Responsive Scrollable Menu

तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी धुरंधर 2:महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1350 करोड़, आमिर की दंगल को भी कर सकती है पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधरः द रिवेंज बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का इंडियन कलेक्शन 846.87 करोड़ हो चुका है, जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1350 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिक्ल के अनुसार, 29 मार्च यानी रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपए कमाए, जबकि 28 मार्च (शनिवार) को 62.85 करोड़ कमाए थे। ऐसे में 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 846.87 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1350 करोड़ कमा लिए। इस कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। यह फिल्म पिछले पार्ट धुरंधर के 1428 करोड़ के ऑल टाइम कलेक्शन को पार करने के करीब है, जो बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है। फिलहाल आमिर खान की दंगल पहले नंबर पर है। सभी भाषाओं में 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधरः द रिवेंज, सभी भाषाओं में भारत की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यह आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, लेकिन अब भी पुष्पा-2 और बाहुबली 2 से पीछे है। दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, लेकिन भारत में इसका कलेक्शन सिर्फ 511 करोड़ था और ज्यादातर कमाई ओवरसीज से हुई। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में बाहुबली 2 पहले स्थान पर है, जिसने 1429 करोड़ कमाए। दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और तीसरे पर धुरंधर है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में- इन बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के साथ धुरंधर और धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर बॉलीवुड के इकलौते निर्देशक बन गए हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली दो फिल्में दी हैं। उनसे पहले एसएस राजामौली भी बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी दो 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में बना चुके हैं।

Continue reading on the app

हंस महापुरुष राजयोग से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत! सफलता के खुलेंगे नए द्वार, करियर-कारोबार में तरक्की के प्रबल योग

वैदिक ज्योतिष में देवताओं के गुरु बृहस्पति की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। देवगुरु बृहस्पति 12-13 महीने में चाल बदलते हैं। वे कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच होते हैं। गुरु ग्रह (बृहस्पति) धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। ज्ञान, धर्म, और भाग्य के कारक माने जाने वाले गुरु वर्तमान …

Continue reading on the app

  Sports

अब इन महिला क्रिकेटरों को हर महीने मिलेगी पेंशन, लिया गया बड़ा फैसला

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला करते हुए अपने राज्य की महिला खिलाड़ियों को पेंशन देने का ऐलान किया है. हर महीने इन खिलाड़ियों को पैसा दिया जाएगा. Wed, 01 Apr 2026 20:30:16 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर बड़ा बम धमाका! #bombblast #bjpoffice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:31:45+00:00

Rubika Liyaquat : Congress पर तहसीन पूनावाला क्या बोल गए.? |Desh Nahin Jhukne Denge | FCRA | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:30:14+00:00

Bihar News: Nalanda में महिला से सरेआम छेड़छाड़ पर चश्मदीदों ने क्या बताया? । Woman Harassment Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:32:36+00:00

Rule Change 1st April: आज से बदले ये 10 बड़े नियम, जानिए क्याहुआ सस्ता और क्या महंगा ? | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers