ने अंतरिम राहत देने से इनकार किया

सर्वोच्च न्यायालय ने दोनों नेताओं द्वारा दायर जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अंतरिम रिहाई की उनकी अपील खारिज कर दी। न्यायमूर्ति मेघराज पोखरेल की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने केपी शर्मा ओली की पत्नी राधिका शाक्य द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया, जिसमें तर्क दिया गया था कि उन्हें अवैध हिरासत में रखा गया है। हालांकि, अदालत ने सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर हिरासत का औचित्य सिद्ध करने को कहा है। इससे केपी शर्मा ओली की तत्काल रिहाई की संभावना काफी कम हो गई है, जो स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और वीडियो लिंक के माध्यम से अदालत में पेश हुए। एक अलग लेकिन इसी तरह के फैसले में, न्यायमूर्ति कुमार रेगमी ने राधिका लेखक की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद, काठमांडू जिला न्यायालय के पूर्व आदेश के अनुसार, राधिका लेखक कम से कम पांच और दिनों तक हिरासत में रहेंगे। उन्हें फिलहाल पुलिस अकादमी में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: आते ही एक्शन में Balen Shah सरकार, पूर्व PM KP Sharma Oli 'Gen Z' केस में अरेस्ट

घातक प्रदर्शनकारी दमन से जुड़ी गिरफ्तारियां

ये गिरफ्तारियां सितंबर 2025 के दंगों की जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर की गई हैं, जिसके कारण ओली की सरकार गिर गई थी। ये प्रदर्शन, जो शुरू में सोशल मीडिया पर संक्षिप्त प्रतिबंध से भड़के थे, आर्थिक असंतोष के कारण तेजी से राष्ट्रव्यापी हिंसा में तब्दील हो गए। इस हिंसा में कम से कम 76 लोग मारे गए, संसद और कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी गई, जिनमें पुरानी संसद भवन भी शामिल है, जिस पर आज भी हिंसा के निशान मौजूद हैं। आयोग ने निष्कर्ष निकाला कि केपी शर्मा ओली और राधिका लेखक दोनों ही सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से रोकने में विफल रहे।

Continue reading on the app

  Sports

IPS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 27 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 30 मार्च को जारी किया गया है। शाहजहांपुर, रामपुर, कौशांबी, अमरोहा, मऊ, जालौन, फिरोजाबाद महाराजगंज, हमीरपुर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक … Mon, 30 Mar 2026 21:30:26 GMT

  Videos
See all

Mahabahas : ग्रेटर नोएडा में अखिलेश की हुंकार! क्या बदल जाएगा 'पश्चिम' का समीकरण? | SP | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T16:15:06+00:00

Kishore Ajwani: Iran ने America के शर्तों को क्यों बताया झूठ का पुलिंदा? | Oil | Gas | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T16:10:01+00:00

Delta Flight में बड़ा हादसा टला, इमरजेंसी लैंडिंग! #viralnews #viralvideo #brazil #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T16:12:18+00:00

Viral Video | अनियंत्रित ट्रक ने गाड़ियों को कुचला, भाई बहन बचे! #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T16:10:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers