Responsive Scrollable Menu

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: OBC आरक्षण के असली सच को समझिए.. | Supreme Court | Reservation

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: देश में आरक्षण का मुद्दा ऐसा है, जिस पर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष—ज़्यादातर राजनीतिक दल बेहद सावधानी से कदम रखते हैं। लेकिन अब इस बहस ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल, Supreme Court में एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर साफ कहा है कि SC/ST आरक्षण पर क्रीमी लेयर का सिद्धांत लागू नहीं होता। आखिर क्रीमी लेयर क्या है? केंद्र सरकार ने कोर्ट में क्या दलील दी? और इस मामले का आरक्षण व्यवस्था पर क्या असर पड़ सकता है? रुबिका लियाकत के साथ देखिए पूरी रिपोर्ट.. #newskipathshala #rubikaliyaquat #reservation #sc #st #creamylayer #timesnownavbharat #hindinews #aajkitazakhabar #latestnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Google ने भारत में Pixel 10a स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कब से शुरू होगी बिक्री?

स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाते हुए गूगल ने अपनी लोकप्रिय A-सीरीज का नया डिवाइस Google Pixel 10a भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी के सबसे किफायती पिक्सल फोन के तौर पर पेश किया गया है, जिसका लक्ष्य प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है। इस फोन की कीमत 50,000 रुपये से कम है और यह कई फ्लैगशिप-स्तर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस है।

कंपनी ने फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं, और इसकी खुली बिक्री 6 मार्च से शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि यह फोन सीधे तौर पर ऐप्पल के आने वाले आईफोन 17e को टक्कर देगा।

दमदार परफॉर्मेंस और 7 साल का अपडेट

Google Pixel 10a में परफॉर्मेंस के लिए Tensor G4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले Pixel 9a में भी देखा जा चुका है। गूगल ने इस फोन के साथ एक लंबा वादा किया है — कंपनी 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट्स मुहैया कराएगी, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा आकर्षण है। मजबूती के मामले में भी यह फोन दमदार है, इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

कैमरा और डिस्प्ले में क्या है खास?

पिक्सल फोन हमेशा से अपने कैमरे के लिए जाने जाते हैं और Pixel 10a इस विरासत को आगे बढ़ाता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फोटोग्राफी को आसान और बेहतर बनाने के लिए इसमें ‘कैमरा कोच’ और ‘ऑटो बेस्ट टेक’ जैसे एआई फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को शानदार तस्वीरें लेने में मदद करते हैं।

फोन में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले है, जो 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इससे तेज धूप या आउटडोर में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो जाता है।

बैटरी और चार्जिंग क्षमता

बैटरी लाइफ के मामले में यह पिक्सल A-सीरीज का अब तक का सबसे शक्तिशाली फोन है। गूगल ने इसमें 5100mAh की बड़ी बैटरी दी है। यह 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

कीमत और किससे होगा मुकाबला?

भारत में Google Pixel 10a की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला ऐप्पल के आगामी आईफोन 17e से होने की उम्मीद है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह लगभग 60,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है और उसमें आईफोन 17 वाला चिपसेट, नया सेल्फी कैमरा और डायनामिक आइलैंड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

संगीन आरोप में महीनों तक जेल में रहा, टीम ने भी सस्पेंड किया, अब वो ही बना देश का कप्तान

करीब 4 महीने तक जेल में रहने और कुछ महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद जब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई थी, तो उस पर खासा बवाल मचा था. आखिरकार अदालत ने इस क्रिकेटर को बरी कर दिया था. Mon, 10 Aug 2026 22:19:28 +0530

  Videos
See all

DasTak With Sayeed Ansari: छात्र आंदोलन ने Soren सरकार को टेंशन में डाल दिया? | Ranchi Protest | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:46:06+00:00

Black And White Podcast With Anjana Om Kashyap: CM Soren | Ranchi Protest | Colombia Earthquake | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers