Gemstone: कुंडली में कमजोर है बुध? पन्ना पहनने से दूर होगी ये दिक्कतें
अगर कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है तो पन्ना पहनने की सलाह दी जाती हैं। जानें पन्ना पहनने से कौन सी दिक्कतें दूर होती हैं?
Kerala Plus Two SAY Result 2026: केरल प्लस-2 SAY रिजल्ट जारी, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
Kerala Plus Two SAY Result 2026: डायरेक्टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE), केरल ने प्लस-2 सेव ए ईयर (SAY) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन मार्क्स मेमो डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
Kerala Plus Two SAY Result 2026 जारी
केरल के डायरेक्टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) ने Kerala Plus Two SAY Result 2026 घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने प्लस-2 सेव ए ईयर (SAY) यानी इम्प्रूवमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ऑनलाइन मार्क्स मेमो भी उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे छात्र डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं—
results.hse.kerala.gov.in
dhsekerala.gov.in
keralaresults.nic.in
ऐसे डाउनलोड करें Kerala Plus Two SAY Result 2026
- सबसे पहले results.hse.kerala.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Kerala Plus Two SAY 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
- Check Result पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका Marks Memo दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
DHSE के अनुसार, SAY परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक (ग्रेड D) प्राप्त करना अनिवार्य है।
80 अंकों की थ्योरी वाले विषयों में कम से कम 24 अंक जरूरी हैं।
प्रैक्टिकल वाले विषयों में थ्योरी के 60 अंकों में कम से कम 18 अंक तथा प्रैक्टिकल में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
ऑनलाइन जारी किया गया मार्क्स मेमो अस्थायी (Provisional) है। छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत अपने स्कूल या DHSE से संपर्क करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









