Video: शरीर पर दिखने वाले लाल चकत्तों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है बड़ी बीमारी, जानें बचाव के तरीके
Skin Rashes Ayurveda Treatment Tips: अक्सर लोग शरीर पर उभरने वाले लाल चकत्तों को मामूली एलर्जी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. पर यह लापरवाही भारी पड़ सकती है. आयुष चिकित्सक डॉ.रास बिहारी तिवारी के अनुसार ये चकत्ते फंगल संक्रमण, रक्त की अशुद्धि या पित्त दोष का परिणाम हो सकते हैं. यदि चकत्तों के साथ खुजली, जलन या सूजन महसूस हो, तो इसे हल्के में न लें. डॉ.तिवारी ने बताया कि खान-पान में बदलाव और आयुर्वेद की मदद से इसे नियंत्रित किया जा सकता है. रक्त शोधन खाली पेट नीम की पत्तियां या गिलोय का रस बेहद प्रभावी है. प्रभावित हिस्से पर ताजा एलोवेरा जेल या हल्दी-चंदन का लेप लगाने से तुरंत राहत मिलती है. ज्यादा मसालेदार और जंक फूड से दूरी बनाएं. चिकित्सक का कहना है कि यदि समस्या लगातार बढ़ रही हो, तो यह एक्जिमा या सोरायसिस का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ से परामर्श लेना अनिवार्य है. समय पर पहचान और संतुलित दिनचर्या ही त्वचा रोगों से बचने का सबसे सटीक रास्ता है.
क्या है अनार जैसा दिखने वाला ये जंगली फल, जो सिर्फ पहाड़ों पर मौजूद? एक से बढ़कर एक खासियत
पहाड़ी दाड़िम के फायदे: हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक जंगली फल कई समस्याओं में कारगर होता है. इसे लंबे समय से अपने खानपान और घरेलू उपचार का हिस्सा बनाते आए हैं. यह प्राकृतिक रूप से उगने वाला पौधा है, जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है. इसकी लोकप्रियता अब धीरे-धीरे पहाड़ों से बाहर भी बढ़ने लगी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















