Responsive Scrollable Menu

EPFO Alert: PF निकालने से पहले जरूर जांच लें ये 2 जानकारी, छोटी सी गलती से अटक सकता है क्लेम

EPFO Alert: अगर आपका EPF (Employees' Provident Fund) में खाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने सभी सदस्यों से अपने PF खाते में दर्ज Date of Joining (DOJ) और Date of Exit (DOE) की जांच करने को कहा है।

EPFO का कहना है कि इन दोनों तारीखों में छोटी सी गलती भी PF निकालने, PF ट्रांसफर कराने और पेंशन का लाभ लेने में परेशानी पैदा कर सकती है। कई मामलों में गलत जानकारी की वजह से क्लेम में देरी भी हो जाती है।

प्रमुख हाइलाइट्स 

  • PF खाते में Date of Joining और Date of Exit जरूर जांचें।
  • गलत जानकारी से PF क्लेम और पेंशन में देरी हो सकती है।
  • आधार-वेरिफाइड नए UAN धारक कई बदलाव ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • पुराने UAN वालों को Joint Declaration देना होगा।
  • कंपनी बंद होने पर सीधे EPFO ऑफिस में आवेदन किया जा सकता है।

DOJ और DOE सही होना क्यों जरूरी है?
EPFO इन दोनों तारीखों के आधार पर यह तय करता है कि कर्मचारी ने कितने समय तक नौकरी की, कितना PF जमा हुआ और वह पेंशन के लिए पात्र है या नहीं।

अगर रिकॉर्ड में गलत जानकारी होगी, तो PF क्लेम या पेंशन से जुड़े काम अटक सकते हैं।

इसी वजह से EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सभी सदस्यों से अपने रिकॉर्ड की जांच करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुधार कराने की अपील की है।

ऑनलाइन कैसे ठीक करें जानकारी?
अगर आपका UAN (Universal Account Number) 1 अक्टूबर 2017 या उसके बाद जारी हुआ है और वह आधार से वेरिफाई है, तो आप EPFO पोर्टल पर अपनी कई प्रोफाइल डिटेल्स खुद अपडेट कर सकते हैं।

हालांकि Date of Joining और Date of Exit में बदलाव तभी स्वीकार होगा, जब वह EPFO के PF योगदान रिकॉर्ड से मेल खाए।

अगर जानकारी अलग मिलती है, तो EPFO पहले उसकी जांच करेगा और मंजूरी मिलने के बाद ही बदलाव होगा।

सुधार कराने से पहले रखें ये दस्तावेज
जानकारी अपडेट करने से पहले इन दस्तावेजों को जरूर जांच लें-

  • अपॉइंटमेंट लेटर
  • सैलरी स्लिप
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • PF योगदान (Contribution) का रिकॉर्ड

इन दस्तावेजों के आधार पर सही जानकारी दर्ज करें।

पुराने UAN वाले सदस्यों के लिए क्या नियम है?
अगर आपका UAN 1 अक्टूबर 2017 से पहले जारी हुआ था, तो आपको ऑनलाइन Joint Declaration देना होगा।
इस प्रक्रिया में आपके पुराने या मौजूदा नियोक्ता (Employer) की मंजूरी भी जरूरी होगी।

किन मामलों में देना होगा फिजिकल फॉर्म?
इन परिस्थितियों में Physical Joint Declaration Form जमा करना होगा-

  • UAN आधार से लिंक नहीं है।
  • UAN उपलब्ध नहीं है।
  • कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार क्लेम कर रहा है।

आमतौर पर यह फॉर्म नियोक्ता के जरिए EPFO कार्यालय में जमा किया जाता है।

अगर कंपनी बंद हो गई है तो क्या करें?
अगर आपकी कंपनी बंद हो चुकी है या पुराने नियोक्ता से संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो आप सीधे संबंधित EPFO कार्यालय में Joint Declaration जमा कर सकते हैं।

इसके साथ अधिकृत अधिकारी के हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज भी लगाने होंगे।

EPFO की सलाह
EPFO का कहना है कि समय-समय पर अपने PF खाते की जानकारी जांचते रहें। इससे भविष्य में PF क्लेम, अकाउंट ट्रांसफर और पेंशन से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है।

Continue reading on the app

ये अनोखा फूल रोज बदलता है रंग! बालकनी में लगाते ही घर बन जाएगा खुशबूदार

आजकल हर कोई अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ नया और अलग करना चाहता है। कोई महंगी डेकोरेशन करता है, तो कोई खास तरह के पौधे लगाता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी बालकनी सबसे अलग दिखे, तो एक ऐसा पौधा लगाइए जो हर दिन अपना रंग बदलता है।

यह खास फूल न सिर्फ दिखने में सुंदर है, बल्कि इसकी खुशबू भी इतनी जबरदस्त होती है कि पूरा घर महक उठता है। यह पौधा आपकी साधारण बालकनी को भी खास बना सकता है।

क्या है इस रंग बदलने वाले पौधे का नाम

इस खास पौधे का नाम ब्रुनफेल्सिया पाउसीफ्लोरा है, जिसे आम भाषा में कल, आज और कल वाला पौधा भी कहा जाता है। यह पौधा अपनी खासियत के कारण बेहद लोकप्रिय है, क्योंकि इसके फूलों का रंग समय के साथ बदलता रहता है पहले गहरा बैंगनी, फिर हल्का और अंत में सफेद हो जाता है। यही वजह है कि इसे यह अनोखा नाम दिया गया है। यह पौधा अपनी अनोखी खासियत की वजह से तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप कुछ यूनिक लगाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है।

क्यों खास है यह रंग बदलने वाला फूल

इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत इसके फूल हैं, जो समय के साथ अपना रंग बदलते रहते हैं। इसके फूल पहले गहरे बैंगनी (डार्क पर्पल) रंग के होते हैं, फिर धीरे-धीरे हल्के लैवेंडर में बदल जाते हैं और आखिर में सफेद हो जाते हैं। यही वजह है कि एक ही पौधे पर आपको तीन अलग-अलग रंग के फूल एक साथ दिखाई देते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

खुशबू से महक जाएगा आपका घर

यह पौधा सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि खुशबू के मामले में भी कमाल का है। खासकर रात के समय इसकी सुगंध बहुत तेज हो जाती है, जिससे आपकी बालकनी और घर का माहौल एकदम फ्रेश और पॉजिटिव हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि घर में नेचुरल फ्रेगरेंस बनी रहे, तो यह पौधा जरूर लगाएं।

बालकनी में कैसे लगाएं यह पौधा

2 हिस्सा सामान्य मिट्टी
1 हिस्सा वर्मी कम्पोस्ट
1 हिस्सा रेत या पर्लाइट
1 हिस्सा कोकोपीट

कटिंग से ऐसे उगाएं पौधा

8 इंच लंबी स्वस्थ टहनी लें
नीचे की पत्तियां हटा दें
ऊपर 1-2 पत्तियां रहने दें
टहनी का निचला हिस्सा तिरछा काटें
इसे नम मिट्टी में 2-3 इंच गहराई तक लगाएं

सही देखभाल से सालभर खिलेंगे फूल

अगर इस पौधे की सही देखभाल की जाए, तो यह सालभर फूल देता है। यह पौधा गर्म मौसम में ज्यादा तेजी से बढ़ता है। इसे रोजाना हल्की धूप और सही मात्रा में पानी की जरूरत होती है। ज्यादा पानी देने से बचें और मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें।

 

Continue reading on the app

  Sports

इतिहास रचने उतरेंगे गिल, जडेजा करेंगे कपिल देव के क्लब में एंट्री, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs SL Test Series: 15 अगस्त से शुरू हो रही भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर भी नजरें रहने वाली हैं. इस सीरीज शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. वहीं, कुलदीप यादव भी एक बड़ा कारनामा करने की दहलीज पर हैं. शुभमन गिल के पास बतौर कप्तान बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ने का भी चांस होगा. Sun, 9 Aug 2026 15:21:28 +0530

  Videos
See all

CM योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- ‘आज भी बांटने की कोशिश जारी’ | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:13:27+00:00

अनंतनाग में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, DC ने की खास अपील | Jammu Kashmir | Anantnag #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers