Responsive Scrollable Menu

मलेशिया में पंजाबी युवती को पाकिस्तानी युवक के साथ पकड़ा:युवकों ने घेरा तो बहस हुई, थप्पड़ मारे तो रोने लगी; VIDEO सामने आया

मलेशिया के एक हाईवे पर पंजाबी युवती के साथ बीच सड़क मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पंजाबी युवक युवती को घेरकर उससे बहस करते हैं, थप्पड़ मारते हैं और उसके साथ मौजूद पाकिस्तानी युवक से भी धक्का-मुक्की करते दिखाई देते हैं। वीडियो शेयर करने वाले युवकों का दावा है कि युवती पंजाब के मोगा की रहने वाली है और मलेशिया में पाकिस्तानी युवक के साथ रह रही है। वे उसे भारत डिपोर्ट करने की मांग करते भी दिखाई देते हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल VIDEO में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल इस मामले में मलेशिया पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सबसे पहले जानिए, VIDEO में क्या दिख रहा?:- VIDEO में किए गए ये दावे भी विदेश में भारतीय नागरिक के साथ विवाद हो तो क्या होता है? अगर किसी भारतीय नागरिक के साथ विदेश में मारपीट या विवाद होता है, तो वह स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकता है। जरूरत पड़ने पर संबंधित देश में स्थित भारतीय उच्चायोग/दूतावास भी कांसुलर सहायता उपलब्ध कराता है। हालांकि, इस मामले में अब तक ऐसी किसी आधिकारिक शिकायत या भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप की पुष्टि सामने नहीं आई है। --------------------- यह भी पढ़ें- कनाडा में 500 पंजाबी स्टूडेंट्स पर डिपोर्टेशन का खतरा:आंधी-बारिश में सड़कों पर डटे; लड़कियां डिप्रेशन में, बोलीं- पढ़ाई में ₹20 लाख खर्च कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के आवेदन खारिज होने के बाद करीब 500 पंजाबी छात्रों पर डिपोर्टेशन का खतरा मंडरा रहा है। इसके विरोध में करीब 1,000 भारतीय छात्र पिछले तीन हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं। बारिश, तेज धूप और खराब मौसम के बावजूद छात्र अल्बर्टा के कैलगरी में सड़कों पर डटे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

AP EAMCET Counselling 2026: आज खत्म होगी फेज-1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, तुरंत करें आवेदन, जानें पूरा शेड्यूल

AP EAMCET Counselling 2026: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) आज, 29 जुलाई 2026 को AP EAMCET (AP EAPCET) 2026 फेज-1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त करने जा रहा है। इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन का अंतिम मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे बिना देरी किए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन पूरा कर लें।

APSCHE के जारी शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। वहीं, उम्मीदवार 25 से 31 जुलाई के बीच वेब ऑप्शन भर सकेंगे। वेब ऑप्शन में संशोधन (Editing) की सुविधा 1 अगस्त को उपलब्ध कराई जाएगी।

फेज-1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम 6 अगस्त 2026 को घोषित होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 7 से 13 अगस्त के बीच सेल्फ-रिपोर्टिंग और संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू होंगी।

AP EAMCET Counselling 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
ऑनलाइन सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन: 22 से 31 जुलाई 2026
वेब ऑप्शन एंट्री: 25 से 31 जुलाई 2026
वेब ऑप्शन एडिटिंग: 1 अगस्त 2026
फेज-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 6 अगस्त 2026
सेल्फ रिपोर्टिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग: 7 से 13 अगस्त 2026
कक्षाएं शुरू: 10 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन फीस
OC/BC उम्मीदवार: ₹1,200
SC/ST उम्मीदवार: ₹600

AP EAMCET Counselling 2026: ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।
  • AP EAMCET 2026 Phase-1 Counselling Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट नंबर, जन्मतिथि, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और काउंसलिंग फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे—

  • AP EAPCET 2026 हॉल टिकट
  • AP EAPCET 2026 रैंक कार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट (12वीं) मार्कशीट
  • कक्षा 6 से 12 तक के स्टडी सर्टिफिकेट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
  • जाति, EWS, माइनॉरिटी या अन्य आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि ट्यूशन फीस रिइम्बर्समेंट के लिए पात्र हों)
  • निवास प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हों)

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
यदि आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान या दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन पूरा करें। समय पर प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार ही फेज-1 सीट अलॉटमेंट में शामिल हो सकेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

1983 वर्ल्ड कप के वो गुमनाम हीरो, जिनकी फील्डिंग से कांपते थे बल्लेबाज, हर 11 अगस्त को याद आता उनका ट्रेडमॉर्क छक्का

yashpal sharma birthday special: भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी 1983 के विश्व कप की बात होती है, तो कपिल देव की पारी या मदन लाल की गेंदबाजी का जिक्र सबसे पहले आता है लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के पीछे पंजाब के एक ऐसे खिलाड़ी का हाथ था, जिसकी फुर्ती के आगे दुनिया के महानतम बल्लेबाज भी क्रीज छोड़ने से कतराते थे. वह नाम था यशपाल शर्मा. Tue, 11 Aug 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Student Protest: लाठीचार्ज पर देवेंद्र महतो का करारा वार #ranchi #studentprotest #police #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T00:39:32+00:00

Viral Video | यमराज भी रह गए हैरान! खौफनाक हादसा LIVE #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T00:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers