Responsive Scrollable Menu

साहित्य का धर्म पुस्तक साहित्य जगत के वातावरण को बदलने के लिए प्रेरित करती है: पवनपुत्र बादल

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा रविवार को प्रवासी भवन, नई दिल्ली में श्रीधर पराड़कर कृत साहित्य का धर्म पुस्तक पर गोष्ठी आयोजित की गई। यह गोष्ठी अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के अ.भा. महामंत्री पवनपुत्र बादल के सान्निध्य एवं शोधार्थी वरुण कुमार के संचालन में संपन्न हुई।

गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए श्री पवनपुत्र बादल ने कहा कि इस गोष्ठी का स्वरूप उल्लेखनीय है कि वक्ताओं ने पुस्तक-समीक्षा नहीं बल्कि पुस्तक का सार प्रस्तुत किया। इससे पाठकों को लाभ होता है। उन्होंने कहा कि लेखक श्रीधर पराड़कर ने प्रत्येक अध्याय शोध कर लिखा है। यह पुस्तक भारत के साहित्य जगत के वातावरण को बदलने के लिए प्रेरित करती है, साथ ही इसे भारतीयता से ओत-प्रोत करने की बात कहती है। 

साहित्य परिक्रमा के संपादक इन्दुशेखर तत्पुरुष ने कहा कि यह पुस्तक शास्त्रीय विवचन नहीं अपितु साहित्य का लोकपक्ष और समसामयिक चित्रण प्रस्तुत करती है। लेखक ने साहित्य की नैतिकता और लेखकीय उत्तरदायित्व पर गंभीरता से विचार किया है। 

इस गोष्ठी में सुधित मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा, अजीत कुमार, राजीव रंजन, पुष्पा सिन्हा, नवीन कुमार नीरज, विदु कालरा एवं अंकित कुमार दुबे ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय जीवन दृष्टि का गहराई से अध्ययन प्रस्तुत करती है। साहित्य में जीवन के सकारात्मक पक्ष को फिर से समाहित करने पर बल देती है। भारतीय भाषाओं को प्रतिष्ठित करने की बात कहती है। पूर्वज साहित्यकारों ने जो विरासत छोड़ी है, उसे आगे बढ़ाने पर जोर देती है। इस पुस्तक में साहित्य की परिभाषा, साहित्य का सामर्थ्य, भारतीय ज्ञान परंपरा, युगधर्म  एवं साहित्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया है। इसमें स्व जागरण पर विचार प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक में गीता की तरह अठारह अध्याय है। यह पुस्तक, आज जो साहित्यकार भटक गए हैं, उन्हें सजगता का उपदेश देती है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के अ.भा. सह कोषाध्यक्ष कमलाकान्त गर्ग, कार्यालय सचिव संजीव सिन्हा, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के संयुक्त महामंत्री बृजेश कुमार गर्ग सहित कई साहित्य‌कार एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

Rupee Recovered in Share Market Today: रिकॉर्ड निचले स्तर से 128 पैसे की रिकवरी, Dollar पहुंचा 93.57 पर

शुरुआती कारोबार में सोमवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 128 पैसे मजबूत होकर 93.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.62 पर खुला और फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.57 तक और मजबूत हुआ, जो पिछले बंद भाव से 128 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89 पैसे की भारी गिरावट के साथ अब तक के अपने निचले स्तर 94.85 पर बंद हुआ।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.09 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव वायदा कारोबार में 2.16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 115 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,191.24 अंक गिरकर 72,391.98 पर आ गया, जबकि निफ्टी 349.45 अंक गिरकर 22,470.15 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को कुल 4,367.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा दी. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. मैच के खत्म होने के बाद वैभव ने कहा कि उन्होंने पावर प्ले के लिए जो प्लान बनाया था उसी के तहत बल्लेबाजी की. Mon, 30 Mar 2026 23:09:53 +0530

  Videos
See all

हनुमान जी के चरणों में फूट-फूटकर रोए नायब तहसीलदार | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:53:55+00:00

UP PCS 2024 टॉपर नेहा पांचाल का शानदार स्वागत!संघर्ष से सफलता तक की पूरी कहानी | UPPSC Success Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:54:07+00:00

Basti News: पत्नी से छुटकारा मिलते ही 9 किमी दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा युवक | Viral Video | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T18:15:00+00:00

जब घरेलू रस्मों में IPS केके विश्नोई को IPS अंशिका वर्मा ने दी मात! | IPS Couple Fun Moments #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:58:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers