Responsive Scrollable Menu

इस हफ्ते कटरा से हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट और शेड्यूल

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी के कटरा और हरिद्वार के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन, ट्रेन नंबर 04606 के रूप में चलेगी, जबकि हरिद्वार से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वापसी सेवा ट्रेन नंबर 04605 के रूप में चलेगी।

वैष्णो देवी-हरिद्वार​ स्पेशल ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 04606 वैष्णो देवी-हरिद्वार​ स्पेशल ट्रेन रविवार, 14 जून को श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से शाम 06:15 बजे छूटेगी और अगले दिन सोमवार, 15 जून को सुबह 06:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस सफर को पूरा करने में लगभग 12 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा।
  • गाड़ी संख्या 04606 हरिद्वार-वैष्णो देवी​ स्पेशल ट्रेन सोमवार, 15 जून को हरिद्वार से शाम 05:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार, 16 जून को सुबह 07:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इस सफर में करीब 13 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा।

​रूट और प्रमुख स्टेशन (Stoppages)

यह विशेष ट्रेन रास्ते में शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर जंक्शन और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।

कितने ​कोच होंगे

​इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • जनरल (General) कोच
  • ​स्लीपर क्लास (Sleeper Class)
  • ​एसी थ्री-टियर (AC 3-Tier)
  • ​एसी टू-टियर (AC 2-Tier)

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Continue reading on the app

Job Fair: MRF में 80 पदों पर बंपर भर्ती! 10वीं से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका, बस इस दिन आएं यहां

Job Fair In Jehanabad: जहानाबाद में 19 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें MRF प्राइवेट लिमिटेड 80 पदों पर युवाओं की बहाली करेगी. न्यूनतम योग्यता ITI/10th/12th/Diploma/Graduation है. वेतन ₹17,500+अलाउंस.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, इकलौता बल्लेबाज जिसने पार किया 600 का स्कोर

Virat Kohli 610 Runs Record in IND vs SL Test Series: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है. उन्होंने 2017 में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में रनों का अंबार लगा दिया था. वह किसी भी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में इकलौते ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने 600 रनों का आंकड़ा पार किया। दूसरा कोई बल्लेबाज 600 रन के नजदीक भी पहुंचने में कामयाब नहीं हो सका है. Sat, 8 Aug 2026 00:01:03 +0530

  Videos
See all

Rain Update Today: 2 बजते ही बदला मौसम का मिजाज! Rain Update Today | IMD Alert | Rain News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T20:30:19+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: छात्रों का साथ देंगे BJP सांसद? #jpsc #ranchinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T20:03:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers