Responsive Scrollable Menu

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित, सैकड़ों लोगों ने जन्मकुडली से जाना अपना भविष्य

जोधपुर। नक्षत्र लोक ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान जोधपुर तथा श्री सैनिक क्षत्रीय हनुमान एवं महादेव मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में जोधपुर के लाल सागर स्थित हनुमान मंदिर में रतलाम के राज्योतिषी स्वर्गीय पंडित बाबूलाल जोशी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क ज्योतिष हस्तरेखा एवं वास्तु परामर्श शिविर आयोजित किया गया।  इस अवसर पर वैदिक, सनातन, धर्म संस्कृति और ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित किया।  

नक्षत्र लोक ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान जोधपुर तथा श्री सैनिक क्षत्रीय हनुमान एवं महादेव मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में जोधपुर के लाल सागर स्थित हनुमान मंदिर में रतलाम के राज्योतिषी स्वर्गीय पंडित बाबूलाल जोशी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित निशुल्क ज्योतिष हस्तरेखा एवं वास्तु परामर्श शिविर में सैकड़ो जातको ने पधारकर कुंडली द्वारा अपना भविष्य जाना। इस अवसर पर नक्षत्र लोक ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान जोधपुर तथा श्री सैनिक क्षत्रीय हनुमान एवं महादेव मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी, पंडित घनश्याम द्विवेदी, डॉ भैरु प्रकाश दाधीच एवं आयोजन सचिव पंडित अभिषेक जोशी ने वैदिक, सनातन, धर्म संस्कृति और ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित किया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी ने कहा कि ज्योतिष पूर्णतः वैज्ञानिक शास्त्र है जिसके द्वारा खगोलीय घटनाक्रमों की स्थिति का आकलन करते हुए पहले से ही भविष्यवाणीयां पंचांगों के माध्यम से कर दी जाती है और वह सटीक भी होती है वर्तमान वैश्विक परिदृश्य की जो युद्ध की स्थितियां हैं उसकी भविष्यवाणी भी ज्योतिषियों के द्वारा वर्षों पहले की जा चुकी है। व्यावसायी श्रवण दुग्गड़ ने कहा कि ज्योतिर्विदों का कार्य भविष्यफल बताना तो है ही साथ ही उन्हें प्रेरित भी करें कि वह कुछ नया करने के लिए आए हैं राष्ट्रधर्म और समाज के प्रति उनका दायित्व बोथ होने करवाना आवश्यक है। इस अवसर पर वरिष्ठ ज्योतिषी डॉ भेरू प्रकाश दाधीच को राज ज्योतिषी पंडित बाबूलाल जोशी ज्योतिष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन में दीप प्रज्ज्वलन संत श्री प्राणवल्लभ जी महाराज द्वारा किया गया।

आयोजन सचिव पंडित अभिषेक जोशी ने बताया कि निशुल्क परामर्श ज्योतिष शिविर में सैकड़ो लोगों ने अपनी बीमारियां आर्थिक लाभ हानि घटना दुर्घटना और पारिवारिक समस्याओं को लेकर विभिन्न ज्योतिष विद्वानों से समाधान प्राप्त किया। शिविर में लोगों के प्रश्नों के मध्य सबसे ज्यादा समस्या पति-पत्नी विवाद पारिवारिक समस्या बच्चों की पढ़ाई और नौकरी के साथ बीमारियों से संबंधित जिज्ञासा देखने को मिली। शिविर में पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी, पंडित घनश्याम द्विवेदी, डॉ भैरु प्रकाश दाधीच, पंडित डॉ अनीष व्यास, पंडित खींवराज शर्मा, डॉ शंकर सिंह राजपुरोहित, योगेश कुमार योगी, पंडित हरिप्रसाद गौड़, डॉ मनोज मिश्रा, संदीप जांगिड़, डॉ मोनिका करल, डॉ सपना सारस्वत डॉ अक्षिता कच्छवाह, श्रीमती मीनाक्षी कट्टा सहित लगभग 50 ज्योतिर्विदों ने 700 से अधिक जातको का भविष्यफल कथन किया। आगंतुक अतिथियों का सम्मान संस्था के पदाधिकारी गण सर्व श्री मगन राज पवार लवजीत टाक महेंद्र सिंह टाक, सुकांत पांडे गिरीश दवे सुरेश दवे विक्रांत दवे द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्योतिष विद्वानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर में वैदिक ज्योतिष हस्तरेखा लाल किताब टैरो वास्तु मेडिकल एस्ट्रोलॉजी कर्मकांड आदि विधाओं के ज्योतिष विद्वानों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास का ज्योतिष ज्ञान बहुत ही अद्भुत है और इनका ज्योतिष आंकलन एवं भविष्यवाणी हमेशा सटीक जाती है। अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध डॉ. अनीष व्यास ने अब तक 697 से अधिक भविष्यवाणी की है। जो सभी सच साबित हुई है और अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना के बाद 5 जून को भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास द्वारा की गई भविष्यवाणी में प्राकृतिक आपदा, गैस रिसाव, अग्निकांड और बारिश की भविष्यवाणी भी शामिल थी। 11 सितंबर को दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप, ब्राजील में विमान दुर्घटना की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई। दो हजार रुपये के नोट बंद की भविष्यवाणी दो महीने पहले ही कर दी।  गुजरात विधानसभा चुनाव में भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले ही आपने भविष्यवाणी कर दी थी कि योगी आदित्यनाथ पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। भविष्यवक्ता डॉ अनीष व्यास ने सितंबर 2024 में देश के किसी बड़े नेता के जेल से बाहर आने की भविष्यवाणी की थी और 13 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई थी। 11 सितंबर को दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप, ब्राजील में विमान दुर्घटना की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई। भविष्यवक्ता डॉ अनीष व्यास ने दो हजार रुपये के नोट बंद की भविष्यवाणी दो महीने पहले ही कर दी।  डॉ अनीष व्यास की  गुजरात विधानसभा चुनाव में भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले ही आपने भविष्यवाणी कर दी थी कि योगी आदित्यनाथ पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
 
भविष्यवक्ता  डॉ. अनीष व्यास की तीन महीने पहले की गई कृषि कानून वापस लेने की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई है। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में 8 अक्टूबर 2020 को बता दिया था कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बिडेन होंगे। कोरोना महामारी को लेकर आपने तीन बार भविष्यवाणी की। कोरोना टीका,कोरोना की प्रथम,दूसरी और तीसरी लहर पर आपकी भविष्यवाणी सच साबित हुई। आपने पाकिस्तान विमान दुर्घटना,फिल्म अभिनेता की मृत्यु,गैस रिसाव,अहमदाबाद भीषण अग्निकांड,फ्रांस में विमान हादसा,मुंबई में आग,नेपाल और दिल्ली में भूकंप,केमिकल फैक्ट्री में आग,नागपुर फैक्ट्री में आग सहित कई भविष्यवाणी कर सभी को चौंका दिया था। डॉ. अनीष व्यास का ज्योतिष ज्ञान बहुत ही अद्भुत है और इनका ज्योतिष आंकलन एवं भविष्यवाणी हमेशा सटीक जाती है।
 
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ने ज्योतिष पर अब तक सैकड़ों लेख लिखे हैं। ज्योतिष के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में नियमित प्रकाशित होते रहते हैं।  प्रतिदिन राशिफल भी प्रकाशित होते हैं। उल्लेखनीय है कि भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को ज्योतिष के क्षेत्र में 190 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान का मुख्य कार्यालय जयपुर जोधपुर में है। इसके अलावा दिल्ली मुंबई नागपुर इंदौर अहमदाबाद में है।

Continue reading on the app

Vivian Dsena: पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, एक्टर बोले- राजकुमार आ गया

Vivian Dsena Blessed With Baby Boy: टीवी एक्टर विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL बोरिंग और मनीलेस है.., आईपीएल छोड़ PSL में खेलना, Adam Zampa ने जाहिर की अपनी हताशा

कई समय तक आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा को अब आईपीएल बोरिंग और मनीलेस लगने लगा है। पाकिस्तान सुपर लीग को आईपीएल से बेहतर बता दिया। पाकिस्तान ने अब बेशर्मी की सारे हदें पार कर दी हैं। जलन के मारे पाकिस्तान अब अपनी लीग के प्रमोशन के लिए नए हथकंडे अपना रहा है। इसी प्रोपेगेंडा के तहत पाकिस्तान ने एडम जैम्पा से बेतुका बयान दिलाया है। जैम्पा ने एक के हवाले से बयान दिलवाया है कि भारत में प्रतिभा के अनुसार पैसे नहीं मिलते हैं। 

दरअसल, पीएसएल आजकल किसी ना किसी कारण चर्चा में है। पहले विदेशी खिलाड़ियों ने निजी कारणों से लीग में खेलने से मना कर दिया। फिर कुछ विदेशी खिलाड़ी जो वहां पहुंचे थे उन्होंने बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ दिया और आईपीएल से जुड़ गए। इसके साथ ही कमेंटेटर निक नाइट भी आईपीएळ कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पीएसएल से किनारा कर बैठे। 

इस साल पीएसएल बंद दरवाजों के पीछे खेला जा रहा है। ऐसे में लीग को फायदे से ज्यादा नुकसान हो रहा है। तमात विवादों के बाद पाकिस्तान ने अपनी लीग को बढ़ावा देने के लिए नया प्रोपेगेंडा अपनाया और आईपीएल को नीचा दिखाने की कोशिश की। हालांकि, अब वह इसमें भी कामयाब नहीं हो पाए हैं। 

एडम जैम्पा ने जो बयान दिया है उससे वह खुद ही विवादों में आ गए हैं। जैम्पा ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के पॉडकास्ट में कहा कि, मैंने इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया। सच कहूं तो मेरी स्किल सेट वाले खिलाड़ी को वहां उतनी रकम नहीं मिलती, जितनी कुछ अन्य तरह के खिलाड़ियों को मिलती है। आईपीएल जितना समय लेता है उसे देखते हुए मेरे लिए इसे खेलना कोई समझदारी भरा फैसला नहीं लगा। जैम्पा इस बयान के बाद फंस गए हैं। 

पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद जैम्पा ने आईपीएल के रजिस्टर नहीं करवाया। उन्होंने पीएसएल के लिए अपना नाम दिया था। उन्हें कराची किंग्स ने उनके बेस प्राइस 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में साइन किया था। 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये यानी 1.51 करोड़ भारतीय रुपये। 
Wed, 01 Apr 2026 16:31:54 +0530

  Videos
See all

Middle East Conflict Update: ट्रंप के संबोधन पर टिकी दुनिया की नजर | Trump Address | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:11:11+00:00

ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन को तैयार अमेरिका? | Iran America War | Trump | Khamenei | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:07:37+00:00

Madhya Pradesh: विजय राजपूत का तीसरा हत्यारा आसिफ भी गिरफ्तार | #mp #bhopal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:16:28+00:00

Carol Kirkwood says goodbye as she leaves BBC Breakfast. #TV #Weather #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:11:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers