Responsive Scrollable Menu

Bank Nifty Crash: बैंक निफ्टी में मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट, 16% से ज्यादा टूटा इंडेक्स

Bank Nifty Crash: भारतीय बैंकिंग सेक्टर के लिए मार्च 2026 बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। निफ्टी बैंक ने इस महीने मार्च 2020 (कोविड काल) के बाद की अपनी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की है। इंडेक्स में शामिल सभी 14 शेयरो में इस महीने दोहरे अंकों में गिरावट देखने को मिली। मार्च महीने के दौरान निफ्टी बैंक में 16% से ज्यादा की गिरावट आई

Continue reading on the app

नागा चैतन्य ने खुद किया खुलासा, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद क्यों नही किया हिंदी फिल्मों में काम?

Naga Chaitanya on Hindi Film Industry: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के डायेक्टर एस.एस. राजामौली (S. S. Rajamouli) ने साल 2015 में बाहुबली फिल्म बनाई थी. इस फिल्म के बाद साउथ इंडस्ट्री के कई मेकर्स ने बड़े पैमाने पर अपनी फिल्मों को पैन इंडिया रिलीज करना शुरू कर दिया था. जिसे उनका फायदा भी मिला. इतना ही नहीं हिंदी फिल्म में भी कई साउथ के एक्टर्स ने काम किया, जिसमें से एक नागा चैतन्य भी थे. उन्होंने साल 2022 में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में काम किया था लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं की. अब उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया है आइए जानते हैं-

दरअसल, लाल सिंह चड्ढा से डेब्यू करने के बाद उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट थी लेकिन इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. अब एक्टर ने खुद इस पर बात करते हुए साफ किया है और बताया है कि आखिर यह दूरी कैसे बनी.

कोई तय ब्रेक नहीं

मीडिया को दिए ताजे इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने साफ कहा कि हिंदी फिल्मों से दूर रहना उनका सोचा-समझा फैसला नहीं था. वह लगातार अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे थे. खासकर साउथ इंडस्ट्री में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में थे, जिनमें समय और मेहनत दोनों की जरूरत थी. इसी वजह से वह हिंदी फिल्मों के लिए समय नहीं निकाल पाए. उनका कहना है कि कई बार एक्टर चाहकर भी कुछ फैसले तुरंत नहीं ले पाते, क्योंकि उनके पास पहले से तय काम होते हैं. उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां उन्होंने पहले से साइन किए गए प्रोजेक्ट्स ज्यादा प्रायोरिटी दी.

फिल्म के नतीजे से नहीं बदला नजरिया

लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. इस पर नागा चैतन्य ने कहा कि इसका उनके करियर के फैसलों पर कोई असर नहीं पड़ा. किसी फिल्म की सफलता या असफलता के हिसाब वह फैसले नहीं लेते हैं. उनके मुताबिक, हर फिल्म एक एक्सपीरियंस होती है और उससे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है. 

आमिर खान के साथ काम करना रहा खास

फिल्म के दौरान उन्हें आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला, जिसे वह अपने करियर का यादगार अनुभव मानते हैं. उन्होंने बताया कि सेट पर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और पूरी टीम के साथ काम करना काफी सकारात्मक रहा. नागा चैतन्य ने यह भी कहा कि फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक न चली हो, लेकिन उनके लिए यह सफर बेहद खास रहा था. उन्होंने इसे अपने करियर की एक महत्वपूर्ण सीख बताया.  

ये भी पढ़ें: फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट दीपिका के लिए ये काम करते थे रणवीर सिंह, धुरंधर 2 एक्टर ने किया खुलासा

स्क्रिप्ट और किरदार हैं अहम

एक्टर का मानना है कि आज के दौर में फिल्मों की भाषा ज्यादा मायने नहीं रखती. दर्शक अच्छी कहानी और मजबूत किरदार को पसंद करते हैं. इसी वजह से वह किसी एक इंडस्ट्री तक खुद को लिमिट नहीं रखना चाहते. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऐसा रोल मिलता है जो नया हो, चुनौतीपूर्ण हो और दर्शकों को कुछ अलग दे सके, तो वह जरूर हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगे. उनके लिए सबसे जरूरी चीज स्क्रिप्ट की क्वालिटी है, न कि लैंग्वेज.

नागा चैतन्य ने कहना है कि वह हिंदी सिनेमा से दूर नहीं हुए हैं, बल्कि सही मौके का इंतजार कर रहे हैं. वह ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं जो उनके करियर में वैल्यू जोड़ सके और दर्शकों के बीच अलग पहचान बना सके. उनका मानना है कि जल्दबाजी में फिल्म साइन करने से बेहतर है सही समय और सही कहानी का इंतजार करना.

ये भी पढ़ें: 'जिसने फिल्म देखी क्या वो बेवकूफ हैं?' प्रियदर्शन ने 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर किया डिफेंड

Continue reading on the app

  Sports

PCB के खिलाफ खड़ा हुआ ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, सजा के खिलाफ उठाई आवाज

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां को 2 मैचों के लिए बैन कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बॉल टेंपरिंग के चलते ये फैसला लिया है. लेकिन फखर जमां ने इस फैसले के खिलाफ अपील की है. Wed, 01 Apr 2026 17:43:16 +0530

  Videos
See all

Iran Attack On Kuwait Airport: अभी-अभी कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला! | Shahed Drone #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:34:13+00:00

बचाने वालों को ही इस्लामी मुल्क ने मार डाला | Lebanon | Israel | Middle East Conflict | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:39:49+00:00

Major Gaurav Arya: आप 50 के 50 को निपटा देंगे | #donaldtrump #israeliranwar #israeliranwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:34:06+00:00

Chandigarh BJP Office Blast: चंडीगढ़ हाई अलर्ट! बीजेपी दफ्तर के पास ब्लास्ट| #chandigarh #blast #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:35:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers