Responsive Scrollable Menu

भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान: 'जो शिक्षा और शिक्षा नीति संस्कारों को विस्तार ना दे सके, वो व्यर्थ है'; बोले डॉ. हिमांशु द्विवेदी

वाराणसी, 25 जुलाई। शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को संवेदनशील बनाने और उसके संस्कारों को विस्तार देने की प्रक्रिया भी है। भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुए विमर्श में वक्ताओं ने शिक्षा में संस्कार, समान अवसर और स्वायत्तता जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया।

हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने शिक्षा में किए जा रहे नए नीतिगत बदलावों के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि इनका लक्ष्य मनुष्य को संवेदनशील बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा, “जो शिक्षा और शिक्षा नीति संस्कारों को विस्तार ना दे सके वो व्यर्थ है।” डॉ. द्विवेदी ने पौराणिक और धार्मिक कथाओं के उदाहरणों के जरिए अपने तर्कों को विस्तार देते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया।

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने शिक्षा की प्रशासनिक और आर्थिक स्वायत्तता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैंपस में सभी को समान रूप से शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने आजादी के बाद से वर्तमान समय तक की शिक्षा नीतियों की समीक्षा करते हुए उनके विभिन्न पहलुओं की विवेचना भी की।

भारतीय ज्ञान परंपरा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ विषय पर आयोजित व्याख्यान का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि।
भारतीय ज्ञान परंपरा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित व्याख्यान के दौरान डॉ. हिमांशु द्विवेदी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
वाराणसी में आयोजित व्याख्यान के दौरान शब्दन फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट करते डॉ. हिमांशु द्विवेदी।

प्रो. गुरुप्रसाद सिंह ने स्वागत वक्तव्य और विषय प्रवेश के दौरान शिक्षा में सहकार के अर्थ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि “जिस शिक्षा की अवधारणा को हम आत्मसात करना चाहते हैं वो संस्कारों के बगैर अधूरी है।”

अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र ने शब्दन फाउंडेशन के सहयोग से ‘भारतीय ज्ञान परंपरा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ विषय पर यह व्याख्यान आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने की। संचालन डॉ. शिवेंद्र राणा ने किया, जबकि अश्विनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Continue reading on the app

आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

मेरी मदद कीजिए... उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, फिर भी घर की जमीन के लिए दर-दर भटक रहे ऋषभ पंत, अब सीएम धामी से लगाई गुहार

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली को छोड़कर उत्तराखंड में अपना घर बनाने जा रहे हैं. हालांकि, पिछले तीन साल से पंत अपने गृह राज्य में घर बनाने के लिए जमीन ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है. ऐसे में परेशान होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है. Sat, 8 Aug 2026 07:54:58 +0530

  Videos
See all

School Teacher Drunk Viral Video : मास्टर साहब की क्लास में शराब पार्टी, VIDEO ने मचाई सनसनी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T03:16:48+00:00

FCRA Bill 2026: अमेरिका के आरोपों पर भारत का करारा जवाब!| FCRA Amendment Bill 2026 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T03:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers