Responsive Scrollable Menu

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया 'लीफ'

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को लीफ यानी लाइट इलेक्ट्रिक-व्हीकल एक्सेलेरेशन फोरम (एलईएएफ) लॉन्च किया, जो एक इंडस्ट्री-नेतृत्व वाला मंच है।

यह फोरम एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म के रूप में बनाया गया है, जहां लाइट इलेक्ट्रिक वाहन (एलईवी) सेक्टर से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स, जैसे वाहन निर्माता (ओईएम), चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर, कंपोनेंट निर्माता और टेक्नोलॉजी प्रदाता, एक साथ काम कर सकें।

यह फोरम सरकार, रेगुलेटरी संस्थाओं और इंडस्ट्री संगठनों के साथ मिलकर ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देगा और देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों को अपनाने में तेजी लाएगा।

मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह पहल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकास को तेज करेगी और बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी, भरोसेमंद सिस्टम और विस्तृत चार्जिंग नेटवर्क के जरिए ईवी इकोसिस्टम को मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप है और इससे सतत (सस्टेनेबल) मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी मदद मिलेगी।

कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी ईवी इकोसिस्टम बनाने के लिए सरकार और उद्योग के बीच बेहतर सहयोग बेहद जरूरी है।

इस पहल का मकसद चार्जिंग नेटवर्क के बीच बेहतर तालमेल (इंटरऑपरेबिलिटी) बनाना, सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाना और यूजर्स को एक समान अनुभव देना है, साथ ही सार्वजनिक चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार करना भी है।

इसके तहत लाइट इलेक्ट्रिक कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम (एलईसीसीएस) जैसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने मंजूरी दी है। यह सिस्टम एक यूनिफाइड कनेक्टर के जरिए स्लो और फास्ट दोनों तरह की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

यह फोरम अब तक ईवी सेक्टर की 20 से ज्यादा कंपनियों को जोड़ चुका है, जिनमें वाहन निर्माता, चार्जिंग ऑपरेटर, सप्लायर्स और सॉफ्टवेयर कंपनियां शामिल हैं। आने वाले समय में इसमें और संगठनों के जुड़ने की उम्मीद है।

इंडस्ट्री विशेषज्ञों का कहना है कि देश में ईवी अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है, ऐसे में चार्जिंग नेटवर्क की असमानता और यूजर अनुभव में अंतर जैसी चुनौतियों को दूर करना जरूरी होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी और मजबूत सार्वजनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ही देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जनगणना की तैयारी तेज: पहले चरण के लिए सरकार ने जारी की FAQ, हर सवाल का मिलेगा जवाब

Census 2027 FAQ: भारत में जनगणना की तैयारी तेज हो गई है. सरकार ने स्व-गणना पोर्टल पर अकसर पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) की सूची जारी कर दी है. जनगणना के पहचे चरण में 33 सवाल पूछे जाएंगे.

The post जनगणना की तैयारी तेज: पहले चरण के लिए सरकार ने जारी की FAQ, हर सवाल का मिलेगा जवाब appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे पर बेटे निशांत कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, बिहार को भारत का सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का किया आह्वान

बिहार की राजनीतिक गलियारों में सोमवार, 30 मार्च, 2026 को एक महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उनकी राज्यसभा में नई भूमिका के लिए निर्वाचित होने के बाद उठाया गया है। उनके इस फैसले के तुरंत … Mon, 30 Mar 2026 18:19:54 GMT

  Videos
See all

War News: नन्हीं बच्ची ने दिखाई इंसानियत, बच्ची ने ईरान को की गुल्लक दान | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:10:58+00:00

Muzaffarpur में महिला डांसर्स का अखाड़ा मोमेंट! | #biharnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:09:17+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi : भैयाजी में आए शख्स ने बड़ी बात कह दी! | Oil | LPG |US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:10:06+00:00

Viral Video | चोरी के आरोप में युवती को पीटा, VIDEO VIRAL! #viralvideo #viralnews #badaun #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers