Responsive Scrollable Menu

April Release: अप्रैल में आएंगी ये 7 फिल्में, अपने कैलेंडर में मार्क कर लें इनकी रिलीज डेट

Upcoming Movies in April: अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में एक या दो नहीं, बल्कि सात फिल्में आने वाली हैं। ‘धुरंधर 2’ के बाद आप इन फिल्मों को देखने का प्लान बना सकते हैं।

Continue reading on the app

UP में 'School Chalo Abhiyan' शुरू, CM Yogi का संकल्प- कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खूब पढ़ने और खेलने के लिए प्रेरित करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को संबोधित एक पत्र ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘‘मेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा है। आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नए सत्र में आप अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें तथा अपने सपनों में रंग भरें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। एक अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक ‘स्कूल चलो अभियान’ हमारे इसी संकल्प का प्रतिफल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा, जब हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा।’’ पत्र में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘कुछ दिन पूर्व मुझे अपने विद्यालय (उत्तराखंड) जाने का सौभाग्य मिला, जहां से मुझे जीवन की मूल शिक्षा एवं संस्कार मिले और आगे का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विद्यालय मात्र पढ़ाई का स्थान नहीं, अपितु व्यक्तित्व निर्माण की प्रथम पाठशाला है।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम और भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोगी स्वरूप की पहली सीढ़ी उनका गुरुकुल ही था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सबके लिए भी शिक्षा इसी कर्तव्य पथ का अभिन्न अंग है। स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर आप सभी परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ असंभव लक्ष्य भी प्राप्त कर सकते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने बच्चों को तकनीक के सही उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ‘‘आज का युग तकनीक का है, इसलिए उसका सही उपयोग करना सीखें। ‘स्क्रीन टाइम’ के स्थान पर ‘एक्टिविटी टाइम’ पर ध्यान केंद्रित करें और खूब खेलें-खूब पढ़ें।’’

उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान करते हुए कहा, ‘‘अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा दिलाने के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस के उन बच्चों को भी विद्यालय तक पहुंचाने का संकल्प लें, जो शिक्षा से वंचित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण जो बच्चे विद्यालय में प्रवेश नहीं कर पाते और सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, उनके परिवारों को जागरूक करें।

Continue reading on the app

  Sports

ये 5 विध्वंसक खिलाड़ी, जो पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में मचाएंगे तोड़फोड़

PBKS vs GT IPL 2025 Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धमाल मचा सकते हैं. इसके अलावा भी कुछ अन्य ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर सबकी निगाहें होगी. Mon, 30 Mar 2026 16:11:53 +0530

  Videos
See all

नीतीश कुमार पर बुरी तरह भड़के प्रशांत किशोर! कह दी ये बड़ी बात | Prashant Kishor vs Nitish Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:36:05+00:00

Iran US Israel War LIVE:युद्ध के 31वें दिन पलट गया पूरा युद्ध! ईरान ने उड़ाया US बेस! | America News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:33:01+00:00

Iran War : Trump का ‘Operation 5G’ प्लान? Major Gaurav Arya का बड़ा खुलासा | COMMAND CENTRE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:32:06+00:00

"काफिरों सब कटोगे" चिल्लाते हुए उन्मादी हुई मजहबी भीड़ | #mathura #jihad #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers