Tamil Nadu 12th Supplementary Result 2026: तमिलनाडु 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
Tamil Nadu 12th Supplementary Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड के उन छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, जिन्होंने जून-जुलाई 2026 में आयोजित हायर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा में हिस्सा लिया था। डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (DGE), तमिलनाडु ने कक्षा 12 सप्लीमेंट्री और कक्षा 11 एरियर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रोविजनल सर्टिफिकेट (Statement of Marks) डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष 60,527 उम्मीदवारों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षाएं 26 जून से 16 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।
Tamil Nadu 12th Supplementary Result 2026 ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें
- सबसे पहले DGE Tamil Nadu की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Result लिंक पर क्लिक करें।
- अब "Hr Sec First Year and Second Year Supplementary Exam, Jun/Jul 2026 – Result – Statement of Marks (Provisional इसके बाद Certificate) Download" विकल्प चुनें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रोविजनल मार्कशीट दिखाई देगी।
- भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
कोडाइकनाल परीक्षा केंद्र को लेकर महत्वपूर्ण सूचना
डीजीई ने स्पष्ट किया है कि कोडाइकनाल परीक्षा केंद्र केवल कोडाइकनाल नगर पालिका क्षेत्र के छात्रों के लिए निर्धारित था। इस केंद्र से जुड़े परिणाम डाउनलोड करने का शेड्यूल बाद में आधिकारिक वेबसाइट और मीडिया के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसके अलावा, री-टोटलिंग (Re-totaling) और री-वैल्यूएशन (Revaluation) के लिए आवेदन की तिथियों की घोषणा भी अलग से की जाएगी।
Job Camp In Darbhanga: युवाओं के लिए बंपर मौका: 25 को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास को भी मिलेगी नौकरी
Job Camp In Darbhanga: दरभंगा में 25 जुलाई 2025 को विशाल जॉब कैंप का आयोजन होगा. SVATANTRA MICRO FINANCE कंपनी 30 पदों पर साक्षात्कार लेगी. 10वीं पास, 18-35 वर्ष के युवाओं को ₹12,500 प्रतिमाह वेतन मिलेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









