IPL 2026: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में काटा गदर, ये 6 बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त
- एक ही मैदान पर 25,00+IPL रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
- आईपीएल इतिहास में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड । इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ा।
- आईपीएल में केकेआर के खिलाफ मैचों में 1000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
- आईपीएल में 50 बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने अपना 50वां 50+ स्कोर पूरा किया।
- वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप (रिकेलटन के साथ केकेआर के खिलाफ 145* रन)
- टी20 क्रिकेट में 550+ छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने।
Punjab News: क्या है मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना? कौन ले सकता है फायदा और कब से होगा रजिस्ट्रेशन?
Punjab News: महिलाओं का सम्मान हमारे समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. मां, बहन और बेटी के बिना न सिर्फ घर अधूरा है, बल्कि देश भी आगे नहीं बढ़ सकता. इसी सोच के साथ पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है. इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस योजना की घोषणा की है. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.
कौन ले सकता है लाभ?
इस योजना के तहत पंजाब की पात्र महिलाओं को हर महीने पैसे दिए जाएंगे. सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलेंगे. यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो.
कितनी फायदेमंद है स्कीम?
अगर एक ही परिवार में तीन महिलाएं हैं, जैसे मां, बहू और बहन, तो उन्हें मिलाकर हर महीने 3000 से 4500 तक की सहायता मिल सकती है. इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और महिलाएं अपने खर्च खुद संभाल सकेंगी.
97 प्रतिशत महिलाएं उठा सकती हैं लाभ
सरकार का दावा है कि इस योजना से पंजाब की लगभग 97% वयस्क महिलाएं लाभ उठा सकती हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और वह पंजाब की स्थायी निवासी होनी चाहिए. हालांकि, कुछ महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसमें वे महिलाएं शामिल हैं जो वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारी हैं, आयकर भरती हैं या जो पहले सांसद (MP) या विधायक (MLA) रह चुकी हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि जो महिलाएं पहले से विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन या अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना का फायदा उठा सकती हैं.
कब से शुरू होगा रिजस्ट्रेशन?
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल यानी बैसाखी के दिन से शुरू होगा. सरकार के स्वयंसेवक घर-घर जाकर महिलाओं का पंजीकरण करेंगे, ताकि किसी को भी आवेदन करने में दिक्कत न हो.
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे, जैसे आधार कार्ड, पंजाब पते वाला वोटर आईडी और बैंक खाते की जानकारी. अगर किसी महिला के पास बैंक खाता नहीं है, तो सरकार उसकी भी व्यवस्था करेगी.
यह भी पढ़ें: Punjab Police: अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस तैयार, बनाया ऐसा फुलप्रूफ प्लान
क्या है योजना की खासियत?
इस योजना की एक खास बात यह है कि चाहे आप किसी भी तारीख को रजिस्ट्रेशन कराएं, आपको पैसे 1 अप्रैल से ही मिलेंगे. यानी अगर आपने जून में आवेदन किया, तब भी आपको अप्रैल से लेकर जून तक का पैसा एक साथ मिलेगा.
यह भी पढ़ें: पंजाब में 'आप' का बड़ा धमाका, 109 नए क्लीनिक शुरू, केजरीवाल बोले- ईमानदारी की हुई जीत
ऐप और सॉफ्टवेयर भी हो रहा तैयार
सरकार इस पूरी प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक ऐप और सॉफ्टवेयर भी तैयार कर रही है. इससे भ्रष्टाचार कम होगा और पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंचेगा. कुल मिलाकर, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. अगर आपके परिवार में कोई महिला इस योजना के लिए पात्र है, तो 13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं और इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं.
यह भी पढ़ें: Punjab News: सीएम मान ने तेल आपूर्ति की मांग उठाई, केंद्र से कहा- तत्काल कार्रवाई हो
यह भी पढ़ें: फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट; लूटपाट के मामले 97% रिकवर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















