Responsive Scrollable Menu

Vivo X300s लॉन्च के लिए तैयार: 200MP कैमरा और 7100mAh की तगड़ी बैटरी, जानें डिटेल

Vivo X300s: वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने वीबो (Weibo) पर जानकारी साझा की है कि Vivo X300s में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। फोन की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें वीवो की अपनी V3+ ब्लूप्रिंट इमेजिंग चिप भी लगी होगी। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए 'Ice Pulse' VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

DSLR को टक्कर देगा 200 मेगापिक्सल का कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें Zeiss-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मुख्य सेंसर 200-मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 50-मेगापिक्सल का दमदार कैमरा मौजूद है।

7,100mAh की विशाल 'ब्लू ओशन' बैटरी
बैटरी के मामले में Vivo X300s ने नए मानक स्थापित किए हैं। इसमें 7,100mAh की विशाल 'ब्लू ओशन' बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक साथ निभाएगी। चार्जिंग की बात करें तो यह फोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह काफी तेजी से चार्ज हो जाएगा।

डिस्प्ले और अन्य खास फीचर्स
Vivo X300s में 6.78-इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। बेहतर सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है, जो इसे काफी मजबूत बनाती है।

बेहतरीन कनेक्टिविटी और साउंड
बेहतर सिग्नल के लिए इसमें यूनिवर्सल सिग्नल एम्प्लीफिकेशन सिस्टम 3.0 दिया गया है। साउंड क्वालिटी को शानदार बनाने के लिए फोन में सिमिट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह फोन चीन में X300 Ultra मॉडल के साथ सोमवार को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।

Continue reading on the app

अनीत पड्डा की बहन ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया:धुरंधर-2 को प्रोपेगेंडा कहने पर जमकर आलोचना हुई, एक्ट्रेस के बॉयकॉट की मांग भी उठी

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की बहन उस बयान से विवादों में घिर गईं, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताया था। बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई, जिसके चलते उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। रीत पड्डा ने इंस्टाग्राम के अलावा लिंक्डइन अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया। इससे पहले उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था। जानिए पूरा विवाद रीत पड्डा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, जिसके जवाब में उन्होंने लिखा, ‘मैं सोशल मीडिया पर किसी कमेंट का जवाब दे रही हूं, थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि मैं आमतौर पर ऐसा नहीं करती। मुझे लगता है कि यहां किसी की सोच बदलना मुश्किल होता है। लेकिन तुमने मेरी हर पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, इसलिए मैंने एक-एक बात का जवाब देने का सोचा।’ आगे उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, कश्मीर फाइल्स, केरल फाइल्स और धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने पर उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से धुरंधर सरकार के पक्ष में कहानी दिखाती है और कुछ राजनीतिक बातों को सही ठहराती है, इसलिए इसे प्रोपेगेंडा कहना गलत नहीं है।’ ‘कश्मीर फाइल्स और केरल फाइल्स पर उन्होंने कहा कि इनमें कुछ आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए हैं, जैसे “32,000 महिलाओं के धर्म परिवर्तन” की बात, जबकि असली संख्या कम बताई जाती है। यानी थोड़ी सच्चाई को बढ़ाकर एक खास कहानी बनाई गई है।’ उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में बनना ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब पंजाब ’95 जैसी अलग नजरिया दिखाने वाली फिल्में रिलीज नहीं हो पातीं। इसके अलावा रीत ने प्रियंका चोपड़ा के ऑस्कर में ईरान-इजरायल युद्ध पर प्रतिक्रिया न देने सहित कई मुद्दों पर राय रखी। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई और विवाद बढ़ने पर कई लोगों ने अनीत पड्डा के बॉयकॉट की मांग की। रीत पड्डा का अकाउंट डिएक्टिवेट होने के बाद ट्रोलर्स अनीत पड्डा के ऑफिशियल अकाउंट सेक्शन की पोस्ट पर कमेंट कर आलोचना कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पल-पल डर के साए में बिता रहे फखर-अफरीदी, बॉल टेम्परिंग मामले में बैन की लटकी तलवार, 48 घंटों में आ जाएगा फैसला

PSL Ball Tampering latest update: फखर जमां, शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा की किस्मत का फैसला 48 घंटों के भीतर हो जाएगा. लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में गेंद से छेड़छाड़ के लगे आरोपों को लेकर मैच रैफरी अगले फिर सुनवाई के बाद फैसला सुनाएंगे. Mon, 30 Mar 2026 21:11:35 +0530

  Videos
See all

US में 80 लाख लोग सड़कों पर! ‘No Kings’ आंदोलन तेज #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T15:38:35+00:00

Viral Video | गढ़वा में हाथियों का हमला! ग्रामीण को कुचला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T15:37:18+00:00

Viral Video | ट्रक का कहर, पलभर में मचा हड़कंप! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T15:39:12+00:00

Cyclone | तूफान से पहले आसमान बना लाल, लोग दहशत में! #viralvideo #viralnews #australia #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T15:38:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers