Responsive Scrollable Menu

अगले 15 दिन होंगे खास: अक्षय तृतीया से बुद्ध पूर्णिमा तक 6 बड़े व्रत-त्योहार, पूरी लिस्ट जानें

वैशाख महीना अपने आप में बेहद शुभ और पुण्य देने वाला माना जाता है। इस समय धर्म-कर्म, पूजा-पाठ और दान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। आने वाले 15 दिनों में अक्षय तृतीया 2026 जैसे बड़े पर्व के साथ कई अहम व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं, जो साल में सिर्फ एक बार आते हैं।

अक्सर लोग इन महत्वपूर्ण तिथियों को भूल जाते हैं और बाद में पछताते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से ही इन व्रत-त्योहारों की जानकारी रख लें, तो पूजा, व्रत और खरीदारी की सही प्लानिंग कर सकते हैं और शुभ फल पा सकते हैं।

अक्षय तृतीया 2026: शुभ कामों के लिए सबसे खास दिन

अक्षय तृतीया 2026, 19 अप्रैल रविवार को मनाई जाएगी। यह दिन हिंदू धर्म में सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, जमीन, वाहन या कोई भी नई चीज खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी काम अक्षय फल देता है, यानी उसका लाभ कभी खत्म नहीं होता।

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा, दान और जप करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यही वजह है कि इस दिन को “अबूझ मुहूर्त” भी कहा जाता है, यानी बिना मुहूर्त देखे भी शादी या शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

परशुराम जयंती: भगवान विष्णु के छठे अवतार का जन्मदिन

अक्षय तृतीया 2026 के दिन ही परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था। खासकर ब्राह्मण समाज में इस दिन विशेष पूजा और आयोजन होते हैं। इस दिन पूजा करने और दान करने से जीवन में शक्ति, साहस और धर्म का पालन करने की प्रेरणा मिलती है।

सीता नवमी 2026: माता सीता के प्रकट होने का दिन

25 अप्रैल 2026, शनिवार को सीता नवमी मनाई जाएगी। इस दिन माता सीता का जन्म हुआ था, जिन्हें त्याग, सहनशीलता और आदर्श नारी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और प्रेम बढ़ता है। महिलाएं खासकर इस व्रत को बहुत श्रद्धा से करती हैं।

मोहिनी एकादशी 2026: पापों से मुक्ति दिलाने वाला व्रत

27 अप्रैल 2026, सोमवार को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पिलाया था। मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यह व्रत मन और आत्मा को शुद्ध करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

नरसिंह जयंती 2026

30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नरसिंह जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। खास बात यह है कि इस बार यह गुरुवार को पड़ रही है, जो भगवान विष्णु का दिन होता है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा 2026

1 मई 2026, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा हुआ है। यह पर्व सिर्फ बौद्ध धर्म ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शांति और करुणा का संदेश देता है। इस दिन लोग ध्यान, दान और अच्छे कर्म करने पर जोर देते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Continue reading on the app

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिया 4 सप्ताह के भीतर SOP तैयार करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सख्त कदम उठाया है। जांच और निवारण पत्र को मजबूत करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने तैयार करने को कहा गया है। शिकायत निवारण और धन बहाली तंत्र को क्रियान्वित करने का निर्देश भी दिया गया है।

मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमिल बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरामानी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सीनियर एडवोकेट एनएस नप्पिनई की सुनवाई के बाद डिजिटल अरेस्ट से संबंधित स्वतः संज्ञान कार्यवाही में ये निर्देश पारित किए हैं।

आरबीआई को दिए गए ये निर्देश 

कोर्ट ने आरबीआई को साइबर आधारित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े का अकाउंट पर डेबिट रोकने के लिए बैंकों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को निर्धारित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को औपचारिक रूप से अपनाने को कहा है। एसओपी तैयार करने के लिए के लिए 4 सप्ताह का दिया गया है। इस एसओपी मनी लांड्रिंग, अवैध खातों और फ्रॉड से जुड़े खातों के रोकथाम को शामिल किया जाएगा। आसान शिकायत निपटान प्रक्रिया और पीड़ितों के पैसे वापस से की कुछ सुविधाजनक बनाने के लिए तंत्र भी शामिल होना चाहिए।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी निर्देश जारी 

कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिन राज्यों में अभी तक साइबर अपराध समन्वय केंद्र स्थापित नहीं किया गया है, उन्हें चार सप्ताह के भीतर ऐसा करना होगा। ई-जीरो एफआईआर प्रणाली भी लागू करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही राज्यों,  केंद्र शासित प्रदेश और पुलिस एजेंसी को जल्द से जल्द शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने और जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। अंतर विभागीय समिति बैंकों और अन्य संस्थाओं की जिम्मेदारी की जांच करेगी। यह तय किया जाएगा कि मुआवजा कैसे दिया जा सकता है। साइबर धोखाधड़ी के कारण बैंक अकाउंट फ्रिज से जुड़े मामलों का भी निपटान करने का निर्देश अदालत ने दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL XI: गौतम गंभीर को हंसाने के लिए रवींद्र जडेजा ने क्या कर दिया? ढूंढ-ढूंढ कर वीडियो देख रहे लोग

Jadeja Gambhir viral video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया जमकर पसीना बहा रही है, लेकिन तैयारियों के बीच खिलाड़ियों का मस्ती-मजाक भी जारी है. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन ऐसा ही एक मजेदार पल देखने को मिला, जब रवींद्र जडेजा ने साथी स्पिनर कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की नकल कर दी. जडेजा ने कुलदीप के खास अंदाज को कुछ इस तरह कॉपी किया कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. Sun, 9 Aug 2026 11:17:21 +0530

  Videos
See all

Air India News : फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन पर आया बड़ा अपडेट | Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T07:14:15+00:00

CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल |#shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T07:14:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers