Responsive Scrollable Menu

Oral Health Initiative: Sensodyne और TV9 नेटवर्क की पहल, जानें अपने दांतों की उम्र

भारत में 90% लोग दंत समस्याओं से जूझते हैं. सेंसोडाइन और TV9 नेटवर्क ने अपने दांतों की उम्र जानें अभियान शुरू किया है. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस पहल का उद्घाटन किया, जो वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से देश के कोने-कोने तक मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाएगी. यह अभियान लोगों को अपनी दंत स्थिति समझने और स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करता है.

Continue reading on the app

प्रियदर्शन ने Dhurandhar को बताया 'शोले' जैसी ऐतिहासिक फिल्म: पूर्व असिस्टेंट रहे आदित्य धर के लिए कही बड़ी बात

Dhurandhar Movie: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' ने ऐतिहासिक सफलता हासिल कर ली है। धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद से रिकॉर्डतोड़ कमाई कर पूरे बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर हर तरफ छाए हुए हैं। इसी बीच दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन ने फिल्म और आदित्य धर की जमकर तारीफ की है।

आदित्य अपने करियर की शुरुआत में प्रियदर्शन के साथ 'आक्रोश' और 'तेज' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्ट के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं प्रियदर्शन ने अब धुरंधर डायरेक्टर की सफलता पर कहा कि उन्होंने बॉलीवुड की पारंपरिक सोच को पूरी तरह बदल दिया है।

‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा- “आज आदित्य मुझे इन्सपायर कर रहे हैं। मैंने उन्हें कुछ नहीं सिखाया, लेकिन उन्होंने काम करते हुए बहुत कुछ सीखा। वे अपने काम से मुझे प्रेरित कर रहे हैं।”

प्रियदर्शन ने आगे कहा- "मुझे धुरंधर फिल्म बहुत पसंद आई। आदित्य ने बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के पूरे सिद्धांत को ही बदल दिया। लोग कहते थे कि फिल्में इस तरह से बननी चाहिए और उस तरह से। उन्होंने इन सभी नियमों को तोड़ दिया और सफल हुए।"

‘शोले’ जैसी विरासत छोड़ जाएगी फिल्म

प्रियदर्शन का मानना है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई क्रांति है। उन्होंने कहा, “आदित्य धर ने जो बदलाव लाया है, वह ऐतिहासिक है। अब वह आराम कर सकते हैं। उनकी फिल्म को ‘शोले’ की तरह याद किया जाएगा।”

Dhurandhar scene

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

धुरंधर और इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पहली फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दूसरी फिल्म महज 11 दिनों में 1300 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

दोनों फिल्मों ने मिलकर 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो कि भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मुकाम माना जा रहा है।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जो एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आते हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिर बॉलीवुड में वापसी कर रहे प्रियदर्शन

लंबे समय तक मलयालम सिनेमा में सक्रिय रहने के बाद प्रियदर्शन अब हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है।
 

Continue reading on the app

  Sports

अब इन महिला क्रिकेटरों को हर महीने मिलेगी पेंशन, लिया गया बड़ा फैसला

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला करते हुए अपने राज्य की महिला खिलाड़ियों को पेंशन देने का ऐलान किया है. हर महीने इन खिलाड़ियों को पैसा दिया जाएगा. Wed, 01 Apr 2026 20:30:16 +0530

  Videos
See all

Bihar News: Nalanda में महिला से सरेआम छेड़छाड़ पर चश्मदीदों ने क्या बताया? । Woman Harassment Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:32:36+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी एंबेसी तबाह, महिला पत्रकार किडनैप | N18G | US Journalist #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:37:59+00:00

Rubika Liyaquat : Congress पर तहसीन पूनावाला क्या बोल गए.? |Desh Nahin Jhukne Denge | FCRA | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:30:14+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर बड़ा बम धमाका! #bombblast #bjpoffice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:31:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers