Responsive Scrollable Menu

New Scooter: भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा नया मैक्सी स्कूटर, जानें सुजुकी बर्गमैन के फीचर्स

New Scooter: भारतीय सड़कों पर लोकप्रिय 'मैक्सी स्कूटर' Suzuki Burgman अब नए अवतार में आ रहा है। सुजुकी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इसे 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने वाली है, जो हनुमान जयंती के दिन भी पड़ रहा है। साल 2018 में पहली बार पेश किए गए बर्गमैन को अब बड़े अपडेट्स और नए लुक के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

नया स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन
टीजर में सबसे ज्यादा ध्यान स्कूटर की हेडलाइट ने खींचा है। नई बर्गमैन में स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन मिलेगा, जो सुजुकी के ग्लोबल मॉडल्स जैसे बर्गमैन 200 और बर्गमैन 400 से प्रेरित लगता है। यह नया डिजाइन न केवल स्कूटर को प्रीमियम और आधुनिक बनाता है, बल्कि रात के समय विजिबिलिटी और रोड प्रेजेंस भी बेहतर करेगा।

बेहतर राइडिंग और स्टेबिलिटी
नई बर्गमैन में अपडेटेड चेसिस और सस्पेंशन मिलने की संभावना है। इससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आरामदायक सफर संभव होगा। एग्जॉस्ट मफलर की बेहतर फिटिंग और नई सस्पेंशन राइडिंग स्टेबिलिटी को और मजबूत बनाएगी।

दमदार इंजन और स्मूथ पिकअप
इंजन में सुधार के साथ, पावर आउटपुट लगभग पहले जैसा ही (8.4hp और 10.2Nm) रहेगा। लेकिन कैमशाफ्ट, क्रैंकशाफ्ट और क्रैंककेस को नया डिजाइन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप पिकअप स्मूथ होगा, वाइब्रेशन कम होगी और माइलेज में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मैक्सी स्कूटर सेगमेंट में किंग
भारत में बर्गमैन को 'स्यूडो-मैक्सी स्कूटर' सेगमेंट का पायनियर माना जाता है। चौड़ी सीट, बड़ा फुटबोर्ड और मस्कुलर बॉडी इसे स्कूटर में बाइक जैसा कंफर्ट देती है। नई जनरेशन में डिजिटल कंसोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को और बेहतर किया जाएगा।

कीमत और मुकाबला
वर्तमान बर्गमैन की एक्स-शोरूम कीमत 93,676 रुपये से शुरू होती है और स्ट्रीट EX मॉडल 1.08 लाख तक जाती है। नई जनरेशन में मामूली कीमत बढ़त हो सकती है। मैक्सी कैटेगरी में यह टीवीएस एनटॉर्क और होंडा एक्टिवा 125 को कड़ी टक्कर देगा।

सुजुकी फैंस के लिए 2 अप्रैल का दिन खास होगा। लंबे समय बाद बर्गमैन का नया लुक और अपडेटेड फीचर्स एक नया राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

New Service: मारुति की ‘Quickstop’ सर्विस शुरू, ऑफिस जाते-जाते कार सर्विसिंग होगी आसान

QuickStop Service: Maruti Suzuki India ने देश में बदलती लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए एक नई और सुविधाजनक सर्विस ‘Quickstop’ लॉन्च की है। इस सर्विस का उद्देश्य कार सर्विसिंग को तेज, आसान और समय बचाने वाला बनाना है, खासकर उन लोगों के लिए जो व्यस्त दिनचर्या के चलते सर्विस सेंटर नहीं जा पाते।

क्या है ‘Quickstop’ सर्विस?

‘Quickstop’ एक कॉम्पैक्ट और प्रीफैब्रिकेटेड सर्विस टचपॉइंट है, जिसे मॉडिफाइड कंटेनर के रूप में तैयार किया गया है। इसमें सभी जरूरी टूल्स और इक्विपमेंट मौजूद होते हैं, जिससे कार की रूटीन मेंटेनेंस और छोटे-मोटे रिपेयर आसानी से किए जा सकते हैं। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे कम समय में कहीं भी इंस्टॉल किया जा सके।

किन जगहों पर मिलेगा फायदा?

कंपनी ने इस सर्विस को उन लोकेशन्स पर शुरू करने की योजना बनाई है जहां वाहनों की संख्या अधिक होती है। इसमें कॉर्पोरेट ऑफिस कैंपस, एयरपोर्ट एरिया और फ्लीट ऑपरेशन हब्स शामिल हैं। इसका मतलब है कि अब ग्राहक अपनी रोजमर्रा की लोकेशन पर ही कार सर्विसिंग करवा सकते हैं।

किन शहरों में शुरू हुई सेवा?

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ‘Quickstop’ को Delhi NCR, Chennai, Hyderabad, Bengaluru, Kolkata, Surat समेत कई बड़े शहरों में शुरू किया गया है। फिलहाल देशभर में 10 यूनिट्स स्थापित की जा चुकी हैं।

ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा?

इस सर्विस से ग्राहक ऑफिस जाते समय अपनी कार ड्रॉप कर सकते हैं और काम खत्म होने के बाद सर्विस कराई हुई कार वापस ले सकते हैं। वहीं फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए यह डाउनटाइम कम करने में मददगार है, जिससे उनकी ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ती है।

पर्यावरण के लिहाज से खास
‘Quickstop’ में वॉटरलेस कार वॉश और बैटरी से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पानी की बचत होती है और प्रदूषण भी कम होता है। कुल मिलाकर, यह नई पहल शहरी ग्राहकों के लिए कार सर्विसिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

मैच देखने जा रहे हैं तो फोन का ध्यान रखें...आईपीएल मुकाबला देखने पहुंचे फैंस के 25 मोबाइल चोरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मैच के दौरान कुछ आईपीएल फैंस को कड़वा अनुभव हुआ. मैच के दौरान कम से कम 25 दर्शकों के मोबाइल फोन गायब हो गए. पुलिस ने साफ किया है कि यह पुष्टि नहीं हुई है कि सभी फोन स्टेडियम के अंदर ही चोरी हुए हैं. Tue, 31 Mar 2026 09:41:27 +0530

  Videos
See all

Cooking Gas | Fuel Crisis In India: Mumbai से Times Now Navbharat की देखिए यह Ground Report |LPG Gas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:57:11+00:00

News Ki Pathshala।Sushant Sinha :ट्रंप को नेतन्याहू का धोखा! इज़राइल ने क्या गज़ब किया?TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T03:58:08+00:00

NKP I Sushant Sinha: ईरान में सेना उतरेंगे Donald Trump #shorts #viralnews #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T04:04:32+00:00

News Ki Pathshala | 'समझौता कर ले ईरान नहीं तो..' | #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T04:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers