Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका में ईंधन और ऊर्जा इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी, बिजली के सीमित उपयोग पर जोर

कोलंबो, 30 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में तनाव को देखते हुए श्रीलंका पिछले दो-तीन हफ्तों से कई तरह की एडवाइजरी जारी कर रहा है। मकसद सिर्फ एक, कि भविष्य में देश को किसी भी ईंधन या ऊर्जा संकट से न गुजरना पड़े। सोमवार को एक बार फिर नए दिशानिर्देश जारी किए गए, जिसमें बिजली के सीमित उपयोग पर जोर डाला गया है।

जरूरी सेवाओं के कमिश्नर जनरल कार्यालय ने ईंधन और ऊर्जा इस्तेमाल पर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें 100 से ज्यादा लोगों के साथ रात भर होने वाले उत्सव और संगीत के शो को नेशनल ग्रिड से बिजली न मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

गाइडलाइंस के मुताबिक, सभी सरकारी और कानूनी संस्थाओं में दोपहर 3 बजे सभी एयर कंडीशनर बंद करने होंगे। प्राइवेट सेक्टर से भी यही तरीका अपनाने का अनुरोध किया गया है।

कमर्शियल प्रमोशन के लिए अलग-अलग जगहों पर लगाए गए रोशनी वाले एडवरटाइजिंग बोर्ड और स्क्रीन रात 8 बजे के बाद बंद करने का भी निर्देश दिया गया है।

गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि स्थानीय गवर्नमेंट अथॉरिटी को शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच स्ट्रीट लाइट बंद करने के लिए सही प्रोग्राम लागू करने होंगे।

ये गाइडलाइंस सभी मंत्रालयों के सचिव, सभी प्रांतीय प्रमुख सचिव, सभी जिला सचिव और सभी कानूनी संस्थाओं के अध्यक्ष को जारी की गई हैं।

इससे पहले श्रीलंका हफ्ते के मध्य में एक छुट्टी का ऐलान भी कर चुका है। मार्च मध्य में ही बुधवार की छुट्टी का ऐलान किया गया। इसे भविष्य के ईंधन संकट से बचने की कवायद करार दिया गया।

श्रीलंका सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों को हर बुधवार बंद रखने का फैसला किया। यह नियम मार्च 2026 के मध्य से लागू हुआ है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा बचाना और सीमित संसाधनों का प्रबंधन करना है। वहीं, ईंधन की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने क्यूआर-कोड आधारित ईंधन राशनिंग प्रणाली भी लागू की गई थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Kharg Island में बिछेंगी अमेरिकी सैनिकों की लाशें? अपने खजाने को बचाने के लिए ईरान ने बना लिया प्लान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। 29 मार्च को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप बोले मुझे सबसे अच्छा यही लगता है कि हम ईरान का तेल ले लें। उन्होंने इसकी तुलना वेनेजुएला से की जहां राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठाने के बाद से वहां के तेल इंडस्ट्री को लंबे समय तक अपने कंट्रोल में रखने की योजना बनाई गई है। ईरान का ज्यादातर तेल एक ही जगह से बाहर आता है खार्ग आइलैंड से। ट्रंप ने कहा कि सच कहा जाए तो मेरा फेवरेट काम है ईरान से तेल लेना। अमेरका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान में अपनी सैन्य कार्रवाई खत्म करने के लिए एक नए और पहले से अधिक समझदार शासन से गंभीर बातचीत कर रहा है। बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है और उम्मीद है कि जल्द समझौता हो जाएगा। लेकिन अगर जल्दी समझौता नहीं हुआ, और अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य तुरंत व्यापार के लिए खुला नहीं किया गया, तो अमेरिका ईरान में अपने इस रुकने को खत्म करते हुए वहां के बिजली बनाने वाले प्लांट, तेल के कुएं और खार्ग द्वीप (और संभव है समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने वाले प्लांट भी) को पूरी तरह नष्ट कर देगा। अभी तक इन जगहों को जानबूझकर नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई उसके उन सैनिकों और अन्य लोगों की मौत के जवाब में होगी, जिन्हें ईरान के पुराने शासन के 47 साल के आतंक के दौरान मारा गया।

इसे भी पढ़ें: West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त

तेल की कीमतें एक महीने में 50% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। ब्रैंड क्रूड $16 प्रति बैरल के पार चला गया है। यानी आने वाले दिनों में इसका असर हर देश हर आदमी के जेब पर पड़ना तय दिख रहा है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ाई है। पेंटागन ने करीब 10,000 ऐसे सैनिक भेजने के आदेश दिए हैं जिन्हें जमीन पर कब्जा करने और उसे संभाल कर रखने की ट्रेनिंग दी गई है। करीब 3500 सैनिक पहले ही पहुंच चुके हैं। जिनमें 2200 मरीन शामिल हैं। और भी सैनिक रास्ते में हैं। ऐसी खबर आ रही है। 82वां एयरबन डिवीजन के सैनिकों को भी तैयार रखा गया है। लेकिन अगर इस तेल के बड़े एक्सपोर्ट हब पर हमला किया जाता है तो यह काफी जोखिम भरा हो सकता है। इससे अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का खतरा भी बढ़ सकता है और जंग लंबी होने के साथ-साथ महंगी भी हो सकती है।  ट्रंप ने कहा कि हो सकता है हम खार्ग आइलैंड पर कब्जा करें और हो सकता है ना करें। हमारे पास कई ऑप्शंस हैं और अगर ऐसा करते हैं तो हमें वहां कुछ समय तक रहना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: डील नहीं हुई तो मैं इसे ले लूंगा...खर्ग द्वीप को लेकर ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

पेंटगन कहता है कि उसे आदेश मिलते ही वह 18 घंटे के अंदर-अंदर अपने पैराट्रूपर्स को दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचा सकता है। और यह बात यहां ईरान भी नोट कर रहा है। ईरान इसलिए नोट कर रहा है क्योंकि अगर अमेरिका अपने तीन युद्धपोत में 4000 नौसैनिक और उनके साथ 2000 पैराट्रूपर्स मिडिल ईस्ट में भेज रहा है तो इसकी पूरी पूरी संभावना है कि अमेरिका ईरान में कुछ बड़ा करने वाला है। उसका कारण यह है कि पैराट्रूपर्स मरीन सोल्जर्स दोनों ही पैराट्रूपर्स हो, मरीन सोल्जर्स हों, उनका एक खास ऑपरेशन होता है। जब किसी समुद्र से लगे इलाके या द्वीप पर मरीन सोल्जर्स को युद्धपोत के साथ पहुंचना होता है, तो वहां सबसे पहले किसे उतारा जाता है? 
खार्ग आइलैंड की तुलना में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मूज पर हमला करना ज्यादा खतरनाक है। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मूज के रास्ते में ना सिर्फ नेवल माइंस बिछी हो सकती हैं बल्कि ईरान के समुद्री तट पर उसकी नौसेना का भारी जमावड़ा भी हो सकता है। ऐसे में अगर अमेरिका के 2000 पैराट्रूपर्स स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में ईरान की समुद्री सीमा पर उतरते हैं तो उन्हें ज्यादा जोखिम रहेगा। लेकिन अगर यही पैराट्रूपर्स खार्ग आइलैंड पर उतरते हैं तो इससे अमेरिका को सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होगी और अभी सबको ऐसा लग रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा दी. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. मैच के खत्म होने के बाद वैभव ने कहा कि उन्होंने पावर प्ले के लिए जो प्लान बनाया था उसी के तहत बल्लेबाजी की. Mon, 30 Mar 2026 23:09:53 +0530

  Videos
See all

Donald Trump की वज़ह से कच्चे तेल की कीमतें दोगुनी? #donaldtrump #anjanaomkashyap #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:47:11+00:00

West Bengal Election: Bhawanipur में Mamata Banerjee को लेकर क्या बोली पब्लिक?। #bengalelection2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:50:01+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | नेतन्याहू ने दिया ट्रंप को झटका ! | Iran Vs America | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:59:49+00:00

Russia America Tension : ईरान अमेरिका जंग के बीच रूस ने खोल दिया नया मोर्चा! | Iran America War |TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T20:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers