Responsive Scrollable Menu

विशाखापत्तनम में नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या की:शव के टुकड़े किए; सिर फेंका, बाकी फ्रिज में छिपाए, पत्नी घर से बाहर थी

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक नेवी कर्मचारी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। आरोपी ने सिर को अलग जगह ठिकाने लगाया, जबकि बाकी टुकड़े अपने घर के फ्रिज में छिपा दिया। घटना के समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चिंताडा रविंद्र (35) नेवी कर्मचारी हैं। वह INS डेगा में तैनात है। रविंद्र ने रविवार दोपहर अपनी 29 साल गर्लफ्रेंड मौनिका को घर बुलाया था। शाम के समय दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने मौनिका की हत्या कर दी। पुलिस के जांच में सामने आया कि रविंद्र ने मौनिका की चाकू मारकर हत्या की। फिर शव के कई टुकड़े कर दिए। कुछ हिस्सों को बैग में भरकर सुनसान जगह पर फेंक आया, जबकि बाकी हिस्सों को घर के फ्रिज में छिपा दिया। दोनों 5 साल डेट कर रहे थे रविंद्र और मौनिका की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। वे विशाखापत्तनम में अलग-अलग जगहों पर मिलते थे। रविंद्र की पत्नी कुछ दिन पहले विजयनगरम स्थित अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान उसने मौनिका को घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, रविंद्र का दावा है कि मौनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे। वे अक्सर दोनों के रिश्ते के बारे में सभी को सब कुछ बता देने की धमकी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हत्या के बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपराध कबूल कर लिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर और फ्रिज से शव के टुकड़े बरामद हुए, हालांकि सिर नहीं मिला है। आशंका है कि उसे कहीं और ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह मामला 2022 के चर्चित श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद दिलाता है, जिसमें आरोपी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा था और बाद में अलग-अलग जगहों पर फेंका था। ------------- ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में पति ने बीच सड़क पत्नी का गला काटा: फिर कार से कुचला, मौके पर मौत कर्नाटक में एक व्यक्ति ने बीच सड़क पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी का गला काटा, फिर SUV से कुचल दिया। घटना के 2 वीडियो सामने आए है। घटना कलबुर्गी जिले के बल्लूरगी गांव के पास की है। वीडियो में आरोपी पत्नी के बाल पकड़कर उसे पीटता दिख रहा है, जबकि महिला मदद के लिए चीखती नजर आती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

UPPCS Topper Story: प्राइमरी टीचर ने किया UPPCS में टॉप, शादी के बाद भी अनामिका ने ऑनलाइन जारी रखी तैयारी, हासिल की 4th रैंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 2024 के नतीजों में अयोध्या की अनामिका मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई है. साधारण परिवार से आने वाली अनामिका ने नौकरी और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाते हुए यह मुकाम हासिल किया.

Continue reading on the app

  Sports

सौरव गांगुली पर फिल्म की शूटिंग शुरू, बॉलीवुड का कौन सा एक्टर बन रहा ‘दादा’

Sourav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म दादा की शूटिंग शुरू, राजकुमार राव गांगुली बनेंगे, विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशन करेंगे, लव रंजन और अंकुर गर्ग निर्माता हैं. Thu, 2 Apr 2026 00:44:57 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान की सड़कों पर क्या हो रहा जिसने बता दिया कि ईरान झुकेगा नहीं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T20:17:21+00:00

Assam Elections से पहले CM का डांस छाया | #himantabiswasarma #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T20:00:36+00:00

Baghpat में दीवार विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T20:15:00+00:00

West Bengal Election News: मिथुन चक्रवर्ती ने घुसपैठ पर दी चेतावनी ! #mithunchakraborty #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T20:09:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers