Responsive Scrollable Menu

Ground Report: फिर लौट रहा केरोसिन का दौर! ग्राउंड रिपोर्ट में देखें और जानें कहां और कितना मिलेगा तेल?

Ground Report: ईरान-इजराइल संघर्ष को करीब एक महीना हो चुका है. शुरुआत में लोगों को डर था कि इस युद्ध का असर भारत में भी पड़ेगा, खासकर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई और कीमतों पर. लेकिन अब स्थिति काफी सामान्य दिखाई दे रही है. दिल्ली-एनसीआर के पेट्रोल पंपों पर हालात पूरी तरह से सामान्य हैं.

कैसे हैं ग्राउंड लेवल पर हालात?

न्यूजनेशन के रिपोर्टर सैय्यद आमिर हुसैन ने खुद ग्राउंड पर जाकर हालातों का जायजा लिया. उनकी रिपोर्ट के मुताबिक वहां न तो पेट्रोल-डीजल की कोई कमी है और न ही लोगों में घबराहट देखने को मिल रही है. लोग रोज की तरह अपने वाहनों में पेट्रोल डलवा रहे हैं और अपने काम पर जा रहे हैं. कहीं भी लंबी लाइनों या स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति नहीं दिख रही है.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

आमिर हुसैन ने बताया कि सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. सोशल मीडिया या इधर-उधर से मिलने वाली गलत खबरों के कारण कई बार लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल खरीदने लगते हैं, जिससे पैनिक की स्थिति बन सकती है. लेकिन अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है.

बिना रुकावट जारी है पेट्रोल और डीजल की सप्लाई

रिपोर्टर आमिर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि देश में फ्यूल की सप्लाई चेन मजबूत बनी रहे. यानी रिफाइनरी से लेकर पेट्रोल पंप तक पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बिना रुकावट जारी है. इसी वजह से लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है.

केरोसिन ऑयल की भी होगी बिक्री

आमिर ने बताया कि एक और महत्वपूर्ण फैसला सरकार ने लिया है. हर जिले के दो पेट्रोल पंपों पर 5000 लीटर तक केरोसिन ऑयल (मिट्टी का तेल) उपलब्ध कराया जाएगा. इसका मकसद यह है कि जिन लोगों को केरोसिन की जरूरत होती है, उन्हें भी आसानी से यह मिल सके और किसी तरह की कमी महसूस न हो.

एक्साइज ड्यूटी में भी की गई कटौती

कीमतों को लेकर आमिर ने बताया कि अभी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हाल ही में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है. डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगभग शून्य कर दी गई है, जबकि पेट्रोल पर भी टैक्स कम किया गया है. इससे कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव कम हुआ है.

ग्राउंड पर लोगों से लिए रिएक्शन

ग्राउंड रिपोर्ट में जब लोगों से आमिर हुसैन ने बात की तो उन्होंने भी यही कहा कि अभी उन्हें पेट्रोल आसानी से मिल रहा है. किसी तरह की परेशानी या कमी का अनुभव नहीं हो रहा. लोग सामान्य मात्रा में ही पेट्रोल भरवा रहे हैं और अतिरिक्त स्टॉक करने की जरूरत महसूस नहीं कर रहे. हालांकि, कुछ लोग यह जरूर कह रहे हैं कि भविष्य में क्या होगा, यह कहना मुश्किल है. इसलिए वे खबरों पर नजर बनाए हुए हैं. लेकिन फिलहाल किसी तरह की घबराहट या पैनिक की स्थिति नहीं है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं हाल?

अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो कई देशों में इस युद्ध का असर देखने को मिला है. वहां पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधनों की कीमतें बढ़ गई हैं. लेकिन भारत में अभी तक सरकार के प्रबंधन और नीतियों की वजह से स्थिति नियंत्रण में है. फिलहाल, भारत में इस समय पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है. सरकार लगातार इस पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित कर रही है कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है नया भाव

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: क्रूड की कीमतों में उछाल के बीच बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां क्या है ईंधन का भाव

Continue reading on the app

YRKKH: अभीरा को धक्के मारकर पोद्दार हाउस से निकालेगी विद्या, कावेरी शुरू करेगी नया ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं. इन दिनों शो में अभीरा पोद्दार हाउस में वापस लौट गई है और अरमान को फिर से प्यार का एहसास हो गया है. लेकिन विद्या और मायरा नहीं चाहते हैं कि दोनों फिर से साथ में आए. वहीं, कुछ लोग दोनों को फिर से साथ करना चाहते हैं, ऐसे में शो में काफी ड्रामा चल रहा है. 

रोमांस में डूबेंगे अभीरा-अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा की अरमान अभीरा के सामने अपना दर्द बयां करेगा और बताया कि मायरा होस्टल चले गई है और वो उससे दूर नहीं रह पाता. ऐसे में अभीरा अरमान को गले लगा लेती है. इस मौके पर अरमान को भी अभीरा के दर्द का एहसास होता है जो वो मायरा से दूर रहकर बर्दाश्त कर रही है. ऐसे में दोनों अपना दर्द बयां करेंगे और एक दूसरे में खो जाएंगे. अभीरा अरमान से दूर जाने की कोशिश करेगी लेकिन अरमान उसे दूर जाने नहीं देगा.

अभीरा को घर से निकालेगी विद्या

शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा अरमान को अकेला छोड़कर पोद्दायर हाउस जाएगी और विद्या उसके मुंह पर बैग फेंक देगी. विद्या अभीरा को घर में रहने नहीं देगी ओर घर से निकल जाने के लिए बोल देगी. विद्या कहेगी कि अभीरा दादी सा के लिए घर में आई थी, लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक है तो अभीरा को चले जाना चाहिए. फिर वैसे ही अरमान की एंट्री होगी, लेकिन वो भी अभीरा को रोक नहीं पाएगा.

ये भी पढ़ें- YRKKH: बेटी के मुंह से कड़वाहट सुन टूट जाएगी अभीरा, अरमान को संभालते देख चिढ़ेगी मायरा

ड्रामा शुरू करेगी कावेरी

दूसरी ओर कावेरी, आर्यन और तान्या को बाते करते दिखाया जाएगा. तान्या केहगी की अरमान और अभीरा को एहसास हो गया है कि वो दोनों एक दूसरे के लिए बने है. वहीं, आर्यन कहेगा कि दोनों के प्यारा का मतलब एक दूसरे के लिए ही है. ऐसे में तीनों अभीरा और अरमान को एक करने का प्लान बनाते हैं. वहीं, जब विद्या के कहने पर अभीरा घर छोड़कर जाएगी तो अचानक कावेरी विलचेयर से गिर जाती है. अब देखना होगा कि अभीरा घर छोड़कर जाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- मुस्लिम बनकर की थी शादी, अब दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरन अली ने चौथे बच्चे को दिया जन्म

ये भी पढ़ें- प्रकाश राज पर टूटा दिखों का पहाड़, एक्टर की मां का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

Continue reading on the app

  Sports

RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने खोल दिए गेंदबाजों के धागे, तूफानी अर्द्धशतक में चेन्नई धुआं-धुआं, राजस्थान ने 8 विकेट से रौंदा

RR vs CSK: आईपीएल 2026 में तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम खेला गया। राजस्थान ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से चेन्नई को हरा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी। Mon, 30 Mar 2026 22:38:07 +0530

  Videos
See all

Today's Breaking News: US-Iran Israel War | Middle East | Parliament Session | Amit Shah | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:51+00:00

PM Modi On Amit Shah: लोकसभा में अमित शाह के दिए भाषण की पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:45:00+00:00

Diamond States Summit Punjab : पाकिस्तान के साथ व्यापार पर CM भगवंत मान क्या बोले? | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:45:00+00:00

"हमने नेहरो का पानी पंजाब के खेतों में" | #DiamondStatesSummitpunjab #bhagwantmaan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers